4 hours ago

India vs Pakistan U19 Updates: एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप का आठवां मुकाबला आज (आठ नवंबर 2026) भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अल अमीरात में खेला गया. जहां पाकिस्तान अंडर-19 टीम 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो सातवें क्रम के बल्लेबाज हमजा जहूर रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 गेंदों में 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे. उनके अलावा पाक टीम की तरफ से हसनैन अब्बास दार ने 67 गेंद में 38 और अब्दुल कादिर ने 27 गेंद में 20 रन की प्रमुख पारी खेली. उस्मान खान 23 गेंद में 16 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. (SCORECARD) 

पाकिस्तान ने 61 पर गंवा दिए थे 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने एक समय पर 5 विकेट केवल 61 रनों पर ही गंवा दिए थे. मगर उसके बाद हमजा जहूर ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की. वह काबिलेतारीफ थी. उन्होंने पहले अहमद हुसैन के साथ शतकीय साझेदारी की. हुसैन के आउट होने के बाद भी उन्होंने धैर्य नहीं खोया और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. 

मनल चौहान ने तीन विकेट चटकाए

भारत की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज मनल चौहान रहे. जिन्होंने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहित उल्वा के खाते में दो विकेट आए. इशान सूद और काव्य परेश पटेल ने एक-एक सफलता प्राप्त की. यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत और यशबर्धन चौहान को कोई विकेट नहीं मिला. 

208 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत 

इससे पहले अल अमीरात में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम 46.3 ओवरों में 208 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन राजपूत शतक लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने 85 गेंदों में 107 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उनके अलावा काव्य परेश पटेल ने 23 और आर्यवीर सहवाग ने 22 रनों का योगदान दिया. बाकी के बल्लेबाज पाक गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए.

रजा, रिजवानुल्लाह और नकाब ने तीन-तीन विकेट चटकाए

पाकिस्तान की ओर से अली रजा, रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक ने क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सय्यम को एक सफलता हाथ लगी. हसनैन अब्बास डार, अहमद हुसैन और फरहान यूसफ विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे. 

इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत  U19  प्लेइंग 11

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

पाकिस्तान  U19  प्लेइंग 11

उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

Here are the and updates from the India vs Pakistan Men's U19 Asia Cup 2026 match:

ये भी पढ़ें- ब्रायन लारा-सचिन तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 रिकी पोंटिंग, विराट कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11

ये भी पढ़ें- IND vs PAK U19: पिता बेचते थे छोले-कुलचे, अब बेटे अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक रचा इतिहास

Nov 08, 2026 18:16 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: अर्जुन के शतक पर भारी पड़ा हमजा जहूर का शतक, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप का आठवां मुकाबला आज (आठ नवंबर 2026) भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अल अमीरात में खेला गया. जहां पाकिस्तान अंडर-19 टीम 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो सातवें क्रम क बल्लेबाज हमजा जहूर रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 गेंदों में 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे. 

Nov 08, 2026 18:08 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की जीत पक्की!

पाकिस्तान अंडर-19 टीम की जीत अब पक्की नजर आ रही है. क्योंकि टीम को आखिरी के 17 गेंदों में अब जीत के लिए केवल चार रनों की जरूरत है. 

Nov 08, 2026 18:04 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान के 200 रन हुए पूरे

पाकिस्तान अंडर-19 के 200 रन पूरे हो गए हैं. टीम को अब जीत के लिए बस नौ रनों की जरूरत है. हमजा जहूर क्रीज पर जमे हुए हैं. 
 

Nov 08, 2026 18:02 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: क्या शतक जड़ पाएंगे जहूर?

क्या भारत के खिलाफ हमजा जहूर शतक जड़ पाएंगे? ये बड़ा सवाल है. मौजूदा समय में वह 105 गेंद में 94 रन बनाकर खेल रहे हैं. शतक के लिए उन्हें छह रनों की जरूरत है. 
 

Advertisement
Nov 08, 2026 18:00 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत

46 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान अंडर-19 टीम को अब जीत के लिए बस 10 रनों की जरूरत है. हमजा जहूर 104 गेंद में 93 और निकाब शफीक चार गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Nov 08, 2026 17:56 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत की हार लगभग तय! हमजा जहूर के 92 रन, पाकिस्तान को 30 गेंदों में चाहिए सिर्फ 11 रन

पाकिस्तान अंडर-19 की टीम के बेहद करीब है. ग्रीम टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए अब केवल 11 रनों की जरूरत है. हमजा जहूर 103 गेंदों में 92 और निकाब शफीक दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
Nov 08, 2026 17:47 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: शतक के करीब हमजा जहूर

हमजा जहूर शतक के करीब हैं. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 93 गेंद में 80 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 43.1 ओवरों में 185/7 रन है. 

Nov 08, 2026 17:44 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: मैच रोमांचक मोड़ पर, सय्याम के आउट होते ही भारत की बढ़ी उम्मीदें

भारतीय टीम को सातवीं सफलता हाथ लग गई है. मोहित उल्वा ने मोहम्मद सय्याम का शिकार किया है. जिनका शानदार कैच अन्वय द्रविड़ ने पकड़ा है. आउट होने से पहले सय्याम आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद में चार रन बनाने में कामयाब रहे. 

Nov 08, 2026 17:32 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार

10 ओवरों का खेल शेष रह गया है. पाकिस्तान अंडर-19 टीम को 60 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को चार विकेट की दरकार है. 
 

Nov 08, 2026 17:30 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: रोमांचक हुआ मुकाबला

आखिरी के 66 गेंदों में पाकिस्तान अंडर-19 टीम को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है. चार विकेट शेष हैं. हमजा जहूर 79 गेंद में 69 और मोहम्मद सय्याम तीन गेंद में बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं. 


 

Advertisement
Nov 08, 2026 17:26 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: मनल चौहान ने पलटा खेल! हसनैन को भेजा पवेलियन, भारत की लौटी उम्मीद

मनल चौहान ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई है. उन्होंने सेट बल्लेबाज हसनैन अब्बास दार को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिसका शानदार कैच अर्जुन राजपूत ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व हसनैन ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 67 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 56.71 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें दो चौके शामिल रहे. भारत को यह मुकाबला जीतना है तो उसे अभी चार विकेट और चटकाने होंगे. 

Nov 08, 2026 17:11 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: हसनैन-हमजा ने भारत की बढ़ाई टेंशन, पाकिस्तान जीत से बस 48 रन दूर

भारतीय टीम के हाथ से मुकाबला निकलते हुए नजर आ रहा है. पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 35 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं. टीम को आखिरी के 90 गेंदों में जीत के लिए बस 48 रनों की जरूरत है. हसनैन अब्बास दार 55 गेंद में 35 और हमजा जहूर 70 गेंद में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. 
 

Advertisement
Nov 08, 2026 17:08 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: हमजा जहूर ने जड़ी फिफ्टी

हमजा जहूर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 69 गेंद में 64 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले हैं. 

Nov 08, 2026 16:41 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान ने 100 का आंकड़ा किया पार

पाकिस्तान ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम का स्कोर 23 ओवरों की समाप्ति के बाद 102 रन है. इस बीच उसे पांच बड़े झटके भी लगे हैं. हसनैन अब्बास डार 25 गेंद में 11 और विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर 34 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 26 ओवरों में जीत के लिए 103 रनों की जरूरत है. वहीं भारतीय टीम को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए पांच विकटों की दरकार है.

Nov 08, 2026 16:03 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

पाकिस्तान अंडर-19 की आधी टीम पवेलियन लौच चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में अहमद हुसैन आउट हुए हैं. उन्हें मनल चौहान ने LBW करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने पूर्व हुसैन 27 गेंद में आठ रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 14.4 ओवरों में 5-61 रन है. 

Nov 08, 2026 16:00 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: काव्य ने पाक टीम के कप्तान का किया शिकार

भारतीय टीम को चौथी सफलता काव्य परेश पटेल ने दिलाई है. उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान फरहान यूसफ (2) को चौहान के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

Nov 08, 2026 15:57 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: मनल चौहान ने अब्दुल कादिर को किया बोल्ड

मनल चौहान ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई है. उन्होंने अब्दुल कादिर को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पहले कादिर ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 27 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 20 रन बनाने में कामयाब रहे. 
 

