56 seconds ago

India vs England 3rd T20I LIVE Score, IND vs ENG LIVE Updates: ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड के अबतक 4 विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर फिल सॉल्ट और सैम कुरेन मौजूद हैं. भारत की ओर से हर्षित और प्रिंस को दो- दो विकेट मिले हैं. दूसरी ओर भारत की इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. प्रिंस यादव को रवि बिश्नोई की जगह इलेवन में शामिल किया गया है.  (LIVE SCORECARD)

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर है. वैभव ने पिछले मैच में डेब्यू किया था और 10 गेंद में सिर्फ 14 रन रन बनाकर आउट हुए थे. वैभव ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए थे. अब तीसरे टी-20 मैच में वैभव कितने रनों की पारी खेल पाते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके अलावा आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह भी देखने वाली बात होगी. दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था. इंग्लैंड ने अपनी इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. 

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

भारतीय प्लेइंग 11

1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Here are the Live Score and Updates of India vs England 3rd T20I:

Jul 07, 2026 23:25 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड को पांचवां झटका

अक्षर पटेल ने सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है. सॉल्ट ने 70 रन की पारी खेली, अक्षर की फ़ुलर गेंद को हवाई शॉट मारने की कोशिश की लेकिन प्वाइंट पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे. 

इंग्लैंड 164/5 (16.5 ओवर)

Jul 07, 2026 23:15 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: सॉल्ट और कुरेन क्रीज पर है,

फिल सॉल्ट और सैम कुरेन क्रीज पर बने हुए हैं. दोनों के बीच 16 गेंद पर 26 रन  की पार्टनरशिप हो गई है. 

इंग्लैंड 131/4 (14.3 ओवर)

Jul 07, 2026 23:06 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: OUT ! बेथल और टॉम बैंटन

हर्षित राणा ने  जैकब बेथेल को वैभव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा तो वहीं, अगली ही गेंद पर टॉम बैंटन को  डीप थर्ड की ओर और सीमारेखा पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है. 

इंग्लैंड 111/4 (11.6 ओवर)

Jul 07, 2026 22:56 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड 92/2

10 ओवर के बाद इंग्लैंड 92 रन बना चुकी है. फिल सॉल्ट और बेथल क्रीज पर हैं. सॉल्ट 38 रन और बेथल 3 रन पर नाबाद हैं. 

इंग्लैंड 92/2 (10 ओवर)

Advertisement
Jul 07, 2026 22:50 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का

फिल सॉल्ट का छक्का, मिडिल स्टंप की लाइन में बैकऑफ लेंथ गेंद और उसे सॉल्ट ने पुल करते हुए डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का बटोर लिया है. 

इंग्लैंड 82/2 (9.3 ओवर)

Jul 07, 2026 22:46 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 2 विकेट गिरे

इंग्लैंड के दो विकेट गिर चुके हैं. प्रिंस यादव ने कमाल कर दिखाया है. बटलर और ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया है. अब क्रीज पर बेथल और सॉल्ट मौजूद है.ं 

इंग्लैंड 73/2 (8.5 ओवर)

Advertisement
Jul 07, 2026 22:43 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: प्रिंस यादव ने ब्रूक को भेजा पवेलियन

 प्रिंस यादव को दूसरी सफलता मिली है. हैरी ब्रूक को आउट कर पवेलियन भेजा है. ब्रूक 16 रन बनाकर आउट बुपए. 

Jul 07, 2026 22:42 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: बटलर को प्रिंस ने किया बोल्ड

बटलर 36 रन बनाकर प्रिंस यादव की खतरनाक यॉर्कर पर आउट हुए थे. बटलर के आउट होने के बाद क्रीज पर हैरी ब्रूक आए हैं. ब्रूक, फिल सॉल्ट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

Jul 07, 2026 22:36 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं. हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से प्रिंस यादव को सफलता मिली है. 

भारत 58/1 (6.4 ओवर)

Jul 07, 2026 22:26 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: बटलर की तेज बल्लेबाजी

इंंग्लैंड ने 5 ओवर में 43 रन बना लिए हैं. बटलर 36 और सॉल्ट 6 रन बनाकर नाबाद हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति काम नहीं कर रही है. हर्षित, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने अबतक गेंदबाजी की है लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए हैं. 

भारत 43/0 (5 ओवर)

Advertisement
Jul 07, 2026 22:22 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: जोस बटलर का धमाका

जोस बटलर तेजी से रन बना रहे हैं. 15 गेंद पर 31 रन बना चुके हैं. बटलर एक छोर से तेजी से रन बनाकर भारत पर दबाव बनाने की हर संभव कोशिश में हैं. भारत अभी भी विकेट का खाता नहीं खोल पाया है. 

इंग्लैंड 38/0 (4.2 ओवर)

Jul 07, 2026 22:17 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: बटलर और सॉल्ट पर नजरें

इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. फिल सॉल्ट  भी क्रीज पर बने हुए हैं .3 ओवर में इंग्लैंड ने 19 रन बना लिए हैं. 

Advertisement
Jul 07, 2026 22:13 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: भारत की अच्छी गेंदबाजी

भारत ने अच्छी गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के ओपनरों को खुलकर खेलने से रोक लिया है. अर्शदीप और हर्षित राणा ने एक-एक ओवर की गेंदबाजी की है. 

इंग्लैंड 7/0 (2.0 ओवर)

Jul 07, 2026 22:03 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर ओपनर फिल साल्ट और जोस बटलर मौजूद हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. 

Jul 07, 2026 21:53 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: कुछ ही देर में शूरू होने वाला है मैच

मैच का आगाज होने वाला है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

Jul 07, 2026 21:37 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: भारत की प्लेइंग 11

1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Jul 07, 2026 21:35 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: भारतीय 11 में एक बदलाव

 रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. 

Jul 07, 2026 21:34 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: भारत ने जीता टॉस

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

Jul 07, 2026 20:51 (IST)

IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी से आतिशी पारी की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी टी20 में 1500 रन से 9 रन दूर हैं.

Jul 07, 2026 20:44 (IST)

India vs England 3rd T20I LIVE: भारतीय प्लेइंग 11 पर नजर

पिछले मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में अब इस मैच में क्या बिश्नोई अपनी जगह बना पाने में सफल रह पाएंगे, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है. 

Jul 07, 2026 20:43 (IST)

India vs England LIVE: कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच रात 10 बजे से खेला जाएगा. 9:30 बजे टॉस होगा. 

Jul 07, 2026 20:42 (IST)

India vs England LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. 

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

Jul 07, 2026 20:41 (IST)

India vs England Match LIVE: ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20 मैच खेला जाने वाला है. भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मैच भारतीय टीम के लिए अहम है. सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर होगी. 

Featured Video Of The Day
'BJP की विदाई तय!' Paper Leak और महंगाई पर Awdesh Prasad ने सरकार को घेरा
Topics mentioned in this article
England Vs India 2026
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket