IPL 2026: अगले साल वैभव मेगा नीलामी में उतरे, तो पाएंगे कितना पैसा? AI ने सुना दिया फैसला, कीमत हैरान कर देगी

AI's Prediction on Vaibhav Sooryavanshi Price: खेले जा रहे संस्करण में वैभव की सुनामी पारियों के बाद फैंस अभी से ही वैभव की अगले साल मेगा ऑक्शन में मिलने वाली कीमत पर चर्चा करने में जुट गए हैं, तो वहीं ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने भी अपना फैसला उनकी वर्तमान परफॉरमेंस के आधार पर दे दिया है

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
AI's Prediction on Vaibhav Sooryavanshi Price:
source: AI

Vaibhav Sooryavanshi in mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 13 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल दुनिया के दिग्गजों का बॉस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हो चले हैं. इस सीजन में कई सुनामी पारियों के बाद वैभव की टीआरपी एकदम उफान पर है और वह गली के बच्चे-बच्चे से लेकर कॉर्पोरेट के ऑफिस, अलग-अलग क्षेत्र की सेलिब्रिटियों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्हें लेकर अलग-अलग पहलुओं से चर्चा हो रही है. और आम जनमानस में एक चर्चा यह भी है कि अगर वैभव अगले साल 2027 में हर तीन साल बाद आयोजित होने वाली मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में उतरते हैं, तो बैटिंग के इस 'छोटे उस्ताद' पर कितना पैसा बरसेगा? वैभव को कितना पैसा मिलेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उनको लेकर फिलहाल ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अपना फैसला जरूर सुना दिया है. पहले आप वैभव की कीमत के आधार के बारे में जान लीजिए:

नीलामी सर्वेक्षण और वैभव की कीमत का मूल्यांकन

पिछली मेगा नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स द्वारा वैभव को सालाना 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया. और सूर्यवंशी वर्तमान में कीमत के आधार पर खेल के इतिहास में अपनी टीम को सबसे शानदार रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) प्रदान कर रहे हैं. खेल अर्थशास्त्रियों ने मंगलवार को वैभव की  लखनऊ के खिलाफ 93 रन की पारी का मूल्यांकन किया. इस आधार पर उन्होंने  महज 7.86 लाख रुपये की मामूली मैच-लागत के मुकाबले शुद्ध रूप से 4.75 करोड़ रुपये की बैटिंग वैल्यू (बल्लेबाजी मूल्य) पैदा की. जाहिर है कि अगर  वैभव अगले साल के आखिर में होने वाली नीलामी से पहले यानी अगले आईपीएल सीजन में भी ऐसी ही बैटिंग जारी रखते हैं, तो उनकी यह कीमत वर्तमान के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी. और यदि यदि वैभव राजस्थान का साथ छोड़कर ओपन मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला करते हैं, तो कई असाधारण प्रीमियम कारकों के आधार पर उनकी मार्केट वैल्यू (बाजार मूल्य) आसमान छू जाएगी. यूं तो किसी खिलाड़ी को चुनने के पीछे कई मानक  होते हैं, लेकिन हम यहां कम से कम तीन बड़े मानक उनके मामले में आगे लेकर चलते हैं.

1. एक अति दुर्लभ आक्रामक बल्लेबाज 

वैभव ऐसे शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं, जो बिना सेट होने का समय लिए 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेल सकते हैं और पावर-प्ले में बड़े से बड़े बॉलरों की बखिया उधेड़ते हुए टीम को सुपर से ऊपर शुरुआत देते हैं. यही पहलू उनकी वेल्यू को शुरुआत से ही ऊंचा कर देता है.  टीमें अपनी पूरी बल्लेबाजी रणनीति इसी क्षमता के इर्द-गिर्द तैयार करती हैं.

2. उम्र का कारक और दीर्घकालिक निवेश

साल 2027 में वैभव महज 16 साल के होंगे. जो भी फ्रैंचाइज़ी उन्हें खरीदेगी, वह सिर्फ एक अस्थायी मैच-विजेता नहीं खरीद रही होगी बल्कि वे कम से कम अगले 10 से 15 वर्षों के लिए अपनी फ्रेंचाइज़ी की नींव को मजबूत करने की ओर देख रहे होंगे. 

Advertisement

3. "अनकैप्ड/नए कैप्ड खिलाड़ी" का रिटेंशन गणित

यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या वे तब तक सीनियर भारतीय टीम में डेब्यू कर लेंगे. जी हां, वैभव के इसी साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 करियर का आगाज करने की पूरी उम्मीद है. यह पहलू गणित में शामिल होते ही वैभव की बेस वेल्यू कई गुना बढ़ जाएगी. और अगर टीम इंडिया के लिए खेलते ही वैभव की बेस प्राइस भी अधिकतम 2 करोड़ रुपये हो जाएगी. अगर राजस्थान उन्हें रिटेन करता है, तो इसका गणित अलग होगा, वहीं वैभव अगर मेगा ऑक्शन में जाते हैं, तो फिर बोली का गणित अलग से काम करेगा. ऐसे में टीमें अपने पर्स (बजट) का एक बहुत बड़ा हिस्सा खर्च करने के लिए तैयार रहेंगी, क्योंकि उनका बेहतरीन प्रदर्शन विरोधी कप्तानों के लिए हमेशा एक सिरदर्द साबित होगा.

जानें AI के अलग-अलग फ्लेटफॉर्म का क्या है फैसला

Google Gemini के अनुसार यदि वे 2027 की मेगा नीलामी में उतरते हैं, तो उनके लिए एक जबरदस्त 'बिडिंग वॉर' (बोली की जंग) मचने जा रही है. और ऐसे में यह 'सुपर किड' 14 से लेकर 14.50 करोड़ रुपये तक की रकम हासिल कर सकता है. ऐसे में माना जा सकता है कि हर फ्रेंचाइजी वैभव को एक मार्की प्लेयर (15+ करोड़) के रूप में  देखेगी. 

Advertisement

ऊपर बताए गए इन्हीं तीन मानकों के आधार पर Microsoft Cloud ने वैभव की वेल्यूएशन को तीन भागों में बांटा है. इसके तहत बहुत ही दुर्लभ आक्रामक बल्लेबाज के लिए 10-12 करोड़, अनकैप्ट स्टार प्रीमियर बल्लेबाज के लिए 12-16  करोड़ और भविष्य के सुपरस्टार क्षमता के लिए लेफ्टी बल्लेबाज की कीमत 6.10 करोड़ रुपये बैठती है. और इन तीनों को मिलाकर भविष्यवाणी यह है कि वैभव को 20-25 करोड़ रुपये नीलामी में मिल सकते हैं.

वहीं, इन्हीं  तीन मानकों पर CHAT GPT का कहना है कि  अगले साल नीलामी से पहले तक वह भारत के लिए खेल लेंगे. ऐसे में उनका बेस प्राइस भी पढ़ जाएगा, तो उनकी रिटेंशन फीस भी 22-28 करोड़ तक जा  सकती है. और अगर वैभव इससे बाहर जाकर मेगा ऑक्शन में नीलामी में जाते हैं और उनकी आज जैसी फॉर्म बरकरार रहती है, तो वैभव को मिलने वाली सालना रकम 28-36 करोड़ और यह जबर्दस्त 'बिडिंग वॉर' में  40+ करोड़ रुपये तक भी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी को लेकर LSG कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान, इस मामले में डॉन ब्रैडमैन से कर दी तुलना

Featured Video Of The Day
ममता राज का सबसे बड़ा डॉन पप्पू, शुभेंदु् के सामने निकली हेकड़ी, दहशत में TMC