Nov 08, 2026 15:34 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान ने पहले 10 ओवरों में बनाए 40 रन

भारत अंडर-19 टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने शुरुआती 10 ओवरों में 40 रन बनाए हैं. इस बीच उन्हें दो बड़े झटके लगे हैं. अब्दुल कादिर 18 गेंद में नौ और अहमद हुसैन 15 गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी उस्मान खान (16) और जहांगीर बिलाल (05) हैं. भारत की तरफ से इशान सूद और मोहित उल्वा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है. 

Nov 08, 2026 15:25 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: द्रविड़ ने फिर किया कमाल, मोहित के शिकार बने उस्मान, दोनों पाक ओपनर लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को दूसरी सफलता उस्मान खान के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें मोहित उल्वा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच अन्वय द्रविड़ ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व उस्मान पारी का आगाज करते हुए 23 गेंद में 16 रन बनाने में कामयाब रहे.

Nov 08, 2026 15:09 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: इशान की गेंद पर द्रविड़ ने पकड़ा कमाल का कैच, भारत को मिली पहली सफलता

भारतीय टीम को पहली सफलता इशान सूद ने दिलाई है. उन्होंने जहांगीर बिलाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच अन्वय द्रविड़ ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व बिलाल पारी का आगाज करते हुए चार गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहे. 

Nov 08, 2026 15:05 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पाक बल्लेबाजी शुरु, उस्मान खान और जहांगीर बिलाल कर रहे हैं पारी का आगाज

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान और जहांगीर बिलाल मैदान में आए हैं. वहीं भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर इशान सूद ने डाला, जो कि पहले मैच में काफी प्रभावी नजर आए थे. 

Nov 08, 2026 14:19 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत 208 पर ऑलआउट

भारतीय अंडर 19 टीम 208 रन बनाकर आउट हो गई. पाकिस्तान को जीत के लिए अब 209 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से अर्जुन राजपूत ने शानदार 107 रन की पारी खेली.

भारत 208/10 (46.3 ओवर)

Nov 08, 2026 13:59 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: 9 विकेट आउट

भारत के नौंवा झटका लगा है. भारतीय टाम 195 रन ही अबतक बना सकी है. देखना होगा कि क्या टीम इंडिया 200 रन से आगे निकल पाती है या नहीं, 

 

भारत 195/9 (42.3 ओवर)

Nov 08, 2026 13:40 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का आठवां विकेट गिरा

भारत के अबतक 8 विकेट गिर गए हैं. यशवीर गौड़ 4 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्जुन राजपूत ने शानदार शतकीय पारी खेली और 107 रन बनाकर आउट हुए.

 

भारत 181/8 (30.3 ओवर)

Nov 08, 2026 13:24 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: अर्जुन 107 रन बनाकर आउट

अर्जुन राजपूत 85 गेंद पर 107 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अर्जुन ने 5 छक्के और 11 चौके लगाने में सफल रहे. अर्जुन की पारी के दम पर भारतीय लड़ने वाली स्थिति में पहुंची है. 

 

भारत 170/7 (35.2 ओवर)

Nov 08, 2026 13:11 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: अर्जुन राजपूत की शानदार सेंचुरी

अर्जुन राजपूत ने 80 गेंद पर अपना शतक पूरा कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुश्किल मैच में राजपूत ने अपनी बल्लेबाजी से पाक गेंदबाजों की कमर तोड़ कर रख दी. अर्जुन ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. 

भारत 158/6 (33 ओवर)

Nov 08, 2026 13:07 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को लगा छठा झटका

भारत के अबतक 6 विकेट गिर गए हैं लेकिन एक छोर से अर्जुन राजपूत क्रीज पर डटे हुए हैं और शतक के करीब हैं. 

 

भारत 154/6 (32.3 ओवर)

Nov 08, 2026 12:52 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: अर्जुन राजपूत शतक के करीब

अर्जुन राजपूत अपने शतक की करीब पहुंच रहे हैं. मुश्किल स्थिति में जिस अंदाज में अर्जुन राजपूत ने पारी खेली है उसने यकीनन हर किसी का दिल जीत लिया है. अर्जुन राजपूत का परिवार बहुत गरीब रहा है. उनके पिता  कुल्चा का स्टॉल चलाते थे, अब उनका बेटा एशिया कप में अपनी बल्लेपबाजी से धमाका कर रहा है. 

 

भारत 139/5 (29.3 ओवर)

Nov 08, 2026 12:27 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score:अर्जुन राजपूत का अर्धशतक

अर्जुन राजपूत ने 43 गेंद पर अर्धशकत जमाकर अकेले भारतीय पारी को संभाल रहे हैं. अर्जुन ने अपनी पारी में 
7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं. भारत का स्कोर 95 रन पर पहुंच चुका है. भारत 95/5 (24 ओवर)
 

Nov 08, 2026 12:22 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी आउट

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. यानी आजके मैच में सहवाग और द्रविड़ के बेटे का बल्ला खामोश रहा है. 

भारत  86/5 (22.5 ओवर)

Nov 08, 2026 12:18 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: अर्जुन राजपूत की अच्छी बल्लेबाजी

भारत के 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तानी गेंदबाजो ंका जमकर सामना करते हुए भारतीय पारी को संभालने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. अर्जुन राजपूत ने 34 गेंद पर 35 रन बनाए हैं. वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ क्रीज पर उनका बराबर साथ दे रहे हैं..

 

भारत 78/4 (21.4 ओवर)

Nov 08, 2026 11:59 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: आर्यवीर सहवाग आउट

आर्यवीर सहवाग 40 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. अब राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ क्रीज पर हैं, उनका साथ अर्जुन राजपूत दे रहे हैं. 

 

भारत 44/4 (7 ओवर)

Nov 08, 2026 11:41 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score:आर्यवीर सहवाग का बेहतरीन छक्का

आर्यवीर जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि उनको यह टैलेंट कहां से मिला है. अब उन्होंने स्ट्रेट छक्का लगाया है. पाक गेंदबाज हैरान हैं. हालांकि भारत के तीन विकेट गिर गए हैं लेकिन आर्यवीर जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दिग्गज का यह बेटा आज अपने पिता की ही तरह पाकिस्तान के होश उड़ाने क्रीज पर उतरा है. 

भारत 35/3 (13.3 ओवर)

Nov 08, 2026 11:33 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score:भारत का गिरा तीसरा विकेट

यशबर्धन चौहान केवल 1 रन बनाकर आउट हुए हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. अब क्रीज पर सहवाग  के बेटे आर्यवीर और अर्जुन राजपूत मौजूद हैं. भारत को यहां से बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी. आर्यवीर इस समय 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. अर्जुन राजपूत अब उनका साथ देने पहुंचे हैं. 

 

भारत 22/3 (11.5 ओवर)

Nov 08, 2026 11:13 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: वी.के. विनीत आउट

वी.के. विनीत 8 रन बनाकर आउट हुए, भारत को दूसरा झटका लगा है. लेकिन राहत की बात है कि क्रीज पर अभी वीरेंद्र सहवाग क्रीज पर मौजूद हैं. 

भारत 21/2 (8.4  ओवर)

Nov 08, 2026 11:09 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: आर्यवीर सहवाग से उम्मीद

आर्यवीर सहवाग 20 गेंद का सामना करते हुए 10 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव लगाया है जिसे देखकर फैन्स को सहवाग की याद आ गई है. 

Nov 08, 2026 11:03 (IST)

आर्यवीर सहवाग ने एक खूबसूरत चौका लगाकर अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की याद ताजा कर दी. आत्मविश्वास से भरे स्ट्रेट ड्राइव शॉट में वही अंदाज नजर आया जो सहवाग में आता था. इस मैच में आर्यवीर से काफी उम्मीद है. 

 

भारत 17/1 (6.3 ओवर)

Nov 08, 2026 10:55 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: आर्यवीर सहवाग का खूबसूरत चौका

सहवाग के बेटे  आर्टवीर ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया है. भारत का स्कोर 16 रन है. सहवाग अब धीरे-धीरे बल्ले से रनों की रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. 

