'बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है', जीत के बाद रोहित शर्मा के बारे में क्या बोले कैप्टन हार्दिक पंड्या?

Mumbai Indians Captain Hardik Pandya Statement After Win: केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardik Pandya

Mumbai Indians Captain Hardik Pandya Statement After Win: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर मिली जीत के बाद कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार (13 सत्र) करना पड़ा. मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है. टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था. टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा.

रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के पहले मैच में 13 सत्र से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया. पंड्या ने कहा, 'सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सत्र की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा. पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए.'

केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया. इस बड़े स्कोर का पीछा करने के बारे में उन्होंने कहा, 'क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं लेकिन 220 का स्कोर हासिल किया जा सकता है.'

रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की. पंड्या ने कहा, 'रोहित और रिकलटन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.'

Advertisement

रिकलटन और क्विंटन डिकॉक में से किसी एक को चुनने के बारे में उन्होंने कहा, 'रेयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं. वह समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं. यह तरीका काम आया. जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है. उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है.'

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में जमाया रंग, मगर फील्डिंग की बारी आई तो क्यों चले गए बाहर? सुने उन्हीं की जुबानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Congress की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी |Breaking News| Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article