IPL 2026: पहले मैच में चरमरा गया था दिल्ली का टॉप ऑर्डर, इसलिए खौफ में हैं खिलाड़ी? कुलदीप यादव ने बताया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कुलदीप यादव ने कहा नीतिश कई साल से खेल रहे हैं और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं. निसांका को आप जानते हैं कि वह किस तरह के बल्लेबाज हैं और कितने काबिल हैं. मुझे लगता है कि इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kuldeep Yadav

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने शुक्रवार (तीन मार्च 2026) को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले ही मैच के बाद शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की मैच विजयी साझेदारी से छह विकेट से जीत हासिल की. केएल राहुल पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए जबकि पाथुम निसांका को रन बनाने में मुश्किल हुई और नीतिश राणा आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश में आउट हो गए.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कुलदीप ने कहा, 'नीतिश कई साल से खेल रहे हैं और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं. निसांका को आप जानते हैं कि वह किस तरह के बल्लेबाज हैं और कितने काबिल हैं. मुझे लगता है कि इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है.'

उन्होंने कहा, 'ऐसी कोई बात भी नहीं हुई. यह पहला मैच था. निश्चित रूप से आप एक अच्छी शुरुआत चाहते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता. मुझे भरोसा है कि आने वाले मैचों में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

कुलदीप ने कहा, 'तो अभी ‘पैनिक बटन' दबाने की जरूरत नहीं है. जब हम पांच में से पांच मैच हारेंगे तो शायद यह बटन दबाया जाएगा.'

Advertisement

दिल्ली की टीम पिछले सत्र में अपने घर पर फिरोजशाह कोटला में अपने पांच में से चार मैच हार गई थी लेकिन कुलदीप ने वापसी का भरोसा जताया. 

उन्होंने कहा, 'हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और पांच में से पांच मैच भी जीतेंगे. टीम में (चार मैच हारने) के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- आयुष म्हात्रे का डबल धमाका, वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL में यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article