India vs West Indies 2nd ODI LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज की बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है. दूसरे वनडे में भारत कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल और कप्तान शाई होप के शानदार शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने होंगे. (LIVE SCORECARD)
भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़
IND vs WI Live Updates | India vs West Indies 2nd ODI, straight from Guwahati:
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
IND vs WI Live Score: भारत का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने गुवाहाटी वनडे में विस्फोटक शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बना दिए. यह वनडे क्रिकेट में 10 ओवर के बाद भारत का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि बिना विकेट गंवाए बनाए गए स्कोरों में यह सर्वश्रेष्ठ में से एक है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाजी ने शुरुआती ओवरों में ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित और शुभमन गिल की शानदार ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 10 ओवर के बाद भारत बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.
IND vs WI Live Score: रोहित-गिल का तूफान, 8 ओवर में भारत 73/0
रोहित शर्मा (35) और शुभमन गिल (36) ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए 8 ओवर में बिना विकेट गंवाए 73 रन जोड़ दिए हैं. दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में नजर आ रहे हैं.
IND vs WI Live Score: पावरप्ले में भारत की बेहतरीन शुरुआत
पावरप्ले के पहले छह ओवरों में रोहित शर्मा (23) और शुभमन गिल (19) ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन जोड़कर लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
IND vs WI Live Score: रोहित-गिल की दमदार ओपनिंग, 4 ओवर में भारत 32 रन के पार
रोहित शर्मा (18) और शुभमन गिल (13) ने भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई है, चार ओवर के बाद टीम बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है.
IND vs WI Live Score: रोहित का हिटमैन शो शुरू, एक ओवर में बटोरे 14 रन
दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने अल्जारी जोसेफ पर हमला बोलते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा. हिटमैन की अटैकिंग बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर शुरुआती दबाव बना दिया. दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन.
IND vs WI Live Score: पहले ओवर में भारत की सधी हुई शुरुआत
पहले ओवर में 8 रन जुटाने के बाद भारत ने लक्ष्य की ओर एक अच्छी शुरुआत की है. भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा (1) और शुभमन गिल (6) क्रीज पर हैं.
IND vs WI Live Score: भारत की रनचेज की शुरुआत, रोहित-गिल पर बड़ी जिम्मेदारी
296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने गेंदबाजी का आगाज किया है.
IND vs WI Live Score: कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा
जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.
IND vs WI Live Score: 49 ओवर में बनाए 398 रन
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पारी के 49 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 398 रन बनाए हैं. रॉस्टन चेज़ 23 गेंद में 27 और शमार जोसेफ़ चार गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: अल्ज़ारी जोसेफ आउट
अल्ज़ारी जोसेफ आउट हो चुके हैं. उन्हें जडेजा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच रोहित ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 47.3 ओवरों में 385/7 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 47 ओवरों में ठोके 380/6 रन
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पारी के 47 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 47 ओवरों की समाप्ति के बाद 380/6 रन बनाए हैं. रॉस्टन चेज 18 गेंद में 26 और अल्ज़ारी जोसेफ सात गेंद में चार बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड आउट
वेस्टइंडीज को चौथा झटका शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के रूप में लगा है, जो कि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए खाता भी खोलने में नाकामयाब रहे. कैरेबियन बल्लेबाज को बराड़ ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच सब फील्डर यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा है.
IND vs WI Live Score: होप आउट
भारतीय टीम को तीसरी सफलता होप के रूप में हाथ लगी है. वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंद में 104 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने हैं. जिनका शानदार कैच आकिब नबी ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 40 ओवरों में 329/3 रन है.
IND vs WI Live Score: बड़े स्कोर की तरफ वेस्टइंडीज
शाई होप और आमिर जंगू की दमदार बल्लेबाजी जारी है. 34 ओवरों के खेल की समाप्ति के बाद होप 79 गेंद में 84 और जंगू 48 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों के शानदार बल्लेबाजी को देख उम्मीद जताई जा रही है कि मेहमान टीम दूसरे वनडे में 350 के आंकड़े को पार कर सकती है. फिलहाल टीम का स्कोर 262/2 रन है.
IND vs WI Live Score: आमिर जंगू ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक
आमिर जंगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 45 गेंद में 51 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 33 ओवरों में 259/2 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के 200 रन हुए पूरे
वेस्टइंडीज के 203 रन पूरे हो गए हैं. टीम ने 25.3 ओवरों में इस आंकड़े को छूआ है. कैप्टन शाई होप 54 गेंद में 53 और आमिर जंगू 23 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी जॉन कैंपबेल (101) और केसी कार्टी (09) हैं. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.
IND vs WI Live Score: कैंपबेल OUT
आखिरदार कैंपबेल आउट हो गए हैं. कैंपबेल ने 68 गेंद पर 101 रन की पारी खेली, बराड़ की गेंद पर कैंपबेल आउट हुए हैं. शॉर्ट गेंद को पुल किया लेकिन गेंद को अच्छी तरह से टाइम नहीं कर पाए. गेंद सीधे डीप स्क्वेयर लेग पर गई, जहां नमन धीर ने कैच लपका है.
वेस्टइंडीज 147/2 (18.1 ओवर)
कैंपबेल ने 65 गेंद पर शतक जमा दिया है. अपनी पारी में कैंपबेल ने 9 चौके औऱ 5 छक्के लगाने में सफल रहे हैं. भारत के गेंदबाज उनके सामने असर नहीं दिखा पा रहे हैं.
वेस्टइंडीज 146/1 (17.5 ओवर)
IND vs WI Live Score: कैंपबेल अपने शतक के करीब
कैंपबेल शतक के करीब पहुंच रहे हैं. 54 गेंद पर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं. शाई होप भी क्रीज पर मौजूद हैं.
वेस्टइंडीज 127/1 (14 ओवर)
IND vs WI Live Score: कैंपबेल धमाकेदार अंदाज में बना रहे रन
जॉन कैंपबेल को रोक पाना मुश्किल हो रहा है. जडेजा के खिलाफ भी लंबे-लंबे छक्का जमा रहे हैं. गिल के चेहरे पर टेंशन है. 43 गेंद पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में अबतक 9 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं.
वेस्टइंडीज 105/1 (11 ओवर)
IND vs WI Live Score: 29 गेंदों में अर्धशतक! कैंपबेल ने भारत के खिलाफ रचा बड़ा रिकॉर्ड
वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 50 रन
- 29 .कैंपबेल गुवाहाटी 2026
- 30 गेल अहमदाबाद 2002
- 30 गेल पोर्ट ऑफ स्पेन 2019
- 32 हाइंड्स वडोदरा 2002
- 33 पूरन विजाग 2019
IND vs WI Live Score: कैंपबेल ने 29 गेंद पर जमाया पचासा
कैंपबेल ने केवल 29 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया है. कैंपबेल ने अपनी पारी में अबतक 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं. कप्तान गिल अब टेंशन में हैं.
वेस्टइंडीज 77/1 (7.4 ओवर)
IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल का धमाका
जॉन कैंपबेल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 27 गेंद पर 43 रन बना चुके हैं. कैंपबेल ने कृष्णा के एक ओवर में 22 रन ठोके हैं.
वेस्टइंडीज 70/1 (6 ओवर)
IND vs WI Live Score: कार्टी लौटे पवेलियन, नमन धीर का शानदार कैच
कीसी कार्टी के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है. कार्टी 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कवर प्वाइंट की दिशा में कैच कर लिया, नमन धीर ने हवा में छलांग लगाकर एक शानदार कैच लिया है. हालांकि टीवी अंपायर ने कैच को बार-बार देखा, टीवी अंपायर ने हर एंगल से कैच को देखा लेकिन आखिर में नमन धीर के कैच को मान्य करार दिया गया .कार्टी अब अंपायर का फैसला मानकर पवेलियन जा रहे हैं.
अब क्रीज पर कैंपबेल और कप्तान शाई होप मौजूद हैं.
वेस्टइंडीज 37/1 (4.6 ओवर)
जॉन कैंपबेल तेज अंदाज में रन बना रहे हैं. आक़िब नबी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर गेंदबाज को प्रेशर में लाने की कोशिश में हैं. कैंपबेल 18 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं.
वेस्टइंडीज 27/0 (3.3 ओवर)
IND vs WI Live Score: आकिब नबी का पहला ओवर कैसा रहा ?
आकिब नबी ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ओवर में 7 रन दिए हैं. उनकी गेंदबाजी अच्छी रही है. लेकिन आखिरी गेंद पर कार्टी ने 4 रन बनाया, कुल मिलकर नबी का पहला ओवर किफायती रहा है.
वेस्टइंडीज 11/0 (2 ओवर)
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी क्रीज पर हैं. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है.
IND vs WI Live Score: केएल राहुल से मिला नबी को डेब्यू कैप
जम्मू कश्मीर के इस पेसर को रणजी ट्रॉफी सीज़न में शानदार 60 विकेट लेने के बाद केएल राहुल से अपनी पहली कैप मिली. आखिरकार, लंबे समय से इंतज़ार के बाद नबी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों को मिलाकर 5 बदलाव
भारत औैर वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में बदलाव हुए हैं. वेस्टइंडीज में 4 बदलाव तो वहीं, भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. भारतीय इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका मिला है.
भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़
IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस
दूसरे वनडे में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर के आक़िब नबी आज अपने डेब्यू कर रहे हैं. वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव है.
IND vs WI Live Score: आक़िब नबी कर रहे डेब्यू
दूसरे वनडे में आज आक़िब नबी का डेब्यू हो रहा है. अब भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी.
IND vs WI Live Score: कोहली भी रचेंगे इतिहास
भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट में 293 मैच खेले हैं, वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले हैं जिन्होंने साथ में अपने इंटरनेशनल करियर में 227 मैच खेले हैं. वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ रविंद्र जडेजा ने अबतक साथ में 227 मैच खेले हैं. यानी आज तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां
- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ — 293 मैच
- सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले — 227 मैच
- रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा — 227 मैच
- राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 226 मैच
IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा के नाम इतिहास रचने का मौका
भारतीय ओपनर 'हिटमैन' रोहित शर्मा गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार पारी खेलने की कोशिश करेंगे. रोहित वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 73 रन दूर हैं. अभी उनके नाम 289 वनडे मैचों की 281 पारियों में 11,927 रन दर्ज हैं. इस उपलब्धि के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
India vs West Indies 2nd ODI LIVE: कुछ ही देर में होने वाला है टॉस
कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था.
India vs West Indies 2nd ODI LIVE: गुवाहाटी में दूसरा वनडे
भारत और वेस्टइंडीज की बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी.