21 days ago

IND vs NAM Highlights :  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 10वीं जीत. यह मैच शुरुआत से ही टक्कर का नहीं था. और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मैच को जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 110 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन फिर वरुण आए और वरुण छाए. नामीबिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में ही ऑल-आउट हुई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. (Scorecard)

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी.

जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारतीय टीम 250 से अधिक का स्कोर करेगी. टीम इंडिया ने 7 ओवर में 100 रन बना लिए थे. लेकिन फिर नामीबिया ने गुच्छे में विकेट निकाले. मिडिल ओवर में हार्दिक पांड्या ने रन बटोरे. हार्दिक ने 27 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. लेकिन इसके बाद वो भी आउट हुए. नामीबिया ने इसके बाद फिर गुच्छों में विकेट झटके. भारत ने आखिरी के 5 विकेट सिर्फ 4 रन के अंदर गंवाए. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देते हुए 4 विकेट झटके. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा

नामीबिया प्लेइंग इलेवन: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो

ICC Men's T20 World Cup 2026 Highlights: India vs Namibia Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi

Feb 12, 2026 22:35 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक बने मैन ऑफ द मैच

हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच बने हैं. उन्होंने आज ऑल-राउंड प्रदर्शन किया है. पहले उन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेली फिर उन्होंने दो विकेट भी लिए.

Feb 12, 2026 22:33 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत ने 93 रन से जीता मैच

भारत ने 93 रनों से मैच अपने नाम किया. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 10वीं जीत. यह मैच शुरुआत से ही टक्कर का नहीं था. और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मैच को जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 110 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन फिर वरुण आए और वरुण छाए. और फिर नामीबिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके.

Feb 12, 2026 22:27 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हैट्रिक पर हार्दिक पांड्या

हैट्रिक पर हार्दिक पांड्या. बेन शिकोंगो एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अपील भी अधिक नहीं थी और अंपायर ने उंगली दिखाई. लेकिन शिकोंगो ने रिव्यू लिया. दरअसल, मजबूरी में रिव्यू लेना पड़ा. लेंथ डिलीवरी थी. अंदर की ओर कटी. बेन शिकोंगो ने हल्के हाथ से खेलना चाहा.  लेकिन चूक गए. और सीधे सामने लगी. अंपायर पॉल राइफल के लिए यह सबसे आसान एलबीडब्ल्यू फैसला था.
17.4 ओवर: नामीबिया  116/9

Feb 12, 2026 22:25 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: जीत से 2 विकेट दूर भारत

हार्दिक पांड्या ने बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ का शिकार किया. अक्षर पटेल ने कैच लिया. सीधा लॉन्ग-ऑन की तरफ. धीमी गति की ऑफ-कटर गेंद, जो ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की थी, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी. लॉन्ग-ऑन के लिए आसान कैच. अक्षर पटेल ने आसानी से कैच लपक लिया.
17.3 ओवर: नामीबिया  116/8

Feb 12, 2026 22:24 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: जीत से तीन विकेट दूर भारत

भारतीय टीम जीत से 3 विकेट दूर है. नामीबिया को 18 गेंद में 95 रन की ज़रूरत है. जरूरी रन रेट बढ़कर 31.66 का हो गया है. बर्नार्ड शोल्ज़ और ज़ेन ग्रीन मौजूद हैं अभी क्रीज पर.
17 ओवर: नामीबिया 115/7

Feb 12, 2026 22:22 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को सातवीं सफलता

भारत को सातवीं सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह ने रुबेन ट्रम्पेलमैन को बोल्ड किया. यह बिल्कुल सटीक यॉर्कर थी. गेंद ऑफ स्टंप के निचले हिस्से पर लगी. रुबेन ट्रम्पेलमैन थोड़ा पीछे हट रहे थे, जसप्रीत बुमराह ने सटीक निशाना लगाया. बल्ले के नीचे से निकलकर ऑफ स्टंप के निचले हिस्से पर लगी. ट्रम्पेलमैन भी इस यॉर्कर से हैरान दिखे. गेंद थोड़ी अंदर की ओर भी गई. रुबेन ट्रम्पेलमैन 16 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए. 
16.4 ओवर: नामीबिया  111/7

Advertisement
Feb 12, 2026 22:20 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: शिवम दुबे का अच्छा ओवर

शिवम दुबे का अच्छा ओवर. इस ओवर से 5 रन आए. हालांकि, उन्होंने दो नो-बॉल फेंकी. नामीबिया के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 25 का हो गया है. 24 गेंद में 100 रन चाहिए. आखिरी के 5 ओवर में 22 रन आए हैं और एक विकेट गंवाया है नामीबिया ने.
16.0 ओवर: नामीबिया 110/6
 

Feb 12, 2026 22:11 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: एक और अच्छा ओवर


हार्दिक पांड्या का अच्छा ओवर. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. भारत की जीत तय है. नामीबिया को 30 गेंद में 105 रनों की ज़रूरत है. जरूरी रन रेट बढ़कर 21 हो चुका है. जबकि मौजूदा रन रेट 7 का है. ज़ेन ग्रीन और रुबेन ट्रंपलमन की कोशिश साझेदारी की है.
15.0 ओवर: नामीबिया 105/6

Advertisement
Feb 12, 2026 22:04 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: ड्रिंक्स का समय

अब ड्रिंक्स का समय हुआ है. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. नामीबिया की हार यहां से तय है. उसे 36 गेंद में जीत के लिए 110 रन चाहिए. नामीबिया का रन रेट 7.14  का है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 18.33 का हो चुका है. नामीबिया ने 100 का आंकड़ा छू लिया है. रुबेन ट्रंपलमन और ज़ेन ग्रीन की कोशिश आखिरी तक संघर्ष करने की होगी.
14.0 ओवर: नामीबिया 100/6

Feb 12, 2026 21:57 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को छठी सफलता

विकेट गिरते जा रहे है. नामीबिया का छठा विकेट गिरा. मालन क्रूगर को जाना होगा. अक्षर पटेल ने शिकार किया.  जसप्रीत बुमराह ने बेहतरनी कैच पकड़ा. गेंद उनसे दूर जा रही थी. बुमराह ने आखिरी तक गेंद से अपनी नजरें नहीं हटाई और शानदार कैच लिया. भारतीय खेमे में सभी के चेहरे पर मुस्कान है.
12.3 ओवर: नामीबिया 94/6

Advertisement
Feb 12, 2026 21:54 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को पांचवां झटका

नामीबिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अक्षर पटेल ने गेरहार्ड इरास्मस को आउट किया. तिलक वर्मा ने आसान का कैच लपका. इरास्मस आउट हो गए और नामीबिया की टीम बिखरती जा रही है. अक्षर पटेल ने ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद फेंकी, इरास्मस ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, गेंद की पिच तक नहीं पहुंच पाए. बल्ले के निचले हिस्से से लगी और लॉन्ग-ऑफ पर आसान कैच. 
10.1 ओवर: नामीबिया 88/5

Feb 12, 2026 21:50 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती को ओवर की दूसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने एक और शिकार किया. 3 गेंद के अंदर 2 विकेट. स्मित को बोल्ड किया. एक और गुगली. यह खराब बल्लेबाजी है. लेंथ पर और ऑफ स्टंप के बाहर गुगली, अंदर की ओर घूमी, स्मित ने लेग साइड की ओर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी. वरुण को तीसरा विकेट. 
9.4 ओवर: नामीबिया 86/4

Advertisement
Feb 12, 2026 21:48 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने फिर किया शिकार. लॉफ्टी-ईटन आउट हुए. अक्षर पटेल ने कैच लपका. लॉफ्टी-ईटन ने लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे दिया. क्रीज से आगे बढ़े और इस उछाली हुई गेंद की पिच तक नहीं पहुंच पाए. बड़ा शॉर्ट खेला था, लेकिन  कनेक्शन सही नहीं हुआ और लॉन्ग-ऑफ पर एक आसान कैच. 
9.2 ओवर: नामीबिया 86/2

Feb 12, 2026 21:45 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: अक्षर पटेल का महंगा ओवर

वरुण के बाद अक्षर आए और उन्हें भी मार पड़ी है. अगर ऐसे ही होता रहा तो नामीबिया जीत के काफी करीब पहुंच सकती है. नामीबिया को 66 गेंद में जीत के लिए 125 रन की ज़रूरत. जीत के लिए जरूरी रन रेट 11.36 का और मौजूदा रन रेट  9.44 का है. भारत को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा.
9.0 ओवर: नामीबिया  85/2

Feb 12, 2026 21:43 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को दूसरी सफलता

IND vs NAM LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. इस मैच में चक्रवर्ती काफी अहम साबित होंगे. आते ही उन्होंने विकेट दिलाया. वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकम्प को बोल्ड. चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया. यह मिडिल स्टंप पर उछाली गई गूगली थी, जो अंदर की ओर घूमी. लॉरेन स्टीनकम्प आगे बढ़े और ड्राइव करने के लिए थोड़ी जगह बनाई, लेकिन पैड और लेग स्टंप के बीच काफी गैप बन गया और गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर जा लगी. आमतौर पर वरुण गूगली से शुरुआत करते हैं. और स्टीनकम्प को इसका कोई अंदाजा नहीं था. लॉरेन स्टीनकम्प 20 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए. 
7.1 ओवर: नामीबिया  67/2

Feb 12, 2026 21:41 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: बुमराह का महंगा ओवर

पिछला ओवर फेंकने बुमराह आए. उन्हें ओवर की चौथी गेंद पर चौका पड़ा है. इस ओवर में उन्होंने तीसरी लीगल डिलवरी से पहले नॉ बॉल फेंक थी. हालांकि, फ्री हिट पर उन्होंने बल्लेबाज को बोल्ड किया था. उनके इस ओवर से 10 रन आए हैं.  नामीबिया को जीत के लिए 78 गेंद में 143 रन की ज़रूरत है. अब जरूरी रन रेट बढ़कर 11 का हो गया है. नामीबिया अभी भी रन चेज में बनी हुई है. 
7.0 ओवर: नामीबिया 67/1

Feb 12, 2026 21:26 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. नामीबिया ने इस दौरान 57 रन बटोरे हैं और सिर्फ 1 विकेट गंवाया है. नामीबिया को 84 गेंदों में जीत के लिए 153 रन की ज़रूरत है. नामीबिया का रन रेट 9.50 का है जबकि जीत के लिए जरूरी रन रेट 10.92 का है. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है. अभी तक बुमराह नहीं आए हैं अटैक पर. अर्शदीप को मार पड़ी है. आखिरी ओवर से 17 रन आए हैं.
6.0 ओवर: नामीबिया 57/1

Feb 12, 2026 21:21 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

IND vs NAM LIVE Score:पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. देखना होगा कि क्या टीम इंडिया एक और विकेट ले पाएगी या नहीं. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. नामीबिया का स्कोर बुरा नहीं है. उनसे अभी तक 40 रन बटोरे लिए हैं. नामीबिया अच्छी बैटिंग करती हुई. 
5.0 ओवर: नामीबिया 40/1

Feb 12, 2026 21:19 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को पहली सफलता

भारत को पहली सफलता मिली है. अर्शदीप ने यह विकेट दिलाया.  धीमी गेंद से फ्रायलिंक को चकमा देने के बाद अर्शदीप बेहद खुश हैं.  120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई बैक ऑफ लेंथ गेंद. फ्रायलिंक ने पुल शॉट खेलने में जल्दी कर दी. गेंद बल्ले का किनारा लेकर डीप मिडविकेट पर गई. यह नकल बॉल थी. जान फ्रायलिंक ने 15 गेंद में 22 रन बनाए.

