2 minutes ago

 Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026: राजस्थान की ओर से दिए गए 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही है. पंत सहित लखनऊ के 3 विकेट अबतक गिर गए हैं. कप्तान पंत बिना रन बनाए आउट हुए तो वहीं, एडेन मार्कराम भी अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. अब क्रीज पर मार्श और पूरन मौजूद हैं. इससे पहले क्रिकेट की नई ‘रन मशीन'वैभव सूर्यवंशी  मैच में केवल 8 रन बनाकर आउट हुए. जिसके कारण राजस्थान लखनऊ के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना सका. राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए, जडेजा ने 29 गेंद पर 43 रन और शुभम दुबे ने 11 गेंदों पर  19 रनों की पारी खेली. लखनऊ की ओर से मोहम्म्द शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए. लखनऊ को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट मिला है. इससे पहले ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.  (LIVE SCORECARD)

बता दें कि लखनऊ प्लेइंग 11 में दो बदलाव हैं, मयंक यादव और दिग्वेश राठी को शामिल किया गया है तो वहीं, राजस्थान की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 

लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

रास्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Live Updates | LSG vs RR Updates, IPL 2026, straight from Lucknow:
 

Apr 22, 2026 22:22 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: लखनऊ 8 ओवर में 44 रन

मयंक यादव ने 8 ओवर में 54 रन बनाए हैं. तीन विकटे गिर गए हैं. मिचेल मार्श पर उम्मीद टिकी है. राजस्थान को जीत के लिए 160 रन का टारगेट है. 

लखनऊ 45/3 (8.1 ओवर)

Apr 22, 2026 22:09 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: पूरन और मार्श पर नजर

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं. दोनों संभल कर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है. मार्श  ने नंद्रे बर्गर के खिलाफ एक छक्का लगाकर दबाव कम करने का काम किया है.

लखनऊ 30/3 (5.4 ओवर), टारगेट 160

Apr 22, 2026 21:55 (IST)

LSG vs RR LIVE Score एडेन मार्कराम भी 0 पर आउट

अब एडेन मार्कराम भी आउट हो गए हैं. जोफ्रा ऑर्चर ने उन्हें विकेट के पीछे जुरेल  के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा है. लखनऊ को यह तूसरा झटका लगा है. 

राजस्थान 11/3 (2.5 ओवर)

Apr 22, 2026 21:51 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: ऋषभ पंत आउट

ऋषभ पंत बिना रन बनाए आउट हुए, नंद्रे बर्गर ने उन्हें विकेटकीपर ध्रुव के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई है. अब क्रीज पर मार्श और मार्क्रम मौजूद हैं .

राजस्थान 11/2 (2.2 ओवर)

Advertisement
Apr 22, 2026 21:46 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: लखनऊ को पहला झटका

आयुष बडोनी रन आउट हुए, लखनऊ को लगा पहला झटका, पंत और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं. टारगेट 160 रन है. 

Apr 22, 2026 21:22 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: राजस्थान 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन

राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए हैं. लखनऊ को 160 रन का टारगेट मिला है. 

RR 159/6 (20 ओवर)

Advertisement
Apr 22, 2026 21:18 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : जडेजा का पहला चौका

23 गेंद खेलने के बाद जडेजा ने अपनी पारी में पहला चौका लगाया है. राजस्थान की पारी का यह आखिरी ओवर चल रहा है. 

राजस्थान 145/6 (19.2 ओवर)

Apr 22, 2026 21:12 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : जडेजा और शुभम दुबे क्रीज पर

जडेजा और शुभम दुबे क्रीज पर है. दोनों आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लखनऊ के गेंदबाज हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं. 

राजस्थान 132/6 (18.3 ओवर)

Apr 22, 2026 21:06 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : 116/6

17 ओवर में राजस्थान ने 116 रन 6 विकेट पर बनाए हैं. अब जडेजा से उम्मीद है. जडेजा 19 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 22, 2026 20:59 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : डोनोवन फरेरा आउट

20 रन की पारी खेलकर डोनोवन फरेरा आउट हो गए हैं. राजस्थान को छठा झटका लगा है. प्रिंस यादव ने उन्हें आउट किया है. 

राजस्थान 110/5 (15.5 ओवर)

Advertisement
Apr 22, 2026 20:55 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : 15 ओवर का खेल खत्म

15 ओवर के बाद राजस्थान ने 5 विकेट पर 107 रन बनाए हैं. जडेजा 11 और डोनोवन फरेरा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 22, 2026 20:49 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : जडेजा से उम्मीद

रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर है. दोनों के बीच 20 रन की पार्टनरशिप हुई है. जडेजा का बल्ला अभी खामोश  हैं. उनसे बड़ी उम्मीद है यहां से राजस्थान के बल्लेबाजों को गियर बदलना होगा. 

राजस्थान 97/5 (14.1 ओवर)

Advertisement
Apr 22, 2026 20:40 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : कितना स्कोर बना पाएगी राजस्थान?

राजस्थान रॉयल्स ने 88 रन 12.2 ओवर में बना लिए हैं. लखनऊ के गेंदबाजों ने आज कहर बरपा दिया है. मोहसिन खान हो या फिर शमी, दोनों गेंदबाजों ने राजस्थान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट कर राजस्थान को मुश्किल में डाल दिया है. जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं. और दोनों संभल कर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. 

राजस्थान 88/5 (12.4 ओवर)

Apr 22, 2026 20:28 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : हेटमायर आउट, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी

मोहसिन खान ने हेटमायर को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया है. हेटमायर 22 रन बनाकर आउट हुए हैं. राजस्थान  को यह पांचवां झटका लगा है. 

