MI vs KKR: 'रोहित..रोहित..', पूर्व कप्तान के हर छक्के पर झूमी यह बॉलीवुड हीरोइन, क्रिकेट से है खास रिश्ता

Rohit Sharma's record fifty: यूं तो रोहित का यह आईपीएल में 19वां सीजन है, लेकिन करियर का 48वां पचासा उनके लिए कई पहलुओं से यादगार बन गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Premier League 2026
X: social media

Rohit Sharma's record fifty: जैसा आगाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार को पूर्व कप्तान विराट कोहली ने किया था, ठीक वैसी ही शुरुआत अनुभवी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने घरेलू वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को केकेआर (MI vs KKR) के खिलाफ की. रोहित ने सिर्फ 38 गेंदों पर 6 चौकों और इतने ही छक्कों रन की पारी खेली, लेकिन इससे भी ज्यादा फैंस की नहीं, बल्कि बॉलीवुड हिरोइन का दिल लूट रोहित के हमेशा की तरह सदाबहार छक्कों ने. पूर्व कप्तान ने एक के बाद एक छक्का जड़ा, तो वैसे ही हर शॉट पर सोनल चौहान की आवाज और खुशी का स्तर ऊंचा होता गया. बता दें कि सोनल चौहान ने कई साल पहले क्रिकेट में मैच फिक्सिंग पर बनी फिल्म जन्नत में लीड रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद वह देश भर के युवाओं के दिलों की धड़कन  बन गई थीं. लेकिन पहली ही हिट फिल्म देने के बाद उनके करियर ने वैसी उड़ान नहीं भरी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. 

सोनल चौहान खासे लंबे ब्रेक के बाद किसी सार्वजनिक जगह खासकर क्रिकेट मैदान पर दिखाई पड़ी हैं. और इस बार जिस अंदाज में उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थिति दिखाई. और जिस तरह रोहित के छक्कों का लुत्फ उठाया, वह सोनल चौहान का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिला. देखते ही देखते सोनल सोशल मीडिया पर तूफान सी  वायरल हो गईं. और फैंस ने सोनल चौहान को लेकर खासे कमेंट किए. 

फैंस सोनल चौहान के बारे में  अलग से भी जानकारी दे रहे हैं. सार्वजनिक जीवन में फैंस की नजरों से बचना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. 

Advertisement

आप देखें कि जानकारी पर जानकारी

Advertisement

इन भाई साहब को देखिए...यह एकदम ही अलग सुर लेकर आए हैं !

Featured Video Of The Day
Himanta Biswa Sarma EXCLUSIVE: गौरव गोगोई का नाम सुनते ही असम CM को क्यों याद आया Pakistan? #assam