'ईश्वर का शुक्रिया', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भगवान को क्यों याद करने लगे नांद्रे बर्गर?

नांद्रे बर्गर ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कहा पिछले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखकर आप खुद को बड़े लक्ष्य के लिए तैयार करते हैं, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना हमारे लिए बहुत अहम रहा और इससे हमें मजबूत शुरुआत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Nandre Burger

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले. शानदार जीत के बाद 'ईश्वर ऑफ द मैच' चुने जाने पर नांद्रे बर्गर ने कहा, 'सबसे पहले, भगवान का शुक्रिया. टीम की जीत में योगदान देना और अच्छी शुरुआत दिलाना बहुत अच्छा लगता है.'

नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन (6) को बोल्ड किया था. इसके बाद उन्होंने आयुष म्हात्रे (0) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। 19 के स्कोर तक 3 विकेट खोने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.

नांद्रे बर्गर ने कहा, 'पिछले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखकर आप खुद को बड़े लक्ष्य के लिए तैयार करते हैं, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना हमारे लिए बहुत अहम रहा और इससे हमें मजबूत शुरुआत मिली. योजना हमेशा हर बल्लेबाज को आउट करने की होती है. मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने संजू सैमसन को वही गेंद डालने की सोची थी, वह बस हो गया. इसे आप नेचुरल वेरिएशन कह सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर प्लान यही था कि सटीक लाइन रखें और बल्लेबाजों को उन्हीं क्षेत्रों में शॉट खेलने पर मजबूर करें, जो हम चाहते थे. खुशी है कि आज यह मेरे पक्ष में गया.'

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर नांद्रे बर्गर ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का माहौल पहले जैसा ही है। कुछ नए खिलाड़ी और बदलाव जरूर हैं, जैसे कोच और कप्तान, लेकिन टीम में शानदार ऊर्जा है, सभी खुश हैं. उम्मीद है यह सकारात्मक शुरुआत है और हम इस लय को आगे भी जारी रखेंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- 'वो अभिषेक और युवी की तरह बैट पकड़ता है', भारतीय दिग्गज ने वैभव को दिया सलाह, मान गए तो संवर जाएगा करियर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल और लेबनान में कैसे हैं हालात? Ground Report से समझिए
Topics mentioned in this article