Rinku Singh: पापा मेरी जान... रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, मुश्किल समय में मोहम्मद सिराज ने ऐसे दिया साथ, जीत लिया दिल, Video

Mohammed Siraj With Rinku Singh Video viral: आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mohammed Siraj uplifts Rinku Singh with an arm on shoulder

Mohammed Siraj With Rinku Singh: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. जिससे इस क्रिकेटर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा . पिता का अंतिम संस्कार कर रिंकू फिर से टीम इंडिया के खेमे में शामिल हो चुके हैं. लेकिन पिता के खोने का दर्द उनके आंखों में साफ झलक रहा है. वहीं, बता दें कि भारत औऱ जिम्बाब्वे के मैच के दौरान भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रिंकू सिंह के लिए कुछ ऐसा किया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-  T20 World cup 2026: तो फिर होगा IND-PAK का महामुकाबला! न्यूजीलैंड की हार के बाद T20 वर्ल्ड कप में बदले समीकरण

दरअसल, 26 फरवरी को चेन्नई में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के बाद रिंकू सिंह के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा देते नजर. सिराज ने यह प्यार भरा जेस्चर तब किया जब रिंकू के पिता  खचंद्र सिंह, स्टेज चार लिवर कैंसर के कारण नोएडा में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, उस दौरान सिराज रिंकू के साथ समय गुजारकर उन्हें इस मुश्किल समय में दिलासा और हिम्मत बांध रहे थे. बाद में, शुक्रवार सुबह उनके पिता का निधन हो गया. सिराज के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया .

Advertisement

बता दें कि रिंकू सिंह की तरह, मोहम्मद सिराज को भी 2020 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान झटका लगा था, जब उनके पिता का निधन हो गया था. सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.  क्योंकि उस दौरान वह क्वारंटाइन में था, इसके बाद सिराज ने परिवार, दोस्तों और टीम के सदस्यों से बात करके दुख भरे समय से बाहर निकलने की कोशिश की थी. 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रिंकू का खेलना मुश्किल

आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘रिंकू कल टीम के साथ फिर जुड़ेंगे.

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei