अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) समझो बस शुरू होने को भर है, तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चुने गए इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से हटने का का फैसला लेकर सभी को बहुत ही ज्यादा चौंका दिया है. अब इस फैसले के बाद नियमों के नियमों के तहत डकेट पर अब लीग और नीलामी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है. पिछले साल की नीलामी में कैपिटल्स ने डकेट को दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एशेज में निराशाजनक प्रदर्शन और हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में टीम से बाहर रहने के बाद अब वह घर पर समय बिताना और लाल गेंद की क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.
डकेट ने कहा,‘यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स में सभी से माफी मांगता हूं कि मैं नहीं खेल पाऊंगा. जब मैंने नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया था, तब मुझे लगा था कि यह एक शानदार अवसर होगा. दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना अद्भुत था. मैं बेहद खुश था. यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते है और यह एक अद्भुत अनुभव होता.' आईपीएल 2025 से पहले संशोधित किए गए नियमों के अनुसार, 'यदि डकेट के पास टूर्नामेंट से हटने का कोई वैध कारण नहीं है, तो उन्हें दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा. आईपीएल संचालन परिषद के अनुसार उस खिलाड़ी को छूट दी जा सकती है, जो चोटिल हो या फिर अस्वस्थ हो, जिसकी पुष्टि खिलाड़ी के घरेलू बोर्ड द्वारा की जानी जरूरी है.
डकेट ने कहा, ‘मेरे लिए फिर से आईपीएल में खेलना मेरी उम्र (31 वर्ष) को देखते हुए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर पाऊंगा. मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है.' बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने सभी पांच एशेज टेस्ट में हिस्सा लिया, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा. उन्होंने 10 पारियों में 20.20 की औसत से 202 रन बनाए और वह एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए.
यह भी पढ़ें: 15,292 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 24 गुना ज्यादा कीमत में बिकी टीम














