IPL 2026: 'आप कुछ नहीं जानते', चेकिंग में 'बैट गेज' में फंसा रोहित का बल्ला, जवाब हुआ वायरल

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: रोहित की मैदानी बातचीत अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो यह फैंस के लिए मनोरंजन का विषय बन जाती है. और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma, IPL 2026:
X: socil media

हाल ही में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों के बैट करने को लेकर गवर्निंग काउंसिल ने प्लेइंग कंडीशन में इस स्पष्ट रूप से परिभाषित और स्पष्ट किया है. पिछले साल तक मैच रेफरी मैच शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम में जाकर रैंडमली (बिना किसी योजना के या आकस्मिक) बैट चेक करते थे, लेकिन इस सीजन से मैच से पहले अनिवार्य रूप से खिलाड़ियों के बल्ले चेक हो रहे हैं. और मैच रेफरी किसी भी समय और कहीं भी बैट चेक कर सकते हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेफरी विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों के बल्ले "बैट गेज" से चेक करते देखे गए. कुछ ऐसे ही तस्वीर रविवार को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली, जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने जोड़ीदार रियान रिकल्कटन के साथ 221 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरे थे. और ज मैच रेफरी ने रोहित का बल्ला गेज से चेक गया, तो यह इसमें फंस गया. और इस पर रोहित का जवाब कुछ ऐसे आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

'आप कुछ नहीं जानते..'

अब आप तो जानते ही हैं कि रोहित, रोहित ठहरे. मुंबई पूर्व कप्तान की बातचीत का एक अलग ही अंदाज है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. और इस बार भी उनका ऐसा ही जवाब वायरल हो गया. दरअसल मैच रेफरी ने रोहित का बल्ले चेक किया, जो यह 'गेज' में फंस गया.  और जब रेफरी ने इस पर ध्यान दिलाया, तो रोहित बोले, 'सब ठीक है. मुझे जाने दो और खेलने तो. आप कुछ नहीं जानते.' रोहित के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर आना भर था कि यह तूफान सा वारयरल हो गया. फैंस इस वीडियो का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. 

केकेआर की खोल दी सुतली

रोहित के जवाब पर अधिकारी मुस्कुराकर रह गए, लेकिन बाद में रोहित ने इसी बल्ले से केकेआर के बॉलरों की बुरी तरह वॉट लगा दी. रोहित ने 40 गेंदों पर 3  चौकों और 5 छक्कों से तूफान 67 रन बनाए. लेकिन इससे अलग जिस अंदाज में रोहित ने और जैसे बड़े छ्क्के लगाए, वह जरूर उस अधिकारी को एक बार फिर से उनका बल्ला चेक करने पर जरूर मजबूर कर देगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का 'मेगारिकॉर्ड', इस मामले में बने IPL के नंबर 1 बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