T20 WC: ICC से PCB की मांगें खारिज, भारत-पाकिस्तान के बीच मैच संभव, नकवी बोले- जल्द लेंगे फैसला

जारी उठापटक के बीच खबर निकलकर सामने आ रही है कि कुछ ही देर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. जहां वह आगामी भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ICC chairman Jay Shah and PCB chairman Mohsin Naqvi
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर आईसीसी के साथ बैठक की थी
  • पीसीबी और बीसीबी ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज पर बातचीत की मांग आईसीसी से की थी लेकिन इसे खारिज किया गया
  • त्रिकोणीय सीरीज की मांग भी आईसीसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के कारण अस्वीकार कर दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बीते रविवार (आठ फरवरी 2026) को आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी के बीच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खास बैठक हुई थी. जहां 15 फरवरी को कोलंबो में खेले जाने वाले भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर चर्चा की गई. यहां पीसीबी और बीसीबी की तरफ से आईसीसी के सामने कई शर्तें रखी गई थीं. जिसमें से आईसीसी ने कई शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है. जारी उठापटक के बीच खबर निकलकर सामने आ रही है कि कुछ ही देर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. जहां वह आगामी भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. 

मोहसिन नकवी का बयान

हमारे सूत्रों के मुताबिक पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का कहना है, 'कुछ मुद्दों पर आईसीसी की प्रतिक्रिया का इंतजार है. उनकी प्रतिक्रिया मिलते ही हम फैसला करेंगे.'

उन्होंने कहा, 'आईसीसी का जवाब मिलते ही हम अंतिम निर्णय के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करेंगे. हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं. आईसीसी हमारे घर आई थी. इसलिए हमने उनका सम्मान किया. इस समय हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि आईसीसी और बांग्लादेश के बीच बातचीत जारी है. बांग्लादेश का रुख जायज था. इसलिए हमें उनका समर्थन करना पड़ा.'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने कौन-कौन सी शर्तें रखी थीं, वो इस प्रकार हैं- 

1- पीसीबी और बीसीबी की तरफ से पहली मांग यह थी कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज पर बातचीत के लिए कहा जाना चाहिए. मगर आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. यहां तक ​​कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल भी उनके अधीन नहीं आता है.

2- पीसीबी और बीसीबी की दूसरी मांग यह थी कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी चाहिए. मगर आईसीसी ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया. बोर्ड ने कहा कि यह भी उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. 

3 - तीसरी मांग यह थी कि भारतीय टीम को इस साल सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए. जिसपर आईसीसी ने कहा कि यह फैसला भी उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईसीसी के सामने रखी गई मांगें 

बांग्लादेश के लिए वित्तीय जुर्माना 

पीसीबी ने जोर दिया है कि बांग्लादेश को आईसीसी से पूरी रेवेन्यू शेयर मिलनी चाहिए, जिस पर आईसीसी ने पहले ही सहमति जता दी है.

बांग्लादेश के लिए कम्पन्सटरी आईसीसी इवेंट 

पीसीबी ने पिछले साल महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप को बांग्लादेश से दुबई शिफ्ट करने के बाद एक वैकल्पिक ग्लोबल टूर्नामेंट की मांग की है. अगले चक्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप की संभावना है.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज

पीसीबी ने आईसीसी से हस्तक्षेप करने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि द्विपक्षीय सीरीज उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश त्रिकोणीय सीरीज 

पीसीबी का कहना था कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज होनी चाहिए. जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया है.

Advertisement

2026 में बांग्लादेश का भारत दौरा

आईसीसी ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि दौरे द्विपक्षीय रूप से तय किए जाते हैं.

आईसीसी ने पीसीबी को 24 घंटे का समय दिया है, और जल्द ही एक फोलो-अप मीटिंग होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: हरभजन ने हार्दिक को बताया 'देवदास' तो आशीष नेहरा बोले- वो तो रोज पारो बदलता है
 

Featured Video Of The Day
Budget Session के 9वें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, Rahul Gandhi नहीं बोलेंगे तो ससंद नहीं चलेगी?
Topics mentioned in this article