IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं? बैटिंग कोच ने दिया UPDATE

India vs Zimbabwe Press Conference: रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मौका मिलेगा या नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World cup 2026, Rinu Singh: टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने दिया अपडेट

Update on Rinu Singh, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू को घर में हेल्थ इमरजेंसी होने की वजह से भारतीय टीम का साथ छोड़कर जाना पड़ा है. खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, 

टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने ने दिया अपडेट, संजू सैमसम को मिलेगी जगह!

ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कंफर्म किया है कि रिंकू सिंह आज शाम वापस टीम इंडिया के कैंप में आ जाएंगे. वहीं, टीम संजू सैमसन को खिलाने के बारे में सोच रही है, ऐसे में अब देखना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिंकू को जगह मिलती है या नहीं. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

बता दें कि रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेले गए सभी मैचों में हिस्सा लिया है और कुल मिलाकर 24 रन बनाए हैं. अंतिम ओवरों में फिनिशर की भूमिका में रिंकू टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं. 

हालांकि, रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 111 रन बनाकर सिमट गई थी. साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली थी, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर 187 रन बनाने में सफल रही थी.

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अहमदाबाद में सुपर-8 चरण के अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को भिड़ना है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों ही मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. अक्षर को वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर मौका मिल सकता है.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: धर्म युद्घ ही करेगा '27' का फैसला, अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी होगी?