India vs Afghanistan: आईपीएल अब इतिहास की बात है और टीम इंडिया (Team India) शुभमन गिल की कप्तानी में चंडीगढ़ के मुल्लनपुर के महाराज यदविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार से खेले जाने वाले इकलौत टेस्ट की सीरीज की तैयारी में व्यस्त है, लेकिन भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के खेलने को लेकर सवाल बना हुआ है. एक वजह तो यही है कि सिराज पूरी तरह से फिट नहीं हैं, तो इससे भी बड़ी वजह यह है कि टीम प्रबंधन इस पेसर के वर्कलोड को कम करने के लिए उन्हें आराम देने पर विचार कर रहा है. और इसके बाद से ही पिछले घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. क्रिक ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद सिराज के लिए पिछले डेढ़ महीने खासे व्यस्त रहे हैं. और उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेले 17 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे. इसमें उनका इकॉनी रन-रेट 9.06 का रहा था. रिपोर्ट के अनुसार आगे के भविष्य के काफी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम प्रबंधन सिराज को आराम देने के मूड में हैं, लेकिन अब हैदराबादी पेसर को आराम दिया जाएगा या वह खेलेंगे, यह अगले 48 घंटे में साफ होगा.
आकिब नबी का बहुत ज्यादा दबाव
जब अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ दिन पहले भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, तभी से बीसीसीआई और सेलेक्टरों को जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी की अनदेखी के लिए पूर्व दिग्गजों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने तो गुस्से में यहां तक कह दिया था, 'अगर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को महत्व नहीं देना है, तो रणजी ट्ऱॉफी को बंद कर देना चाहिए.' और यह चौतरफा आलोचना का ही असर रहा कि बोर्ड ने इको सिस्टम से आकिब नबी को जोड़ा है. नबी 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में 10 मैचों में 60 विकेट लेकर सबसे सबसे सफल बॉलर रहे थे.
कुल 6 नेट बॉलरों को प्रैक्टिस के लिए बुलाया
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पहले टेस्ट की टीम में जहां टीम इंडिया में लेफ्टी अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए गुरनूर बरार तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं, तो इनसे अलग प्रैक्टिस के लिए बोर्ड ने 6 नेट बॉलरों को भी बुलाया है. इन नेट बॉलरों पिछले साल घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के आकिब नहीं और हाल ही में अपने प्रदर्शन से को भी प्रभावित करने वाले दिल्ली के प्रिंस यादव भी हैं. बाकी गेंदबाज गुर्जनपीत सिंह और स्पिनर शिवांग कुमार, सारांश जैन और उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी शामिल हैं.
कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर रहेगी
यह सही है कि भारत को उस अफगानिस्तान टीम के खिलाफ खेलना पड़ रहा है, जिस उसने साल 2018 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी करीब दो दिन में ही हरा दिया था, लेकिन पिछले आठ साल में गंगा में बहुत पानी बह चुका है. उसके खिलाड़ियों की क्षमता का स्तर ऊपर गया है. इस मैच में सबसे ज्यादा नजर शुभमन गिल पर होने जा रही. पंडित और विद्वानों की नजरें इस पर रहेंगी कि हाल ही में आईपीएल में झमाझम रन बरसाने वाले गिल की कप्तानी में क्या नया एलीमेंट दिखाई पड़ता है. ताकतवर टीम के खिलाफ तो टीमें प्लान करती ही हैं, लेकिन एक कमजोरी टीम के खिलाफ भी यह देखना खासा रुचिकर है कि इस स्थिति में कोई कप्तान अपनी टीम को कैसे हेंडल करता है, खुद कैसा प्रदर्शन करता है आदि.
अफगानिस्तान के लिए खिलाफ इकलौते टेस्ट के भारतीय टीम
1. शुभमन गिल (कप्तान) 2. यशस्वी जायसवाल 3. केएल राहुल (उप-कप्तान) 4. साई सुदर्शन 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 6. देवदत्त पडिक्कल 7. नितीश कुमार रेड्डी 8. वॉशिंगटन सुंदर 9. कुलदीप यादव 10. मोहम्मद सिराज 11. प्रसिद्ध कृष्णा 12. मानव सुथार 13. गुरनूर बरार 14. हर्ष दुबे 15. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को फिरकी के जाल में फंसाएंगे ये दो जादुई स्पिनर! कुंबले ने प्लेइंग 11 में शामिल करने की रखी मांग