 

भारत 17/1 (4.5 ओवर)

Nov 08, 2026 10:45 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: सहवाग से उम्मीद

लक्ष्य रायचंदानी के जल्द आउट होने के बाद  वीके विनीत क्रीज़ पर आर्यवीर सहवाग के साथ जुड़ गए हैं. ये दोनों एक मजबूत साझेदारी बनाने और टीम की पारी को गति देने की कोशिश कर रहे हैं.  मोहम्मद सय्यम के पिछले ओवर में, इन दोनों ने चार रन बनाए.

भारत 7/1 (2 ओवर)

Nov 08, 2026 10:36 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: सहवाग ने खोला खाता

आर्यवीर सहवाग ने अपना खाता खोल लिया है. पहले ओवर में भारत को पहला झटका लगा है. अब क्रीज पर  वीके विनीत और आर्यवीर सहवाग मौजूद हैं.

भारत 3/1 (1 ओवर)

Nov 08, 2026 10:32 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: पारी की दूसरी ही गेंद पर लक्ष्य रायचंदानी बोल्ड

कप्तान लक्ष्य रायचंदानी आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अली रजा की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए हैं. भारत को पहला झटका लगा है. अभी दूसरी छोर पर सहवाग के बेटे आर्यवीर मौजूद हैं. 

Nov 08, 2026 10:27 (IST)

India vs Pakistan LIVE Score: सीनियर टीम के बाद U19 कप्तान ने भी निभाई परंपरा, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान से भारत के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने हाथ नहीं मिलाया है और सीनियर टीम से चली आ रही परंपरा को यहां पर भी जारी रखा है. 

Nov 08, 2026 10:23 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान  U19  प्लेइंग 11
उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (डब्ल्यू), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (सी), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

Nov 08, 2026 10:23 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: भारत  U19  प्लेइंग 11

भारत  U19  प्लेइंग 11
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

Nov 08, 2026 10:05 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: भारत ने जीता टॉस

अंडर 19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. 

Nov 08, 2026 10:01 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं हैं?

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए अंडर-19 मैचों के दौरान फैंस के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है. 2016 में, BCCI ने एक नियम लागू किया था जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है.  इस साल की शुरुआत में हरारे में भारत की जीत के सफर में वैभव एक अहम खिलाड़ी थे. 

Nov 08, 2026 09:29 (IST)

भारत अंडर 19 संभावित 11

भारत अंडर 19 संभावित 11
  •  लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
  • आर्यवीर सहवाग
  • कुशाग्र ओझा
  • यशबर्धन चौहान
  • अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
  • वीके विनीत
  • यशवीर गौर
  • मनाल चौहान
  • चिगुरुपति वेंकट
  • काव्या पटेल
  • मोहित उल्वा

Nov 08, 2026 09:20 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: टॉस होगा 10 बजे

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 का यह मैच ओमान में खेला जाने वाला है. टॉस 10 बजे होगा. 

Nov 08, 2026 09:19 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: किसमें कितना है दम !

दूसरी ओर पाकिस्तान के उस्मान खान ने  UAE के खिलाफ मैच में 139 रन की पारी खेली थी. वहीं गेंदबाज मोहम्मद सैय्यम ने यूएई के खिलाफ मैच में 3 विकेट लिए थे. यानी भारत के बल्लेबाज और यहां पर भी पाकिस्तान के गेंदबाजों के साथ एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

Nov 08, 2026 09:17 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: आर्यवीर सहवाग से उम्मीद


अंडर 19 एशिया कप में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 1 मैच खेले हैं और 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी. भारत के ईशान सूद की गेंदबाजी भी असरदार रही है. ईशान ने 1 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं. 
 

Nov 08, 2026 09:16 (IST)

IND vs PAK U19 LIVE Score: भारत-पाक का महामुकाबला

अंडर 19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है, भारत ने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 9 विकेट से मात दी थी. आजके मैच में सबकी नजर सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर होगी. 

Featured Video Of The Day
Diwali 2026 | दिवाली की रात क्यों है खास? ऐसे करें पूजा, मिलेगा लाभ! Lakshmi Puja | Malika Malhotra
Topics mentioned in this article
India U19
Pakistan U19
Aaryavir Virender Sehwag
Anvay Rahul Dravid
Cricket