IPL 2023: राजस्थान के गेंदबाज का जलवा, पहले ओवर में मचा रखा है तहलका, कोई नहीं है आस-पास

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
राजस्थान ने दिल्ली को 57 रनों से हरा दिया है.
नई दिल्ली:

आईपएल 2023 में शानिवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाली दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर पर राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर कहर बनकर टूटे पड़े. जायसवाल ने जहां 31 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और एक छक्के के दम पर 60 रन बनाए तो जोस बटलर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की पारी खेली. वहीं राजस्थान से मिले लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही. दिल्ली को पहले ही ओवर में दो झटके लगे. दिल्ली इन झटकों से उबर नहीं पाई और आखिरकार 57 रनों से मुकाबला हार गई.

राजस्थान के लिए पारी का पहला ओवर फेंकने ट्रेंट बोल्ट आए थे. वहीं दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने इंपेक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ आए थे, जिन्हें खलील अहमद की जगह सब्स्टीट्यूट किया गया था. हालांकि, शॉ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और बिना खाता खोले ही बोल्ट की गेंद पर गच्चा खा जाए. इसके बाद क्रीज पर आए मनीष पांडे भी पहली ही गेंद पर बोल्ट का शिकार बने.बोल्ट ने एक बार फिर पहला ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट झटके.

इससे पहले बोल्ट की रफ्तार का कहर हैदराबाद के खिलाफ भी देखने को मिला था, जब उन्होंने पहले ही ओवरों में हैदराबाद को दो झटके दिए थे.दिल्ली के खिलाफ इन दो  विकेटों के साथ ही आईपीएल 2020 के बाद से मैच के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट झटकने के मामले में बोल्ट का कोई सानी नही हैं. बोल्ट ने आईपीएल 2020 के बाद से मैच के पहले ओवर में 19 विकेट झटके हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने सिर्फ 5 विकेट झटके हैं.

Advertisement

बात अगर मुकाबले की करें तो जयसवाल और बटलर की धमाकेदार शुरूआत के दम पर राजस्थान ने पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन किया. पहले पावर प्ले के समाप्त होने के बाद राजस्थान के 68 रन थे. हालांकि, राजस्थान को पहला झटका लगने के बाद क्रीज पर आए सैमसन कोई खास कलाम नहीं दिखा पाए और बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौटे. इसके बाद हेटमायर ने कुछ गजब के शार्ट खेले और 21 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम सिर्फ 142 रन ही बना पाई. दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने 65 रनों की पारी खेली थी. राजस्थान के लिए चहल और बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके.

--- ये भी पढ़ें ---

* IPL 2023: 'रफ्तार के सौदागर' उमरान मलिक की आंधी, इतनी तेज रफ्तार से फेंकी गेंद, पलक झपकते ही क्रुणाल पांड्या हो गए आउट
* VIDEO देखें: "यह 40 साल का वेटरन है , या 40 का जवान", लखनऊ प्लेयर ने फ्लाइंग कैच से किया सन्न और...

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Advertisement
Featured Video Of The Day
DIVYASTRA MK1 MK2: यूपी के 3 लड़कों ने बना दिया ईरान जैसा घातक ड्रोन, जद में पूरा पाकिस्तान