टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारत के 9 खिलाड़ी, मानव सुथार ने रचा इतिहास

भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन सोमवार को एक पारी और 300 रन से हरा दिया और बायें हाथ के स्पिनर मानव सुथार का डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन मेजबान के लिये इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Manav Suthar : भारत की ऐतिहासिक जीत, मानव सुथार का करिश्मा

Manav Suthar record: मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेने के साथ मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाएं हाथ के स्पिनर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई.टीम इंडिया ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया,जिसके बाद दूसरी पारी में अफगानिस्तान का खेमा 112 रन पर ढेर हो गया.बता दें कि अपने डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर मानव सुथार ने इतिहास रच दिया. मानव सुथार भारत के महज 9वें खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी. इस लिस्ट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. 

टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, मानव सुथार ने रचा इतिहास

  1. प्रवीण आमरे बनाम SA डरबन 1992
  2. आरपी सिंह बनाम PAK, फैसलाबाद 2006
  3. रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
  4. शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2013
  5. रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स 2013
  6. पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट 2018
  7. श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर 2021
  8. यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ 2023
  9. मानव सुथार बनाम एएफजी, न्यू चंडीगढ़ 2026
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने पर मानव ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद अवास्तविक एहसास था. शुरुआत से ही मेरा सपना भारत के लिए खेलना था. मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था. इसलिए यह पल मेरे लिए अविश्वसनीय था और सच कहूं तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा है.

बल्ले से भी किया कमाल 

अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में मानव ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 28 रन बनाए. वहीं, टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए. पहली पारी में मानव ने 6 विकेट औऱ दूसरी पारी में एक विकेट लेने में सफल रहे थे.  

टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन  एक पारी और 300 रन से हरा दिया और बायें हाथ के स्पिनर मानव का डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन मेजबान के लिये इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. भारत की यह पारी के अंतर के आधार पर सबसे बड़ी जीत रही.दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाये. भारत ने 2018 में अफगानिस्तान को एक पारी और 260 रन से हराया था लेकिन मेहमान टीम के लिये राहत की बात यह है कि वे इस मैच को तीसरे दिन तक खींचकर ले गए.

(PTI के इनपुट के साथ)

Featured Video Of The Day
20 सांसदों ने छोड़ा Mamata का साथ! TMC में बगावत की Inside Story जानिए | Mic On Hai