IND vs ENG ODI: अब रोहित-विराट और बुमराह की बारी! लाज बचाने के लिए कब और कहां उतरेंगे धुरंधर?

india vs england odi series: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रोहित शर्मा और विराट कोहली
IANS

India vs England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम के पास बदला लेने का बड़ा मौका है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. फैंस की निगाहें एक बार फिर हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली की विस्फोटक जोड़ी यानी 'रोको' पर रहेंगी. टी20 में निराशा हाथ लगने के बाद अब उम्मीद है कि दोनों दिग्गज इंग्लैंड की धरती पर बल्ले से जवाब देंगे.

एजबेस्टन में होगा पहला मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

टी20I की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से बुरी हार हुई है, जबकि इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी. लगातार छह टी20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई. और मैनेजमेंट से लेकर कोच और कप्तान पर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि, वनडे सीरीज में कप्तानी शुभमन गिल के हातों में होगी. ऐसे में अब वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी.

बुमराह की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत

वनडे सीरीज में सबसे बड़ी राहत की बात जसप्रीत बुमराह की वापसी है. 2023 के बाद वह वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे. हालांकि लंबे समय बाद मैदान पर उतर रहे बुमराह से तुरंत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करना थोड़ा जल्दबाजी होगी, लेकिन उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी अटैक को न सिर्फ मजबूती मिलेगी बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी.

Advertisement

आखिर टी20 सीरीज में कहां हुई चूक?

टी20 सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान माना कि भारतीय टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल नहीं सकी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग मैदान, मौसम और पिचों के मुताबिक तालमेल बिठाने में टीम पिछड़ गई. अय्यर ने यह भी स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया. उनके मुताबिक इस दौरे से मिली सीख आगे विदेशी दौरों और 2027 विश्व कप की तैयारियों में काम आएगी.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम), दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ), शाम 5:30 बजे
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन), दोपहर 3:30 बजे

भारत और इंग्लैंड की टीमें

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग.

Advertisement

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेज, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़.

ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत के माथे पर लगा सबसे बड़ा कलंक, हरा हुआ 17 साल पुराना जख्म

ये भी पढ़ें-  Abhishek Sharma: मैच हारे लेकिन अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

Featured Video Of The Day
खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर

Topics mentioned in this article
India
England
Rohit Gurunath Sharma
Virat Kohli
Cricket