'दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं', दिल पर लग सकती है सैंटनर की बात, बुमराह को बताया गेम चेंजर

Mitchell Santner Press Conference: सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी बात भी कही जो भारतीय फैंस को चुभ सकता है. उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mitchell Santner

Mitchell Santner Press Conference: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (आठ मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब दिया है. फाइनल भिड़ंत से पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा, 'यह काफी सपाट और हाई स्कोरिंग मैच होने वाला है. जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे.'

भारतीय फैंस के लिए कही चुभने वाली बात 

यहीं नहीं सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसी बात भी कही जो भारतीय फैंस को चुभ सकता है. उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'हम अपनी छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. पिछले कुछ टूर्नामेंटों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.'

वरुण चक्रवर्ती पर सैंटनर का बयान 

सैंटनर ने वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं. हम सपाट पिचों से भलीभांति वाकिफ हैं. अभी भी वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उनके फॉर्म में वापसी करने के लिए एक मैच की जरूरत है.'

भारत के पक्ष में है माहौल

बातचीत को दौरान सैंटनर ने स्वीकार किया कि फिलहाल माहौल भारत के पक्ष में है. खासकर बल्लेबाजी के लिहाज से जिस तरह से उन्होंने सेमी फाइनल मुकाबले में 250 से अधिक रन बनाए हैं.

सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद 

फाइनल मुकाबले में सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद है. उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है. वह कवर से ढका हुआ है. मगर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह काफी सपाट और उच्च स्कोरिंग वाला होगा.'

भारत के ऊपर घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने का दबाव 

सैंटनर का मानना है कि घरेलू जमीन पर अपने चाहने वालों के सामने भारतीय खिलाड़ी दबाव में होंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत पर अपने घरेलू जमीन पर यह वर्ल्ड कप जीतने का काफी दबाव है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पाकिस्तानी दिग्गज ने की भविष्यवाणी, भारत या न्यूजीलैंड? बताया कौन बनेगा चैंपियन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान में फिर आया भूकंप, अब Bandar Abbas में कांपी धरती!
Topics mentioned in this article