भारत-पाक महामुकाबले के बीच सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेड कर रहे KL राहुल? सुनील शेट्टी और अहान का रिएक्शन वायरल

ICC T-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के बीच केएल राहुल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. केएल राहुल की ट्रेडिंग की वजह क्या है, आइए जानते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत-पाकिस्तान के टी20 मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होने वाला है.
  • इधर केएल राहुल ने लखनऊ में उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 141 रन की शतकीय पारी खेली है.
  • केएल राहुल ने 211 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के लगाए हैं, जिस कारण वो ट्रेडिंग में हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

India-Pakistan T20 Match: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला कुछ देर में शुरू होने वाला है. इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेड मुकाबले के बीच सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. दोनों देशों के फैंस देश-विदेश से कोलंबो पहुंच चुके हैं. लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले इस समय सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ट्रेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस समय केएल राहुल ट्रेडिंग में हैं. आखिर इसकी वजह क्या है, आइए जानते हैं.

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे केएल राहुल

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बीते कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं. वनडे सीरीज में उनके बल्ले से जमकर रन निकले. इस समय केएल राहुल भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी का जौहर बिखेड़ रहे हैं. रविवार को कोलंबो में भारतीय टी-20 टीम पाकिस्तान के सामने खेलने उतरने जा रही है. दूसरी ओर लखनऊ में भारतीय घरेलू क्रिकेट सीरीज रणजी में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच मैच खेला जा रहा है. 

रविवार को उत्तराखंड के खिलाफ राहुल ने जमाया शतक

रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तराखंड और कर्नाटक के मैच में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है. कमाल लाजवाब राहुल के नाम से मशहूर केएल राहुल की इसी पारी के कारण उनकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. जिस कारण केएल राहुल ट्रेडिंग में हैं. उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली है. 

केएल राहुल ने खेली 141 रनों की बड़ी पारी 

केएल राहुल ने 211 गेंदों का सामना करते हुए 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए. केएल राहुल ने कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल के साथ शानदार साझेदारी की. देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार शतक जमाया है.  खबर लिखे जाने तक कर्नाटक की टीम 77 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 302 रन बना चुकी है. 

सुनील शेट्टी और अहान का रिएक्शन वायरल

इस मैच में केएल राहुल के शतक के बाद उनके ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और साले अहान शेट्टी ने स्टेडियम में खड़े होकर तालियां बजाई. सुनील शेट्टी और अहान का यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मालूम हो कि केएल राहुल ने पिछले मैच में भी शतकीय पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी- रिपोर्ट

यह भी पढे़ं - IND vs PAK Live Score: कोलंबो में अचानक बदला मौसम, जानें क्या है ताजा अपडेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tipu Sultan की Shivaji Maharaj से तुलना पर बवाल, BJP के निशाने पर कांग्रेस नेता, जानें पूरा विवाद