India vs Pakistan: 120 छोड़िए, सिर्फ 20 मिनट में पाकिस्तान का खेल खत्म, पैसा हजम!

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: फैंस पाकिस्तान से बेहतर जवाब की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप के इस मेगा मुकाबले का फैसला पाकिस्तान पारी के 20 मिनट में ही हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026:
X: social

T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ (India vs Pakistan) मुकाबले से पहले बड़ी-बड़ीं बातें करने वाले पाकिस्तान की रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा  स्टेडियम में मेगा मुकाबले में बहुत ही बुरी तरह पोल खुल गई. टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग थमाने  वाले ने पाकिस्तान ने स्पिनरों के शुरुआत में अच्छी लड़ाई लड़ी. उसने ज्यादातर स्टार बल्लेबाजों पर नकेल भी कसी, लेकिन ईशान (IShan Kishan) ने एक तरह से सभी की भरपाई करते हुए 175 का स्कोर दिला दिया, जो इस पिच पर लड़ने के लिए बहुत अच्छा था. उम्मीद थी कि बड़बडोले पाकिस्तानी यहां अच्छी लड़ाई, लड़ेंगे. फैंस और पंडित उम्मीद कर रहे थे कि 120 मिनट की पारी के दौरान अच्छा मुकाबला होगा, लेकिन पाकिस्तान बुरी तरह टांय-टांय फिस्स हो गया. 

T20 छोड़िए, 20 मिनट में ही टांय-टांय फिस्स!

वास्तव में पाकिस्तान की हार की शुरुआत तीसरे मिनट यानी पारी की चौथी गेंद से ही हुई, जब तीन गेंद खाली जाने के बाद हार्दिक की अगली गेंद पर साहिबजादा ने बहुत ही भद्दा शॉट खेला और उनकी सारी नवाबगीरी धरी रह गई. और यहां से अगले 20 मिनट में जो देखने को मिला, वह बहुत ही हैरान करने वाला था. स्कोर बोर्ड पर 0,6, 4, 5 दिखाई पड़ रहा था. पहली गेंद से अगले बीस मिनट में 4.5 ओवरों में 38 रन पर 4 विकेट गंवाकर हो रहा था. इन बीस मिनट में पाकिस्तान का तंबू उखड़ चुका था. अगले सौ मिनट इन 20 मिनट में हारी हुई लड़ाई लड़ने की औपचारिकता ही पूरी करनी थी. और ऐसा ही हुआ.

संक्षिप्त मैच स्टोरी: पाकिस्तान का सरेंडर !

रविवार को भारतीय धुरंधरों ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पड़ोसी पाकिस्तान पर जोरदार वार करते हुए उसे मेगा मुकाबले में 61 रनों से रौंद कर सुपर-8 में पहुंचने के आसारों को और बल प्रदान कर दिया. भारत से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत क्या बिगड़ी, मानो उसकी फ्लाइट उड़ने से पहले ही क्रैश हो गई.  पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में रहकर लाभ हासिल करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह औंधे मुंह जमीं पर आकर गिरे. और मेगा मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा सााबित हुआ. समय के साथ कोलंबो की और होती मुश्किल पिच पर पाकिस्तान की खराब शुरुआत क्या हुई कि फिर पाकिस्तान पूरे मैच में आखिर तक संभल ही नहीं सका. मिड्ल ऑर्डर में उस्मान तारिक (44 रन, 34 गेंद 6 चौके, 1 छक्के) कुछ देर विकेट पर टिके, लेकिन बहुत पहले ही साफ गया था कि वह एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजी की जो तस्वीर निकल कर आई, उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं ही की थी. वास्तव में टॉप ऑर्डर के हत्थे से उखड़ने बाद अनुभवहीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मानो मानसिक रूप से सरेंडर कर दिया. इन बल्लेबाजों ने एकदम से सरेंडर कर दिया और पूरी पाकिस्तान टीम 18 ओवरों में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी. भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया. अर्द्धशतक बनाने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें:

Video: शाहीन अफरीदी-उस्मान तारिक हाथ मिलाने के लिए करते रहे इंतजार, भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी तरफ देखा तक नहीं

Featured Video Of The Day
IND vs PAK: Pakistan को हारता देख बीच मैच में स्टेडियम छोड़ भाग गए थे Mohsin Naqvi! | PCB | VIRAL