3.4 ओवर: नामीबिया 33/1

Feb 12, 2026 21:09 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: अच्छी शुरुआत

भारत की अच्छी शुरुआत है. दो ओवर हुए हैं और नामीबिया का स्कोर सिर्फ 10 रन है. हार्दिक ने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए थे, जबकि अर्शदीप ने अपने ओवर में 8 रन दिए हैं. नामीबिया को 108 गेंद में 200 रन की ज़रूरत. 
2.0 ओवर: नामीबिया 10/0

Feb 12, 2026 21:06 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

नामीबिया ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया की नजरें शुरुआती विकेट पर है. लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. भारत के लिए हार्दिक पांड्या गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं.

Feb 12, 2026 20:49 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया को 210 का लक्ष्य

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारतीय टीम 250 से अधिक का स्कोर करेगी. टीम इंडिया ने 7 ओवर में 100 रन बना लिए थे. लेकिन फिर नामीबिया ने गुच्छे में विकेट निकाले. मिडिल ओवर में हार्दिक पांड्या ने रन बटोरे. हार्दिन ने 27 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. लेकिन इसके बाद वो भी आउट हुए. नामीबिया ने इसके बाद फिर गुच्छों में विकेट झटके. भारत ने आखिरी के 5 विकेट सिर्फ 4 रन के अंदर गंवाए. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देते हुए 4 विकेट झटके. 

Feb 12, 2026 20:41 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: रिंकू सिंह भी आउट

रिंकू सिंह भी आउट हुए. गेरहार्ड इरास्मस ने कैच पकड़ा. किशन से पावरप्ले में जमकर मार खाने के बाद उन्होंने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. उनकी ओर से बेहतरीन वापसी. गेंद लेग स्टंप पर बहुत फुल लेंथ की थी, रिंकू ने उसे उठा कर मारने का प्रयास किया. लेकिन लॉन्ग-ऑन पर कैच दे बैठे. रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए और 6 गेंद खेली.

Feb 12, 2026 20:39 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: अक्षर पटेल बोल्ड

क्या  शानदार ओवर रहा है गेरहार्ड इरास्मस का. अक्षर पटेल बोल्ड हुए. नामीबिया की अच्छी वापसी. बीती 5 गेंद में 3 विकेट गिरे. इरास्मस के आंकड़े देखिए. अविश्वसनीय. गेंद अक्षर पटेल के बल्ले के नीचे से निकल गई. इरास्मस ने  20 रन देते हुए 4 विकेट झटके. नामीबिया के कप्तान का बेहतरीन प्रदर्शन.
18.6 ओवर: भारत 206/7

Feb 12, 2026 20:33 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: शिवम दुबे रन आउट

IND vs NAM LIVE Score: शिवम दुबे रन आउट. दुबे तो क्रीज पर कहीं नजर ही नहीं आ रहे थे. स्ट्राइक पर आने के लिए सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन रिंकू ने मना कर दिया. तब तक दुबे काफी आगे बढ़ चुके थे. रिंकू ने गेंद को फ्लैट खेला, जगह बनाई और एक्स्ट्रा कवर की तरफ सीधा कट किया. फील्डिंग में चूक हुई थी, इसलिए सिंगल तो पक्का था. लेकिन रिंकू राजी नहीं थे. 

Feb 12, 2026 20:33 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक पांड्या आउट

तूफानी फिफ्टी के बाद हार्दिक पांड्या आउट, नामीबिया के खिलाड़ी ने लपका अद्भुत कैच. गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट. डायलन लीचर ने बाउंड्री लाइन पर अच्छा कैच लपका. सब्सटीट्यूट फील्डर का शानदार कैच. फुल टॉस गेंद लेकिन हार्दिक सही कनेक्शन नहीं बना पाए. स्लॉग शॉट डीप बैकवर्ड स्क्वायर के दाईं ओर गया, जहां लीचर दौड़कर आए, दोनों हाथों से गेंद को पकड़ा और बाउंड्री के पार जाते हुए उसे उछाल दिया. उन्होंने रिबाउंड पर आसानी से कैच लपका. 

Feb 12, 2026 20:33 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक पांड्या की फिफ्टी

हार्दिक पांड्या की फिफ्टी हुई. छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया. इस छक्के के साथ ही भारत का स्कोर 200 पार हुआ.

