भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला| 10 के बाद 60/1 भारत|

9.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

9.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार शॉट गिल द्वारा खेला गया| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

9.3 ओवर (1 रन) स्वीप करने गए स्काई लेकिन टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| थर्ड मैन फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

8.6 ओवर (4 रन) चौका! स्काई स्पेशल!! अपर कट!! कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया कीपर के ऊपर से चार रनों के लिए|

8.5 ओवर (1 रन) हाफ स्टॉप मिड विकेट फील्डर द्वारा| दूर गई उनसे गेंद जिसकी वजह से एक रन का मौका बन गया| छोटी गेंद पर गिल द्वारा पुल शॉट खेला गया था|

8.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर स्काई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और लेग साइड पर गई| एक रन मिल गया|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार भी बल्लेबाज़ द्वारा बल्ले का मुंह खोलकर गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल लिया गया|

8.2 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

8.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| 8 के बाद 42/1 भारत|

7.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इस बार चहल कदमी करते हुए ऑफ़ साइड पर शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद से गिल को ज़रा भी तकलीफ नहीं होती| बड़े आराम से इस शॉर्टपिच गेंद पर बैकफुट से पुल लगा दिया और छह रन्स प्राप्त कर लिए|

7.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|

7.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|

6.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ स्काई| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प्स को किस कर रही थी| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| बीट हुए और पिछले पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था| लेग बाई का सिंगल आ गया|

6.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.4 ओवर (4 रन) बाई के रूप में चौका मिलेगा| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे स्काई लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| कीपर ने दोनों हाथ उठाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|

6.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से कवर पॉइंट की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

6.2 ओवर (1 रन) इस बार गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर की गेंद जिसे पुल करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

5.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.2 ओवर (0 रन) आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ|

5.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट लॉकी फर्ग्यूसन बोल्ड मैट हेनरी| ब्रेक के ठीक बाद विकेट आ गई| चिप शॉट के लिए गए थे धवन लेकिन मिड ऑन फील्डर को क्लियर नहीं कर पाए| ऐसा लगा कि थोड़ा बहुत उछाल से भी चकमा खा गए| हवा में गई गेंद और मिड ऑन फील्डर ने पीछे की तरफ भागते हुए कैच को लपक लिया| 23/1 भारत|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bihar New CM News: Samrat Choudhary होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता | RJD