IPL 2026 Today Final, RCB vs GT: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें अहमदाबाद का मौसम

RCB vs GT, IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेंगलुरु-गुजरात मैच अगर बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन

IPL 2026 today Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस किया है. दोनों टीमें दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरने वाली है. आजके मैच मैच में मौसम पर भी नजर रहेगी. आरसीबी ने पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. इसी स्टेडियम में इस साल का फाइनल मैच भी खेला जाएगा. दूसरी ओर, गुजरात 5 सालों में अपना तीसरा फ़ाइनल खेलेगी. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था.

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना 5% है और आसमान में लगभग 15% बादल छाए रहेंगे. चंडीगढ़ में Qualifier 2 में राजस्थान पर जीत के बाद, गुजरात टीम का अहमदाबाद पहुंचने में देरी हुई थी, दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश हुई थी जिससे गुजरात की टीम देरी से अहमदाबाद पहुंची थी. हालांकि, स्थानीय मौसम के साफ पूर्वानुमान को देखते हुए, इस बात की बहुत कम संभावना है कि अहमदाबाद में बारिश मैच में बाधा डालेगी.

अगर IPL 2026 का फ़ाइनल बारिश की वजह से रद्द हो जाए तो क्या होगा?

क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के उलट, बीसीसीआई ने फाइनल के लिए एक रिज़र्व डे रखा है. यानी अगर बारिश ने मैच में बाधा डाला तो यह मैच सोमवार को ठीक उसी गेंद और स्कोर से आगे बढ़ेगा, जहां यह रुका था.

रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

उस स्थिति में, आरसीबी चैंपियन बन जाएगी क्योंकि वे आईपीएल पॉइंट्स टेबल में गुजरात से आगे रही थी. लीग मैचों के बाद आरसीबी पॉइंट्स  टेबल में पहले नंबर पर थी तो वहीं, गुजरात दूसरे नंबर पर. ऐसे में आरसीबी को इस स्थिति में फायदा मिलेगा. 

Advertisement

किसमें कितना है दम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेल चुके हैं.  आरसीबी 5 जीत के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि गुजरात को 4 मैच में जीत मिली है. 

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: अश्लील गानों से लेकर शाहरुख खान तक! मनोज तिवारी से तीखे सवाल | Syed Suhail