Feb 12, 2026 20:31 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 9 रन

आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. हार्दिक को अपनी फिफ्टी के लिए 4 रन चाहिए. दुबे भी 23 के स्कोर पर हैं. अब 12 गेंद बाकी हैं. देखना होगा कि क्या होगा? भारत का रन रेट अभी भी 11 से अधिक का है.
18.0 ओवर: भारत 199/4

Feb 12, 2026 20:29 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया के लिए अच्छा ओवर

नामीबिया के नजरिए से यह ओवर अच्छा रहा. इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए. टीम इंडिया को 200 का आंकड़ा छूने के लिए 10 रन और चाहिए. अब 18 गेंद बची हैं. देखना होगा कि क्या भारत 250 का आंकड़ा छू पाता है या नहीं. जब तक हार्दिक और दुबे क्रीज पर है, कुछ भी संभव है. 

17.0 ओवर: भारत 190/4

Feb 12, 2026 20:21 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक पांड्या का प्रहार जारी

हार्दिक पांड्या का प्रहार जारी है. हार्दिक और दुबे के बीच साझेदारी 60 रनों की हो चुकी है, वो भी सिर्फ 25 गेंदों पर. बीते 5 ओवर में 62 रन आए हैं और भारत ने सिर्फ एक 1 विकेट गंवाया है. आखिरी ओवर से भी 16 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर पहले हार्दिक ने छक्का जड़ा फिर पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका लगया. हार्दिक पांड्या अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. अब 4 ओवर बाकी हैं.
16.0 ओवर: भारत 184/4

Feb 12, 2026 20:16 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: 11 से अधिक का रन रेट

भारत का रन रेट 11 से अधिक का है. आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मिलकर 24 रन बटोरे है. टीम इंडिया के पास अब 30 गेंद हैं? क्या आखिरी के ओवर में इसी तरह की आतिशी बल्लेबाजी जारी रहेगी? पिछले ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर दुबे ने छक्का जड़ा. फिर तीसरी गेंद पर हार्दिक ने हवाई फायर किया. जबकि पांचवीं गेंद पर फिर पांड्या का फायर हुआ.

15.0 ओवर: भारत 168/4

Feb 12, 2026 20:14 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: 107 मीटर लंबा छक्का

IND vs NAM LIVE Score: शिवम दुबे के बल्ले से मॉन्स्टर सिक्स आया है. यह छक्का 107 मीटर लंबा रहा. इस छक्के के साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 150 पार हुआ. स्लॉट में गेंद थी और उसे मिडविकेट की दिशा में खेल दिया.
14.1 ओवर: 151/4

Feb 12, 2026 20:10 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: हार्दिक चार्ज पर

IND vs NAM LIVE Score: अब हार्दिक पांड्या चार्ज पर हैं. उन्होंने पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. ओवर से 10 रन आए हैं. भारत का स्कोर 150 के करीब है. देखना होगा कि आखिरी की 24 गेंदों में टीम कितने रन और जोड़ पाती है, क्या टीम इंडिया 260 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पारी है या नहीं?
14.0 ओवर: भारत 144/4

Feb 12, 2026 20:06 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: अच्छा ओवर

भारत के लिए एक और 10 रन का ओवर. ओवर की चौथी गेंद पर छ्क्का आया. अभी क्रीज पर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. आखिरी के 7 ओवर बचे हैं और देखना होगा कि टीम इंडिया इसमें कितना स्कोर कर पाती है.
13 ओवर: भारत  134/4

Feb 12, 2026 20:00 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारत को लगा चौथा झटका. तिलक वर्मा आउट हुए.  गेरहार्ड इरास्मस ने एक बार फिर शिकार किया. इरास्मस को मैच का दूसरा विकेट. अंपायर के ठीक सामने से फेंकी गेंद. 24 या 25 गज की दूरी से. गेंद थोड़ी हवा में उछली और तिलक पिच पर दौड़ पड़े, गेंद के करीब नहीं पहुंच पाए . स्मित लॉन्ग-ऑफ पर बाईं ओर दौड़े और एक बेहतरीन कैच पकड़ा. तिलक वर्मा 21 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 4 रन के अंदर 2 विकेट गंवाए.
11.5 ओवर: भारत 124/4

Feb 12, 2026 19:57 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हुए. कदमों का इस्तेमाल करके शॉर्ट खेलने की कोशिश थी, लेकिन चूक गए और नामीबिया के विकेटकीपर ज़ेन ग्रीन ने बाकी का काम कर दिया. बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ की गेंद को पढ़ नहीं पाए. नामीबिया ने बीते कुछ ओवर में अच्छी वापसी की है. भारत को यहां पर तीसरा झटका लगता हुआ.
10.1 ओवर: भारत 120/3

Feb 12, 2026 19:54 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. क्रीज पर अभी कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हैं. भारत की नजरें उस मूमेंटम को बनाए रखने की होगी, जो टीम इंडिया को ईशान किशन ने दिलाई है. तिलक और सूर्या दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, देखना होगा कि टीम इंडिया आज क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं.
10.0 ओवर: भारत 120/2

Feb 12, 2026 19:48 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया का अच्छा ओवर

नामीबिया का अच्छा ओवर रहा यह. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. क्रीज पर अब कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हैं.  ईशान के आउट होने के बाद रन रेट थोड़ा कम जरूर हुआ है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं.
9.0 ओवर: भारत 110/2

Feb 12, 2026 19:45 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा. गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर ईशान किशन आउट हुए. बेन शिकोंगो ने कैच पकड़ा. इरास्मस ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया. नामीबिया को थोड़ी राहत मिली क्योंकि ईशान की तूफानी पारी का अंत हो गया. उन्हें मनोबल बनाए रखने के लिए इसकी जरूरत थी. गेंद ज्यादा छोटी नहीं थी लेकिन ईशान के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, वह पीछे हटे और पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का टाइमिंग सही नहीं रहा और गेंद डीप मिड-विकेट की तरफ गई और शिकोंगो ने उसे नीचे से कैच कर लिया. ईशान किशन 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों के दम पर 61 रन बनाकर आउट हुए.

7.1 ओवर: भारत 104/2

Feb 12, 2026 19:43 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत का स्कोर 100 पार

भारत का स्कोर 100 पार हुआ. अभी 7 ओवर हुए हैं बस. ईशान किशन तूफानी पारी खेल रहे हैं. आखिरी ओवर से 18 रन आए  हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक को जीवनदान मिला था. 

7.0 ओवर: भारत 104/1

Feb 12, 2026 19:42 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: ईशान किशन का तूफान

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ईशान किशन का तूफान आया है. पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने 6,6,6,6,4 जड़ा. इस ओवर से 28 रन आए हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है. ईशान किशन ने 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. 
6.0 ओवर: भारत 86/1

Feb 12, 2026 19:24 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: तिलक का फिर से चौका

4.5: इस बार कदमों का इस्तेमाल....कवर के ऊपर से तिलक का बेहतरीन शॉट...चार रन...5 ओवर के बाद भारत 1  विकेट पर 58 रन.. पावर-प्ले का आखिरी ओवर...गेंदबाजी में बदलाव...

Feb 12, 2026 19:23 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: तिलक का चौका

4.3: रुबेन भटके....गेंद लेग  साइड पर..और फ्लिक-कम-ग्लांस कर दिया तिलक वर्मा ने ...चौका

Feb 12, 2026 19:20 (IST)

India vs Namibia LIVE Score: पारी का चौथा ओवर

पारी का चौथा ओवर बेन शिकांगो कर रहे हैं...ईशान किशन का जोर हमेशा की तरह ताकत पर ज्यााद, टाइमिंग पर कम...गेंद रुक कर आ रही है..

Feb 12, 2026 19:13 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: सैमसन आउट

भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन पवेलियन लौटे

Feb 12, 2026 19:09 (IST)

IND vs NAM LIVE Updates: रीप्ले सिक्स!

