SL vs AUS, Most runs in an innings by a wicketkeeper in Tests: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एलेक्स कैरी ने शानदार 156 रन की पारी खेली. एशिया में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की ओर से टेस्ट में खेली गई यह सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है. बता दें कि एलेक्स कैरी ने ऐसा करके एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गिलक्रिस्ट ने 144 रन की पारी एशिया में खेली थी. वैसे, टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर हैं. फ्लॉवर ने साल 2000 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के दौरान नाबाद 232 रन की पारी खेली थी, जो विकेटकीपर के द्वारा टेस्ट में खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है. ऐसे में जानते हैं, टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के 10 विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में .
टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के 10 विकेटकीपर
विकेटकीपर | रन | टीम | vs | वेन्यू | साल |
एंडी फ्लॉवर | 232* | जिम्बाब्वे | भारत | नागपुर | 2000 |
कुमार संगकारा | 230 | श्रीलंका | पाकिस्तान | लाहौर | 2002 |
धोनी | 224 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई | 2013 |
मुश्फिकुर रहीम | 219* | बांग्लादेश | जिम्बाब्वे | मीरपुर | 2018 |
तस्लीम आरिफ | 210* | पाकिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | फैसलाबाद | 1980 |
इम्तियाज़ अहमद | 209 | पाकिस्तान | न्यूजीलैंड | लाहौर | 1955 |
बीजे वाटलिंग | 205 | न्यूजीलैंड | इंग्लैंड | माउंट माउंगानुई | 2019 |
एडम गिलक्रिस्ट | 204* | ऑस्ट्रेलिया | साउथ अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | 2002 |
ब्रेंडन कुरुप्पु | 201* | श्रीलंका | न्यूजीलैंड | कोलंबो | 1987 |
मुश्फिकुर रहीम | 200 | बांग्लादेश | श्रीलंका | गाले | 2013 |
टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की ओर से बनाए गए सर्वोच्च स्कोर (Highest scores by Australian wicketkeepers in Tests, full list)
विकेटकीपर | रन | vs | वेन्यू | साल |
एडम गिलक्रिस्ट | 204* | साउथ अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | 2002 |
ब्रेड हैडिन | 169 | न्यूूजीलैंड | एडिलेड | 2008 |
एडम गिलक्रिस्ट | 162 | न्यूूजीलैंड | वेलिंग्टन | 2005 |
इयान हीली | 161* | वेस्टइंडीज | ब्रिस्बेन | 1996 |
एलेक्स कैरी | 156 | श्रीलंका | गाले | 2025 |