शनिवार को शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण के पहले ही मुकाबले ने मानो टूर्नामेंट का टेंपो सेट कर दिया. और पहले ही मैच में स्टेडियम में जमा हुए हजारों फैंस को वह देखने को मिला, जिसकी उम्मीद में वे जमा हुए थे. और यह मुकाबला वास्तव में अगर पहली पारी में इशान शो बन कर रह गया था, तो पूरे मैच की महफिल विराट कोहली ने लूट ली. विराट () ने पहले ही मैच से पूरे टूर्नामेंट के लिए लय हासिल कर ली. कोहली ने अपनी पारी एक से बढ़कर एक शॉट खेले, लेकिन एक स्पेशल छक्के ने उनके चाहने वालों को ठीक उस छक्के की याद दिला दी, जो उन्होंने साल 2022 टी20 विश्व कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में हैरिस रऊफ के खिलाफ सिर के ऊपर से जड़ा था. और कुछ ऐसा ही फैंस ने शनवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में महसूस किया.
कोहली के छक्के ने फैंस के दिलों को लूट लिया
भाई साहब आप ही नहीं, बल्कि हम भी इस शॉट को लूप में देख सकते हैं
आपको ही नहीं, भाई हमें भी भरोसा नहीं हो रहा कि कोई ऐसे छक्के कैसे लगा सकता है!
कोहली ने कुल मिलाकर 5 छक्के जड़े...आप पहले छक्के की क्लास देखिए!