बेन शिकांग की फिर से ठीक वही गेंद..और वही शॉट..फाइन लेग के ऊपर से फिर से छक्का

Feb 12, 2026 19:09 (IST)

IND vs NAM LIVE Updates: रीप्ले सिक्स!

बेन शिकांग की फिर से ठीक वही गेंद..और वही शॉट..फाइन लेग के ऊपर से फिर से छक्का

Feb 12, 2026 19:08 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: दूसरा ओवर जारी है

बेन शिकांगो दूसरा ओवर लेकर आए हैं...और इस बार दूसरी छोटी गेंद को संजू ने फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया..तेवर में दिख रहे हैं सैमसन

Feb 12, 2026 19:05 (IST)

IND vs NAM LIVE Updates: रूबेन ट्रम्पेलमैन का पहला ओवर

0.6: सैमनस का आखिरी गेंद पर छक्का......रुबेन की शुरुआती 5 गेंद अच्छी थी..आखिरी लगभग ओवर-पिच...और सैमसन ने सीधा बॉलर के सिर के ऊपर से टांग दिया....छह रन....ओवर में भारत के बिना नुकसान के 8 रन

8-0 (0.6 ओवर)

Feb 12, 2026 19:00 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू

भारत ने शुरू की बल्लेबाजी, ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर...पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर बहुत ही मजेदार होने जा रहे हैं भाई साहब...फिर से बता दें कि आज कई बातें टीम को यहां से लेकर आगे बढ़ना है..एप्रोच दोनों की देखने वाली होगी...

Feb 12, 2026 18:50 (IST)

India vs Namibia LIVE Score: संजू को मौका..लगा पाएंगे चौका

ईशान की चोट संजू के लिए वरदान बन गई..इसे ही किस्मत कहते हैं...सवाल यह है कि भुनाते कितना हैं...स्थिति सैमसन के लिए बोनस बन कर आई है...

Feb 12, 2026 18:47 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: आज एप्रोच का टेस्ट होगा

अरुण जेटली स्टेडियम....इतिहास का फिरोजशाह कोटला...आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है...मैं मनीष  शर्मा....भारतीय बल्लेबाजी बस शुरू होने को है...और आज भारतीय बल्लेबाजों को कई पहलू पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मैच से पहले बटोरने हैं...सबसे बड़ा पहलू एप्रोच का है...सहायक कोच रेयान  टेन ने एक दिन पहले कहा था-  हमें ए्प्रोच में बदलाव करना होगा..देखते हैं..??

Feb 12, 2026 18:46 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: अभिषेक अभी तक फिट नहीं

अभिषेक अभी तक फिट नहीं है. बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि अभिषेक शर्मा अभी भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर कड़ी नजर रख रही है.

Feb 12, 2026 18:37 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: टीम इंडिया में दो बदलाव

भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा अभी भी फिट नहीं है और उनकी जगह संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में आए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह बाहर की वापसी हुई है और सिराज को बाहर बैठना पड़ा है.

Feb 12, 2026 18:35 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: नामीबिया ने जीता टॉस

नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

Feb 12, 2026 18:33 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

तो चलिए अब से थोड़ी देर में टॉस होगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं. उनके साथ नामीबिया के कप्तान भी हैं. कई सवाल है और उनका जवाब मिल जाएगा थोड़ी देर में. सिक्का उछालेंगे सूर्या.

Feb 12, 2026 18:09 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन.

Feb 12, 2026 18:08 (IST)

IND vs NAM LIVE Score: स्वागत है आपका आज के मैच में

नमस्कार स्वागत है आपका एनटीडीवी स्पोर्ट्स पर. भारत के सामने नामीबिया है. यह कोई टक्कर नहीं है. लेकिन टीम इंडिया इस मैच को पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास के तौर पर देखेगी. थोड़ी ही देर में एक्शन शुरू होगा.

Featured Video Of The Day
CM Nitish Kumar के घर पर जुटे समर्थकों का हंगामा, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article