Krunal Pandya react on Afghanistan T20I Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, टीम के ऐलान से पहले एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा थी कि उन्हें टीम में 5 साल बाद मौका मिलेगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने उस खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया. हार्दिक पंड्या के भाई और आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला, जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने सुर्खियां बटोर ली है. क्रुणाल पंड्या ने अपने पोस्ट में जिस तरह से रिएक्ट किया है उसने फैन्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है.
क्रुणाल पंड्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "उम्मीद अभी भी ज़िंदा है" (उंगलियां क्रॉस करने वाले और भारत के झंडे वाले इमोजी के साथ). क्रुणाल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. क्रुणाल के पोस्ट पर फैन्स के भी खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
क्रुणाल पंड्या ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए खेला था. पांच मैचों और चार पारियों में, उन्होंने 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 58* का बेस्ट स्कोर शामिल है. उन्होंने इस फॉर्मेट में दो विकेट भी लिए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में, उन्होंने 19 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है.10 पारियों में 24.80 के औसत और 130.52 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं (बेस्ट स्कोर 26*) और 36.93 के औसत से 15 विकेट लिए हैं (बेस्ट आंकड़े 4/36).
IPL 2026 सीजन में क्रुणाल ने अपनी बैटिंग का पुराना अंदाज फिर से दिखाकर उम्मीद जताई थी कि उन्हें ऑलराउंड के तौर पर टीम में वापस बुलाया जाएगा, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार आईपीएल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. क्रुणाल ने 9 पारियों में 37.66 की औसत और 145.80 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और 73 रन का बेस्ट स्कोर शामिल था. साथ ही, उन्होंने 30.35 की औसत से 14 विकेट भी लिए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/16 रहा.
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर
ये भी पढ़ें- नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल