IP 2026: 'यह सवाल समझ से परे', फाफ ने साधा पंत पर निशाना, बैटिंग को लेकर कह दी बड़ी बात, कीमत को लेकर भी घेरा

Rishabh Pant: पिछले सीजन में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बहुत ही औसत रहा था. और आलोचकों की नजरें एक बार फिर से उन पर गड़ी होंगी. इस बार उन्हें जवाब देना होगा, वर्ना कई फाफ डु प्लेसी पैदा हो जाएंगे

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IP 2026:
X: social media

Indian Premier League: अगले चंद दिनों के भीतर ही शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण में एक बार फिर से फैंस को झमाझम क्रिकेट देखने को मिलने जा रही है. लेकिन पूर्व दिग्गजों के बयानों, घटनाओं ने मेगा इवेंट का माहौल पहले से ही बना दिया है.और अब पूर्व दक्षिण अफ्रीका कप्तान फाफ डु प्लेसी ने भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत की टी20 क्रिकेट में गेम प्लान की कमी की खुलकर आलोचना की. साथ ही फाफ ने उनके आईपीएल रिकॉर्ड प्राइस टैग पर भी सवाल उठाए. पिछले साल हुई मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ी के तौर पर उतरे पंत ने तब सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. तब उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा. लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ का सीजन औसत ही रहा और लखनऊ की टीम पिछले साल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. इस साल राष्ट्रीय व्हाइट-बॉल सेट‑अप में अपनी जगह वापस पाने की तैयारी कर रहे पंत को लेकर डु प्लेसिस ने आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए नके बल्लेबाज़ी के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं.

'पंत हमेशा उलझे रहते हैं'

डु प्लेसी ने स्टार-स्पोर्ट्स पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी बल्लेबाज़ी का तरीका थोड़ा बिखरा हुआ लगता है, लेकिन उनके दिमाग में जरूर कुछ होगा कि यही वह ब्लूप्रिंट है, जिसके साथ वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. टी20 क्रिकेट में भी यही बात है. आपको यह तय करना होता है कि आपका गेम प्लान क्या है, ताकि आप 10 में से 1 या 2 मैचों का खिलाड़ी बनने के बजाय 60 से 70 प्रतिशत का खिलाड़ी बन सकें, जहां निरंतरता हो.' डु प्लेसिस का मानना है कि पंत अपनी ही बल्लेबाज़ी के कई विकल्पों के कारण उलझे रहते हैं.

'ऐसा लगता है कि वह कभी भी...'

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, 'आखिरकार बात यही है कि उनके दिमाग में बहुत ज्यादा विकल्प हैं. ऐसा लगता है कि वह हर गेंद पर मैदान के हर हिस्से में छक्का मार सकते हैं, लेकिन टी20 बल्लेबाज़ी में भी एक तरीका होना जरूरी है. महान टी20 खिलाड़ियों के साथ आपको पता होता है कि वे कहां रन बनाएंगे, कहां से बाउंड्री लगाएंगे और अपनी कमजोरियों के इर्द‑गिर्द कैसे खेलेंगे. लेकिन पंत के साथ ऐसा लगता है कि वह हमेशा किनारे पर खड़े हैं. किसी भी वक्त आउट हो सकते हैं और कई बार तो यह पूरी तरह हड़बड़ी भरा लगता है.' डु प्लेसी बोले ने यह भी सवाल उठाया कि टी20 क्रिकेट में औसत रिकॉर्ड रखने वाले पंत पर टीमें इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च करने को तैयार रहती हैं.

'पंत को लेकर यह सवाल समझ से परे'

उन्होंने कहा, 'आप नीलामी में पंत जैसे खिलाड़ियों को देखते हैं और सोचते हैं कि जब टी20 खेल इतने सालों में आंकड़ों और विश्लेषण के मामले में इतना विकसित हो चुका है, जहां कोच और एनालिस्ट बेहद बारीकी से नंबर देखते हैं, तो फिर किसी खिलाड़ी को लेकर इतना क्रेज क्यों है?. अगर आप उनके टी20 आंकड़े देखें तो वे इतने शानदार नहीं हैं. फिर उनके लिए इतना जुनून क्यों? पिछली नीलामी में भी हर कोई उन्हें अपनी टीम में चाहता था.' पंत पिछले सीजन में 24.45 के औसत से  सिर्फ 269 रन ही बना सके थे. 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  RCB को तगड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए तेज गेंदबाज़ यश दयाल, सामने आई ये वजह

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War BIG BREAKING | PM Modi और Donald Trump के बीच हुई बातचीत| Trump | Breaking