मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड आंद्रे रसेल| 6 रन बनाकर तिलक लौटे पवेलियन| 32/2 मुंबई| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Tilak Varma c Nitish Rana b Andre Russell 6 (5b, 1x4, 0x6). MI 32/2 (5.0 Ov). Target: 166; RRR: 8.93

4.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|


4.4 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद स्लिप फील्डर को पार कर गई| काफी जोर से कट शॉट का इस्तेमाल किया और फील्डर को भेदते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Tilak Varma hits Andre Russell for a 4! MI 32/1 (4.4 Ov). Target: 166; RRR: 8.74

4.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

4.2 ओवर (0 रन) बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन चूके| किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई बॉल| रन नहीं हुआ|

4.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| एक रन भाग लिया|

3.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी ईशान किशन हासिल करते हुए यहाँ पर!! इस बार वेंकटेश के बाएँ ओर शॉट खेला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| दो रन मिल गया|

3.5 ओवर (2 रन) बढ़िया कट शॉट और एक शानदार फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ वेंकटेश द्वारा देखने को मिली| अपने दायें ओर भागते हुए सीमा रेखा के आगे डाईव लगाई और चौका बचाया| दो ही रन मिले|

3.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

3.3 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन ले लिया|

3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

3.1 ओवर (4 रन) चौका! शानदार ऑफ़ ड्राइव| ज़मीनी शॉट!! गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| आज अपनी असली लय में दिख रहे ईशान, नज़र न लगे| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Ishan Kishan hits Pat Cummins for a 4! MI 20/1 (3.1 Ov). Target: 166; RRR: 8.67

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात| एक ही रन मिलेगा| 16/1 मुंबई|

2.5 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|

2.4 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे भी आये| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Ishan Kishan hits Tim Southee for a 4! MI 15/1 (2.4 Ov). Target: 166; RRR: 8.71

2.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद!! पुल मारने गए किशन| गति से लेट हो गए और बल्ले के उपरी हिस्से पर जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|

2.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ किशन ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

2.1 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया| 11/1 मुंबई|

1.5 ओवर (4 रन) बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Ishan Kishan hits Pat Cummins for a 4! MI 10/1 (1.5 Ov). Target: 166; RRR: 8.59

1.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

1.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

1.2 ओवर (4 रन) बाई के रूप में चौका मिला!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद ईशान किशन के शरीर को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के पार| चार रन मिल गया|

1.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर ईशान किशन ने डिफेंड कर दिया|

तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

0.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शेल्डन जैकसन बोल्ड टिम साउदी| 2 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| हिटमैन की एक छोटी सी पारी का अंत एक बेमिसाल कैच से हो गया| विकेट के पीछे उड़ता हुआ जैकसन देखने को मिला| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| लेग साइड पर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर थाई से टकराने के बाद कीपर के दाएं ओर गई गेंद जहाँ से कीपर ने उड़ते हुए अपने राईट साइड डाईव लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया| अम्पायर ने इसे चेक किया और अंत में आउट पाया| 2/1 मुंबई| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Rohit Sharma c Sheldon Jackson b Tim Southee 2 (6b, 0x4, 0x6). MI 2/1 (1.0 Ov). Target: 166; RRR: 8.63

0.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सकेगा|

0.4 ओवर (0 रन) इस बार लेंथ बॉल पर बड़ा शॉट लगाने गए थे रोहित लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

0.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

0.2 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ मुंबई और रोहित का खाता खुला| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को रोहित ने पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|