IPL 2026 Prediction: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने आईपीएल के आगाज से ठीक पहले भविष्यवाणी की है. फिंच ने उन 4 टीमों के बारे में भविष्यवाणी की है जो इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहेगी. फिंच ने ईएसपीएन के साथ बात करते हुए उन 4 टीमों के बारे में बात की है. फिंच के अनुसार आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार आईपीएल के फ्लेऑफ में पहुंचेगी, फिंच ने सीएसके और केकेआर का नाम नहीं लिया है. इसके अलावा फाफ डु प्लेसि ने मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स और सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम करार दिया है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड
आरसीबी ने पिछली बार जीता खिताब
आईपीएल में पहली बार आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता था. 2025 के आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताब जीता था.
2026 के पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला हैदराबाद से
बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी और हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने अबतक 6 ओपनिंग मैच खेले हैं जिसमें केवल 2 ओपनिंग मैच में ही जीत मिली है और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 2008 में कोलकाता नाइटराइडर्स, 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने आईपीएल का पहला मैच खेला था और हार गई थी. साल 2021 में मुंबई इंडियंस और 2025 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी की जीत हासिल करने में सफल रही थी.














