India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारतीय धुरंधरों का जोरदार वार, कोलंबो में पाकिस्तान तार-तार, पड़ोसियों को 61 रन से रौंदा, मैच रिपोर्ट

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान के बीच मेगा मुकाबले को लेकर बहुत ज्यादा शोर था, लेकिन एकतरफा साबित हुई. और भारतीय धुरंधरों ने पड़ोसियों की बुरी तरह हवा निकल दी

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: ईशान किशन ने ऐतिहासिक पारी खेली
X: social media

T20 World Cup 2026 में रविवार को भारतीय धुरंधरों ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पड़ोसी पाकिस्तान पर जोरदार वार करते हुए उसे मेगा मुकाबले में 61 रनों से रौंद कर सुपर-8 में पहुंचने के आसारों को और बल प्रदान कर दिया. भारत से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत क्या बिगड़ी, मानो उसकी फ्लाइट उड़ने से पहले ही क्रैश हो गई.  पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में रहकर लाभ हासिल करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह औंधे मुंह जमीं पर आकर गिरे. और मेगा मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा सााबित हुआ. समय के साथ कोलंबो की और होती मुश्किल पिच पर पाकिस्तान की खराब शुरुआत क्या हुई कि फिर पाकिस्तान पूरे मैच में आखिर तक संभल ही नहीं सका. मिड्ल ऑर्डर में उस्मान तारिक (44 रन, 34 गेंद 6 चौके, 1 छक्के) कुछ देर विकेट पर टिके, लेकिन बहुत पहले ही साफ गया था कि वह एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजी की जो तस्वीर निकल कर आई, उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं ही की थी. वास्तव में टॉप ऑर्डर के हत्थे से उखड़ने बाद अनुभवहीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मानो मानसिक रूप से सरेंडर कर दिया. इन बल्लेबाजों ने एकदम से सरेंडर कर दिया और पूरी पाकिस्तान टीम 18 ओवरों में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी. भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया. अर्द्धशतक बनाने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

पाकिस्तान पारी:

भारत की पावरफुल शुरुआत

भारत ने पाकिस्तान को शुरुआत के मामले में उससे भी चार कदम आगे का जवाव दिया. हार्दिक पांड्या ने चौथी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) को क्या चलता किया कि देखते ही देखते कब पाकिस्तान का स्कोर 4.5 ओवरों में 4 विकेट पर 34 रन हो गया. यह वह नजारा था कि पाकिस्तान के बड़े से बड़े आलोचक ने भी कल्पना नहीं की थी. हां करोड़ों भारतीयों की कामना जरूर थी और इसे भारतीय बॉलरों की उम्दा गेंदबाजी से ज्यादा पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बहुत ही घटिया प्रदर्शन ने कहीं ज्यादा आसान बना दिया. 

भारत पारी: 

पहले ही ओवर में बड़ा झटका

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग थमाई, तो करोड़ों भारतीय फैंस को तब जोर का झटका लगा, जब सबसे बड़े बैटिंग धुरंधर अभिषेक शर्मा को कप्तान सलमान आगा ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया. शुरुआती 5 गेंद खाली निकलने के बाद अभिषेक का धीरज टूटा, तो उन्होंने कदमों का इस्तेमाल किया, लेकिन वह टाइमिंग हासिल नहीं कर सके, जो 30 गज के घेरे के पार करने के लिए जरूरी थी. और लेफ्टी बल्लेबाज मिडऑन पर  आफरीदी के हाथों लपके गए. और उन्होंने खाता खोलना भी नसीब नहीं हुआ. 

ईशान की ऐतिहासिक पारी

कोलंबो की धीमी पिच पर और पाकिस्तानी गेंदबाजों को हाथ से न पढ़ पाने और उनकी विविधता का असर पड़ना ही था. नतीजा यह रहा कि तिलक  वर्मा (25 रन, 24 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 29 गेंद, 3 चौके) की गति को मानो लकवा से मार गया. पाकिस्तानी बॉलरों ने जरूरी गति को कुंद कर दिया, लेकिन ईशान किशन यहां पूरी तरह से अपवाद बन गए. घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया में एंट्री और फिर पाकिस्तान मैच तक सवार प्रचंड फॉर्म पर ईशान किशन का बल्ला  पाकिस्तानी बॉलरों पर कहर बनकर टूटा (77 रन, 40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ऐसे धुरंधर बनकर पाक बॉलरों पर टूटे, तो पाकिस्तानियों सहित पूरा क्रिकेट जगत हैरान रन रन गया. यह ईशान की पारी थी, जिसने टीम इंडिया को 7 ओवरों में 175 का उम्मीद से ज्यादा स्कोर दे दिया.

Featured Video Of The Day
Keshav Prasad Maurya के Helicopter की हुई Emergency Landing, कौशांबी जा रहे थे Deputy CM | UP News