विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..

विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में रिकॉर्ड 55वां वनडे शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल देव का आया रिएक्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रन की नाबाद पारी, अपनी शतकीय पारी में कोहली ने वनडे में 15000 रन पूरा करने का कमाल किया. अब कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के ऐसा कमाल करने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन सामने आया है. कपिल देव ने एक बार फिर कोहली के टेस्ट से जल्दी संन्यास लेने वाले फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं.  ANI से बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि "कोहली की कामयाबी उनके खास टैलेंट का सबूत है" पूर्व भारतीय कप्तान ने कोहली के शानदार बैटिंग औसत का जिक्र किया.

कपिल ने ANI के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि उनमें खास टैलेंट है, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. दुनिया में बहुत कम लोगों का औसत 60 से ज्यादा है. उन्हें सलाम. और सबसे जरूरी बात, मुझे लगता है, खेल के प्रति उनका जुनून है. मुझे नहीं पता कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ा, लेकिन फिर भी, वह जो कुछ भी कर रहे हैं, जरूर अपने लिए कुछ खास कर रहे होंगे ताकि वह उसी लेवल पर प्रदर्शन करते रहें."

जीत की चाह ने इतने लंबे समय तक मुझे आगे बढ़ाए रखा

वहीं, कोहली ने अपनी शतकीय पारी के बाद कहा कि, वह इस तरह से इसलिए खेल पा रहे हैं क्योंकि उनके अंदर जीत की चाह बरकरार है. कोहली ने ‘बीसीसीआई टीवी' से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर आंकड़ों के नजरिये से देखें तो यह बड़ा आंकड़ा है. लेकिन लक्ष्य हमेशा सरल रहा है। यह अलग-अलग और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने की कोशिश करना. मैंने वर्षों से यही करने की कोशिश की है.''

37 साल के कोहली ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी मुख्य रूप से आंकड़ों के पीछे भागता है तो लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर खेलना संभव नहीं है. उन्होंने कहा, “आप इतने लंबे समय तक तभी खेल सकते हैं जब आपका लक्ष्य टीम को जीत दिलाना हो, केवल आंकड़ों के लिए इतने लंबे समय तक नहीं खेला जा सकता. अगर आपको सिर्फ आंकड़े हासिल करने हैं तो आप मुख्य लक्ष्य से समझौता करेंगे और इस तरह लंबे समय तक नहीं खेल सकते. इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इतने लंबे समय तक इस स्थिति में रहा और एक और जीत के साथ इतना बड़ा आंकड़ा हासिल करना मेरे लिए बेहद खास है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो

Advertisement

ये भी पढ़ें- सचिन नंबर 1, रोहित नंबर 2, शुभमन गिल ने की गौतम गंभीर की बराबरी, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
ECI विवाद के बीच दिल्ली में पोस्टर वॉर, विपक्ष पर सियासी निशाना | BREAKING NEWS

Topics mentioned in this article
Ramlal Nikhanj Kapil Dev
Virat Kohli
India
Cricket