IPL 2026: जिस RR को बनाया, CSK के साथ आज उसी को तोड़ने उतरेंगे संजू सैमसन

जिस टीम को बनाया आज उसी को तोड़ने उतरे सैमसन. कभी राजस्थान के कप्तान रहे संजू क्या CSK के लिए मैच विनर साबित होंगे?

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के साथ रिश्ता भावनात्मक और एक दशक से अधिक का रहा है.
  • अब CSK के लिए IPL 2026 के पहले ही मुकाबले में संजू अपनी पुरानी टीम RR के खिलाफ उतर रहे हैं.
  • ऐसे में ये मुकाबल उनके स्किल्स से भी अधिक माइंडसेट और इमोशन का भी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की राह में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन आईपीएल में एक नई पारी शुरू कर रहे हैं. IPL 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के ध्वज तले उतर रहे हैं, जो पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. केवल चार साल पहले 2022 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक ले पहुंचे थे और तब उनकी टीम केवल दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की कगार पर थी. लंबे वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स की टीम को निखारने और जीत की आदत में ढालने वाले संजू के लिए अब नजारा बदल चुका है. आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में संजू अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स को तोड़ने उतरेंगे. उसी RR को, जिसे उन्होंने इतने सालों तक गढ़ा था.

सैमसन का RR से लंबा नाता

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के साथ रिश्ता केवल प्रोफेशनल नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव भी था. अपने आईपीएल करियर के 11 वर्षों तक संजू इस टीम के साथ जुड़े रहे. राहुल द्रविड़ की कप्तानी में पहला मैच खेले और जब पिछले सा अंतिम मैच खेलने उतरे, तब भी द्रविड़ ही टीम के क्रिकेट निदेशक थे. एक दशक से अधिक समय तक राजस्थान के लिए संजू ने 149 मैच खेले. दो शतक और 23 अर्धशतकों की बदौलत 4,027 रन बटोरे.

Advertisement

CSK से खेला था आखिरी IPL मुकाबला

राजस्थान के साथ संजू ने कई उतार-चढ़ाव देखे. युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया और खुद को एक लीडर के तौर पर स्थापित किया. जब राजस्थान रॉयल्स मुश्किल दौर में थी, तब सैमसन ही वो चेहरा थे जो टीम को संभाल रहे थे. कई बार टीम का संतुलन बिगड़ा पर सैमसन की बल्लेबाजी और कप्तानी ने टीम को टूटने नहीं दिया. अपने आईपीएल करियर के दौरान सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए 2013 से 2015 तक खेले. फिर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए. 2018 के सीजन में राजस्थान में वापसी की और पिछले साल तक वहीं बने रहे. विडंबना देखिए कि जिस चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पिछले साल साइन किया, सैमसन ने 2025 के सीजन का आखिरी मैच राजस्थान के कप्तान के तौर पर उसी CSK के खिलाफ खेला और उसे हराया भी. 

Advertisement

RR के मालिक भी संजू के मुरीद

पिछले साल जब संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स का दामन थामा तब राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने यह कहते हुए उनके फैसले का सम्मान किया कि, "संजू ईमानदारी से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद मानसिक रूप से थके हुए महसूस कर रहे थे और भावनात्मक रूप से टूट चुके थे." उन्होंने यह भी कहा कि संजू एक बहुत ही ईमानदार और सच्चे इंसान हैं, और साथ ही यह भी बताया कि संजू ने खुद ही टीम छोड़ने की इच्छा जताई थी.

राजस्थान रॉयल्स को दी 'निडर' पहचान

संजू ने राजस्थान रॉयल्स को एक निडर और आक्रामक युवा टीम की पहचान दिलाई. लेकिन वही सैमसन अब CSK के साथ हैं और IPL 2026 का पहला मैच ही राजस्थान रॉयल्स के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी में खेलने उतर रहे हैं. जिन खिलाड़ियों के साथ उन्होंने ड्रेसिंग रूम शेयर किया, जिन फैन्स ने उन्हें बतौर कप्तान अपनाया, अब उनके सामने संजू एक अलग भूमिका में होंगे. दिग्गजों की उनके प्रदर्शन पर नजर है. भले ही वो बतौर कप्तान मैदान पर नहीं होंगे पर बतौर बल्लेबाज उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बटोरे हैं. CSK की सबसे अहम कड़ी महेंद्र सिंह धोनी बाहर हैं तो टीम को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो दबाव में न केवल खुद खेले बल्कि टीम से भी प्रदर्शन करवा सके. 31 वर्षीय सैमसन वही खिलाड़ी बन सकते हैं.

Photo Credit: IPL/BCCI

RR को संजू की कमजोरी पता है...

भले ही जब संजू पिच पर राजस्थान रॉयल्स के सामने होंगे तो उनकी खुद की बनाई टीम से उनका सामना होगा. राजस्थान रॉयल्स में कप्तान रियान पराग ने लंबे समय तक संजू के साथ काम किया है. वहीं मुख्य कोच और अब क्रिकेट निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं कुमार संगकारा. उन्होंने भी संजू के साथ लंबे अरसे तक टीम के लिए काम किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ये  बखूबी जानता है कि संजू की कमजोरी क्या है. कौन सी गेंद पर वो जूझते दिखते हैं और कैसे उन्हें दबाव में लाया जा सकता है. ऐसे में राजस्थान की गेंदबाजी उन्हें टारगेट करेगी.

Advertisement

CSK की उम्मीद

हालांकि यह भी एक सवाल है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें बल्लेबाजी के लिए कहां उतारती है. वर्ल्ड कप में उन्होंने ओपनिंग किया तो राजस्थान के लिए वो पिछले साल वो अधिकतर ओपन किए या तीसरे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. अगर चेन्नई के लिए भी सैमसन टॉप ऑर्डर में आए तो वो चाहेंगे कि वर्ल्ड कप के अपने फॉर्म को दोहराने में कामयाब हों. हालांकि एक मैच में उनके प्रदर्शन से यह साबित नहीं होगा. पर अगर चेन्नई सुपर किंग्स संजू को टॉर ऑर्डर में रखती है और वो इस सीजन में यहां कामयाब हुए तो निश्चित ही उनके करियर का एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है. खास कर आज का मैच संजू के स्किल्स के अधिक उनके माइंडसेट और इमोशन का टेस्ट भी है.

ये भी पढ़ें

IPL के फाइनल में हदें पार करता रोमांच: 1 रन से जीत, असंभव चेज; कैसे 'लास्ट बॉल थ्रिलर' ने बनाई लीग की पहचान?

Advertisement

धोनी और CSK को जब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया था परेशान, बार-बार हराने में था बड़ा हाथ

धोनी दो हफ्ते हो सकते हैं IPL से दूर, माही की बैटिंग पोजिशन और फिटनेस पर तीन पूर्व क्रिकेटरों ने क्या कहा?

Featured Video Of The Day
राजा रघुवंशी का 'पुनर्जन्म'! 10 महीने बाद आई खुशखबरी, सच हो गई भविष्यवाणी