राजस्थान रॉयल्स 77/5 (10.2 ओवर)

Apr 22, 2026 20:23 (IST)

LSG vs RR LIVE Score कप्तान रियान पराग आउट

रियान पराग 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए, प्रिंस यादव ने उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा है. क्रीज पर अब हेटमायर और जडेजा मौजूद हैं. 

राजस्थान 68/4 (9.1 ओवर)

Apr 22, 2026 20:09 (IST)

LSG vs RR LIVE Score : हेटमायर और पराग क्रीज पर

शिमरोन हेटमायर और पराग मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. राजस्थान इस समय 15 और हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

राजस्थान 54/3 (7 ओवर)

Apr 22, 2026 20:03 (IST)

LSG vs RR LIVE Score :बाल-बाल बचे पराग, पावर प्ले में 44 रन

रियान पराग बाल-बाल बच गए हैं. पराग का कैच हो सकता था. लेकिन कैच नहीं हो पाया. गेंद हाथ से छिटक गई, एक रन मिला.

पावर प्ले में राजस्थान ने 3 विकेट पर 44 रन बनाए हैं 

Apr 22, 2026 20:01 (IST)

LSG vs RR LIVE Score रियान पराग से उम्मीद

रियान पराग पर जिम्मेदारी है, क्रीज पर पराग के साथ हेटमायर हैं. यहां से अब राजस्थान की टीम संभल कर पारी को आगे ले जाने की कोशिश में हैं. 

राजस्थान 42/3 (5.4 ओवर)

Apr 22, 2026 19:55 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट हुए, वैभव को मोहसिन खान ने आउट किया. दिग्वेश राठी ने लगभग 20 मीटर उलटी दिशा में दौड़ लगाकर बेहतरीन कैच लपका.

राजस्थान 37/3 (4.1 ओवर)

Apr 22, 2026 19:49 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: शमी का कारनामा

मोहम्मद शमी ने दो गेंद पर दो विकेट लेकर राजस्थान को तगड़ा झटका दिया है, पहले जायसवाल और फिर शमी ने जुरेल को अपनी बेहतरीन गेंद पर आउट कर पवेलियन भेज दिया है. शमी हैट्रिक पर हैं. 

राजस्थान 32/2 (3 ओवर)

Apr 22, 2026 19:45 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: जायसवाल 22 रन बनाकर आउट

जायसवाल भी दूसरे छोर से धमाका कर रहे हैं. जायसवाल ने 4 चौके जड़ दिए हैं. राजस्थान ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी की है 

राजस्थान 32/1 (2.4 ओवर)

Apr 22, 2026 19:43 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं गेंद खेलने के हिसाब से वैभव आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने 227 गेंद पर 500 रन पूरे किए तो वहीं, मैक्सवेल ने 260 गेंद पर 500 रन आईपीएल में बनाए थे. 

Apr 22, 2026 19:40 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: वैभव का दो गेंद पर दो चौका

वैभव ने तीन गेंद पर दो चौके लगाए हैं. प्रिंस यादव की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए. वैभव ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी आगाज किया है. 

राजस्थान 20/0 (2 ओवर)

Apr 22, 2026 19:36 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: जायसवाल का चौका

यशस्वी जायसवाल ने शमी की गेंद पर चौका लगाया है. राजस्थान की पारी में रनों का आगाज हो चुका है. 

राजस्थान 7/0 (1.0 ओवर)

Apr 22, 2026 19:32 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: राजस्थान की पारी का आगाज

राजस्थान की पारी आगाज हो गया है, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं, 

Apr 22, 2026 19:10 (IST)

LSG vs RR LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

रास्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

Apr 22, 2026 19:04 (IST)

LSG vs RR LIVE: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

Apr 22, 2026 18:39 (IST)

LSG vs RR LIVE: कुछ देर में होगा टॉस

लखनऊ में यह मुकाबला खेला जाने वाला है. कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. सबकी नजर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर है. 

Apr 22, 2026 18:20 (IST)

LSG vs RR LIVE: लखनऊ की पिच क्या गुल खिलाएगी

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी रही है, जो स्पिनरों को ग्रिप और तेज गेंदबाजों कोमदद देती है. शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, क्योंकि बल्लेबाज को अक्सर हालात को समझने और पिच के हिसाब से खुद को ढालने में समय लगता है. इन चुनौतियों के बावजूद, IPL में इस मैदान पर नतीजे आम तौर पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में रहे हैं.

Apr 22, 2026 18:15 (IST)

LSG vs RR LIVE: दोनों टीमों की संभावित 11

लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित 11

आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान


राजस्थान रॉयल्स संभावित 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा

Apr 22, 2026 18:08 (IST)

Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड

आज वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड है. 

1- वैभव आईपीएल में 50 छक्कों से 6 छक्के दूर हैं. आज यदि 6 छक्के वैभव लगाने में सफल रहे तो आईपीएल में अपने 50 सिक्स  पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वैभव  करुण नायर, पार्थिव पटेल, विजय शंकर से आगे निकल जाएंगे. बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने  357 छक्के लगाए हैं.

2-500 रन बनाने से महज 2 रन दूर

आज आईपीएल में दो रन बनाते ही वैभव अपने IPL करियर में 500 रन पूरा कर लेंगे. सबसे तेज 500 रन पूरा करने वाले 11वें बैटर बन जाएंगे. वैभव के पाससनथ जयसूर्या की बराबरी करने का मौका है, जिन्होंने 14 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

3- टी20 में 1000 रन बनाने से 53 रन दूर हैं

इसके अलावा वैभव सू्र्यवंशी टी-20 में 1000 रन पूरा करने से केवल 53 रन दूर हैं. 

Apr 22, 2026 18:02 (IST)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals LIVE: लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 32वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के साथ है. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है. वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है. मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं. वहीं, मार्करम भी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War