जसप्रीत बुमराह की विनम्रता के कायल हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल, सिराज की हिंदी का अनुवाद ऐसा किया कि...

SA vs IND 2nd Test: मोहम्मद सिराज केपटाउन में प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. और बाद में पुरस्कार वितरण में उनके कमेंट ने दिल जीत लिया..लेकिन इससे भी ज्यादा बुमराह ने

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
नई दिल्ली:

वीरवार को केपटाउन में टीम रोहित की मेजबान दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज बराबरी करने के चर्चे अभी थमे नहीं हैं. और ये अगले कुछ समय तक थमने भी नहीं जा रहे. जाहिर है कि यह एक ऐसी जीत रही, जिसे आने वाले कई सालों तक अलग-अलग कारणों से याद किया जाएगा. बहरहाल, मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पुरस्कार समारोह के दौरान खासी विनम्रता दिखाई, जब उन्होंने बॉलिंग के दौरान मदद करने का श्रेय जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दिया, जो उनके शब्दों का अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे थे. हालांकि, बुमराह ने अनुवाद के दौरान इसका श्रेय सिराज और टीम प्रबंधन को दिया. बुमराह की इस अदाज को फैंस ने हाथों हाथ लिया और उनका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर किया.  

यह भी पढ़ें:  कभी जूते खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे, अब इतने करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह

SA vs IND 2nd Test: बुमराह ने 'छक्के' से किए कई शिकार, केपटाउन में बना दिए ये 4 बड़े रिकॉर्ड

सिराज ने कहा कि जस्सी भाई हमेशा जब शुरुआत करते हैं, तो संदेश मिलता है कि किस विकेट पर कौन सी लाइन और लंबाई बेहतर है. यह संदेश मिलने से मुझे ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं रहती. बस उस पहलू पर लगातार काम करना होता है. मैं ऐसा करता हूं और सफलता मिलती है. इस पेसर ने कहा कि बुमराह जब दूसरे छोर पर रहते हैं, तो अच्छा लगता है. 

Advertisement

लेकिन अनुवाद कर रहे बुमराह ने अपने श्रेय को दूसरी दिशा में मोड़ते हुए इसे टीम केंद्रित बना दिया. बुमराह ने अपने अनुवाद में बिल्कुल भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि सिराज ने अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है. बुमराह ने कहा, 'सिराज को संदेश मिल जाता है और उसे संदेश थोड़ा जल्द मिल जाता है क्योंकि...' इतना कहने के बाद बुमराह थोड़ी देर के लिए रुक गए. 

Advertisement

इसके बाद उन्होंने कहा, 'क्योंकि ऐसा हमारे अनुभव के कारण है. हम तेजी से पिच का आंकलन करते हैं. इससे होता यह है कि संवाद पूरे बॉलिंग डिपार्टमेंट के सदस्यों तक जाता है. बॉलरों को बताया जाता है कि पिच इस तरह कहा है और हम यह करने की ओर निहार रहे हैं. इससे कभी-कभी मदद मिलती है.
 

Featured Video Of The Day
Iran से जंग में अपने ही घर में हार गए ट्रंप? Approval Rating गिरकर 33% रह गई | Sucherita Kukreti