Paras Mhambrey on Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है. MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है और कहा है कि अब वह गेम में नया नहीं है और हमने उसके लिए रणनीति बना ली है. दरअसल, मैच से पहले मीडिया से बात करने के क्रम में मुंबई इंडियंस के कोच पारस म्हाम्ब्रे से पूछा गया कि सूर्यवंशी से कितना नया खतरा है, तो उन्होंने इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने कहा कि "यह युवा खिलाड़ी एक साल से ज्यादा समय से टीम के साथ है. इसलिए, उसकी बैटिंग में ऐसा कोई सरप्राइज़ एलिमेंट नहीं है जिससे MI को सावधान रहने की दरकार है."
पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, "सबसे पहले, मुझे लगता है कि वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं है. यह उसका दूसरा साल है, इसलिए वह नया नहीं है." हालांकि, म्हाम्ब्रे ने उसके परफॉर्मेंस की तारीफ करने से गुरेज नहीं की और कहा, "वह तारीफ़ के काबिल है, हम यह भी जानते हैं कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है, इसलिए हमारी तैयारी भी वैसी ही होगी जैसी हम दूसरे खिलाड़ियों के लिए करते हैं."
पहली बार बुमराह और वैभव होंगे आमने-सामने
इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक पंड्या के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोच ने बताया, "हार्दिक मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह चोटिल नहीं थे, बल्कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.वह अब पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं." हार्दिक का फिट होना एमआई के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार्दिक की कमी गेंदबाजी में साफतौर पर खली थी.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video
ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली














