दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड युजवेंद्र चहल| लालच देकर बल्लेबाज़ को फंसा लिया| 80/8 अफ्रीका| 14.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! गेंद को खेलने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए| 14.4 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 14.3 ओवर (1 रन) सिंगल, गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया| 14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 14.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 13.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट श्रेयस अय्यर बोल्ड आवेश खान| ओवर की तीसरी सफलता| सॉफ्ट डिसमिसल है ये| मिड ऑन फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| गुड लेंथ गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| लेंथ को परखा लेकिन एलिवेशन नहीं मिला| हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने नीचे आते है कैच को लपक लिया| जीत से महज़ तीन विकेट दूर भारत| 78/7 अफ्रीका| 13.5 ओवर (4 रन) बाईज के रूप में चौका मिल गया| बाउंसर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ और कीपर दोनों के लिए| पन्त को बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई गेंद चार रनों के लिए| 13.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड आवेश खान| इसको कहते हैं डराकर विकेट लेना| पिछली गेंद कनपट्टी पर मारी थी और इस बार जानते थे कि बल्लेबाज़ गुस्से में बल्ला चलाएगा| गति से चकमा खाए, लेग साइड पर शॉट तो लगाया लेकिन मिसटाइम हो गए| मिड विकेट पर डीप में फील्डर ऋतुराज ने एक बढ़िया डाईविंग कैच पकड़ लिया| 74/6 अफ्रीका| 13.3 ओवर (0 रन) ओह!! ये काफी चोटिल होगा| पूरी तरह से दर्द में नज़र आ रहे हैं येन्सन| शॉर्टपिच गेंद थी| पुल लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए और गेंद जाकर कान के नीचे लगी| दर्द में दिखे और तुरंत वहीँ पर बैठ गए| फिजियो तेज़ी के साथ मैदान पर आये| इलाज काफी देर चला| अच्छी बात ये है कि मार्को अब पूरी तरह से ठीक हैं| 13.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड आवेश खान| बड़ा विकेट, बल्कि गेम समाप्त करने वाला विकेट कह सकते हैं| 20 रन बनाकर वैन डर डुसेन भी लौट गए पवेलियन| दक्षिण अफ्रीका अब पूरी तरह से मुकाबले में पिछड़ती हुई| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड पर खेलने गए| बल्ले पर तो लगी लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| फील्डर सीमा रेखा पर तैनात जिन्होंने एक आसान सा कैच पकड़ा| मुकाबले पर अब भारत की पकड़ बन गई है| 74/5 अफ्रीका| 13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 73/4, 42 गेंदों पर 97 रनों की दरकार| 12.5 ओवर (0 रन) फ्लाईटेड लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खा गए| कोई रन नहीं होगा| 12.4 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया लेकिन बॉल जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की विकटों से टकरा गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 12.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 12.3 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| 12.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| रिवर्स शॉट का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं होगा| 12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया| 11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| गेंद को खेलने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए| 70/4 अफ्रीका| 11.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला| गैप मिल गया और टीम के खाते में चार रन जुड़े| 11.4 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 104 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? जी नहीं ये गेंद तो मैदान के बाहर चली गई| 11.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 11.2 ओवर (0 रन) टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 11.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला| 10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति| हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं| 10.5 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 10.4 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| मार्को येन्सन अगले बल्लेबाज़... 10.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! हर्षल पटेल ने अपनी तेज़ गति से किलर मिलर को चकमा दे दिया| दो मैचों में दूसरी बार मिलर का शिकार किया| पिछले मुकाबले में धीमी गति की गेंद से चकमा दिया था तो आज तेज़ गति से उन्हें चारो खाने चित कर दिया| 9 रन बनाकर खतरनाक मिलर लौटे पवेलियन| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ मिलर को लगा कि कम गति से आएगी लेकिन ये बॉल पिच से स्किड होकर तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आई| मिलर का बल्ला चला लेकिन तबतक गेंद अंदर घुसते हुए ऑफ़ स्टम्प्स को उड़ा चुकी थी| गेम चेंजिंग विकेट है ये| 59/4 अफ्रीका| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| मैच रिपोर्टभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटदक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटSouth AfricaIndiaSaurashtra Cricket Association Stadium RajkotIndia vs South Africa 2022India vs South Africa 06/17/2022 insa06172022205742Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरें'हे बेबी' की क्यूट एंजेल 17 साल बाद अब दिखती है ऐसी, डिंपल पर दिल हार बैठे फैन्स, बोले- प्रीती जिंटा की कॉपीराहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार : सूत्रगोविंदा ने बेटे संग हुस्न है सुहाना गाने पर किया ऐसा झकास डांस, लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी उठ कर लगे नाचनेइस एक्टर के आगे नहीं निकलती थी शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा की आवाज, डॉक्टर ने जन्म लेते ही कहा, 'गुंडा पैदा हुआ है'...पहचाना क्या?रोहित ने रिंकू को किया था कॉल, बताया क्यों नहीं मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट