1 hour ago

India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच रिवरसाइड ग्राउंड  पर खेला गया लेकिन बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया. बारिश के कारण दूसरी पारी का खेल नहीं हो पाया. इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे, भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद पर 68 रन, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद पर 59 रन की पारी खेली तो वहीं, शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर नाबाद रहे . तीनों बल्लेबाजी की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 189 रन बनाए.  वहीं,इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में साकिब महमूद ने 3 विकेट लिए तो वहीं, आदिल रशीद और सैम कुरेन के खाते में 1-1 विकेट आए. भारत की तरफ से अक्षर पटेल रन आउट हुए. इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. वैभव को इस मैच में भी डेब्यू कैप नहीं मिला है. भारतीय प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल थे. ( SCORECARD)

भारतीय प्लेइंग 11

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

Jul 02, 2026 00:38 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: अभी बारिश नहीं रूकी है

भारत के समय के अनुसार रात 12:23 बजे से ओवर कम होने लगेंगे. 5 ओवर के मैच के लिए टारगेट 64 रन है. और ऐसा करने के लिए हमें लोकल समय के हिसाब से रात1:30 बजे तक मैच शुरू करना होगा.

Jul 02, 2026 00:30 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: बारिश तेज हो रही है.

बारिश बहुत तेज है जिसके कारण खेल रुका हुआ है. इंग्लैंड की पारी शुरू होने में देरी होगी. 

Jul 02, 2026 00:13 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: बारिश के कारण मैच रुका हुआ है

मैदान पर कवर्स लगाए गए हैं, बारिश के कारण मैच रूका हुआ है. देखना होगा कि मैच फिर कब शुरू होगा. 

Jul 01, 2026 23:45 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: भारत 189/7 (20 ओवर)

भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 189 रन 7 विकेट पर बनाए हैं, इंग्लैंड को जीत के लिए 190 रनों का टारगेट मिला है. भारत की ओर से अभिषेक ने 59, अय्यर ने 68 और शिवम दुबे ने 42 रन की नाबाद पारी खेली, अक्षर पटेल आखिरी गेंद पर रन आउट हुए, 

भारत 189/7 (20 ओवर)

Advertisement
Jul 01, 2026 23:36 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: हर्षित राणा आउट

हर्षित राणा आज अपना खाता नहीं खोल पाए. भारत को छठा झटका लगा है. .शिवम दुबे और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं. 

भारत 174/6 (18.4 ओवर)

Jul 01, 2026 23:32 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: श्रेयस अय्यर 68 रन बनाकर आउट

अय्यर 68 रन की पारी खेलने के बाद LBW आउट हुए हैं साक़िब  की गेंद पर विकेट के सामने पकड़े गए. अय्यर ने 47 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्के लगाने में सफलता हासिल की. 

भारत 165/5, 18 ओवर

Advertisement
Jul 01, 2026 23:27 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी

श्रेयस अय्यर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 45 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद हैं, भारत का स्कोर 163 रन पर पहुंच चुका है .


भारत 163/4 (17.2 ओवर)

Jul 01, 2026 23:15 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अय्यर के साथ क्रीज पर शिवम दुबे हैं. टी-20 कप्तान के तौर पर अय्यर का यह पहला अर्धशतक है. 


भारत 128/4 (14.3 ओवर)

Jul 01, 2026 23:11 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा 13 रन की पारी खेलने के बाद आउट हो गए हैं. शॉर्ट फ़ाइन लेग के फील्डर के द्वारा लपके गए. भारत को तिलक के रूप में चौथा झटका लगा है. अब अय्यर के साथ दुबे क्रीज पर मौजूद हैं. 


भारत 124/4 (13.4 ओवर)

Jul 01, 2026 23:08 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब

 श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब हैं. भारत का स्कोर 123 रन है. तिलक वर्मा भी बराबर साथ दे रहे हैं. 

भारत 124/3 (13.3 ओवर)

Advertisement
Jul 01, 2026 23:01 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: श्रेयस अय्यर कप्तानी पारी खेलते हुए

कप्तानी श्रेयस अय्यर  आज संभल कर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका साथ तिलक वर्मा दे रहे हैं. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप हुई है. 

भारत 111/3 (11.5 ओवर)

Jul 01, 2026 22:54 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: 11वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे

11वें ओवर में भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं. श्रेयस अय्यर औऱ तिलक वर्मा क्रीज पर है. दोनों बल्लेबाज अब पारी को आगे ला जाने का काम कर रहे हैं. 

भारत 100/3 (10.3 ओवर)

Advertisement
Jul 01, 2026 22:43 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा आउट

ओह..अभिषेक शर्मा 24 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सैम कुरेन की गुड लेंथ गेंद पैड पर लगी और अंपायर ने आउट दे दिया. भारत को अभिषेक के रूप में तीसरा झटका लगा है. 

भारत 89/3 (8.3 ओवर)

Jul 01, 2026 22:35 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अय्यर भी क्रीज पर

श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा मिलकर पारी को तेजी से आगे ले जा रहे हैं. दोनों के बीच अबतक कुल 29 गेंद पर 64 रन की पार्टरनशिप हो गई है. 

भारत 70/2 (7 ओवर)

Jul 01, 2026 22:32 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 

Jul 01, 2026 22:28 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: भारत के 50 रन भी पूरे

अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारत के स्कोर को 50 के पार ले जाने में सफल हो गए हैं. 5 ओवर में भारत ने 52 रन दो विकेट पर बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा अपने अर्धशतक के करीब हैं 

भारत 52/2 (5 ओवर)

Jul 01, 2026 22:24 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

T20I में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य टीमें)

785 - अभिषेक शर्मा

789 - एविन लुईस

871 - फिन एलन

931 - टिम डेविड

963 - कॉलिन मुनरो

1007 - सूर्यकुमार यादव


अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Jul 01, 2026 22:23 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा का तूफान

अभिषेक 10 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं. क्रीज पर अभिषेक का साथ श्रेयस अय्यर दे रहे हैं. 

भारत 36/2 (4 ओवर)

Jul 01, 2026 22:16 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: ईशान किशन रन आउट

ओह..गलतफहमी का शिकार हो गए ईशान किशन, बिना खाता खोले रन आउट, भारत को बड़ा झटका लगा है. लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को मिडविकेट की ओर ईशान ने खेलकर तेजी से रन लेने की कोशिश की , अभिषेक रन लेने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे, किशन वापस गए और गोता लगाया, लेकिन कीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं. भारत को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन काफी निराश नजर आए हैं. 

भारत 6/2 (2 ओवर)

Jul 01, 2026 22:07 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: अभिषेक शर्मा ने खोले हाथ

पहले ओवर में ही अभिषेक ने गदर मचाने की तैयारी शूरू कर दी है. अभिषेक ने पहला चौका जड दिया है. संजू भी अपना खाता खोलने में सफल रहे हैं. 

भारत 5/0 (1.0 ओवर)

Jul 01, 2026 22:05 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर है. इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड ने गेंदबाजी का आगाज किया है. 

Jul 01, 2026 21:58 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: कुछ दे में शुरू होने वाला है मैच

अब कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर होंगे. फैन्स इस मैच के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Jul 01, 2026 21:49 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हुआ तो वहीं दूसरी ओर  शेडगे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका मिला है. 

Jul 01, 2026 21:40 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: ये है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड : 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर, 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 ल्यूक वुड, 11 साकिब महमूद

Jul 01, 2026 21:38 (IST)

IND vs ENG Match LIVE: भारतीय प्लेइंग 11

भारतीय प्लेइंग 11

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Jul 01, 2026 21:36 (IST)

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आजके मैच में एक बार फिर वैभव को डेब्यू कैप नहीं मिला है. 

Jul 01, 2026 21:31 (IST)

IND vs ENG LIVE Score: टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर

अब बस ,वो समय आने ही वाला है जिसका इंतजार पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा है. क्या वैभव की इलेवन में एंट्री होगी? कुछ ही समय में पता चलने वाला है. 

Jul 01, 2026 21:20 (IST)

IND vs ENG LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

अब कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. सबकी नजर है कि वैभव सूर्यवंशी को आज मौका मिलेगा या नहीं?

Jul 01, 2026 21:11 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE Score: इंग्लैंड में वैभव का है शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड में वैभव पहले यूथ वनडे मैच खेल चुके हैं. अंडर 19 भारतीय टीम की ओर से वैभव ने 5 यूथ वनडे मैच खेले हैं औऱ कुल 355 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड में वैभव का हाई स्कोर 143 रन है. इंग्लैंड में खेले गए अपने 5 यूथ वनडे में वैभव ने 29 छक्के और 30 चौके लगाने का कमाल कर चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 174.01 का रहा है और औसत 71 का रहा है.

Jul 01, 2026 21:10 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

आयरलैंड सीरीज में न खेलने के बाद, वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज से पहले चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सुनील गावस्कर समेत कई जानकारों ने कहा है कि इस होनहार खिलाड़ी को 5 मैचों की सीरीज के पहले ही गेम में डेब्यू का मौका दिया जाए. वहीं, रवि शास्त्री को लगता है कि भारतीय इलेवन में बदलाव नहीं होगा, और भारत अभिषेक और संजू के साथ पहले टी-20 में मैदान पर उतरेंगे, अब यह देखना बाकी है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट चेस्टर-ले-स्ट्रीट के घने बादलों वाले मौसम में वैभव को इलेवन में शामिल करने का फैसला करते हैं या नहीं.

Jul 01, 2026 21:04 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: हैरी ब्रूक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा

हैरी ब्रूक ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी लगते हैं, उन्होंने पिछले डेढ़ साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने अपनी रणनीति बना ली है और उम्मीद है कि वे काम करेंगी।"

Jul 01, 2026 20:46 (IST)

India vs England 1st T20I LIVE: डरहम में कैसा है मौसम

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में अभी बादल छाए हुए हैं और टॉस में एक घंटे से भी कम समय बचा है.बस उम्मीद है कि मौसम मेहरबान रहे ताकि आज रात क्रिकेट का पूरा मैच देखने को मिल सके.

Jul 01, 2026 20:37 (IST)

* England vs India LIVE Updates: किसमें कितना है दम !

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में कुल 30 मैच हुए हं जिसमें भारत को 18 और इंग्लैंड को 12 मैच में जीत मिली है. इंग्‍लैंड की जमीं पर दोनों टीमों के बीच 9 बार भिड़ंत हुई हैं,   यहां टीम इंडिया ने 4 और इंग्‍लैंड ने 5 मैच जीते हैं. 

Jul 01, 2026 20:32 (IST)

India vs England LIVE: भारतीय टीम इस प्रकार है

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

Jul 01, 2026 20:32 (IST)

India vs England LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Jul 01, 2026 20:31 (IST)

India vs England LIVE:भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच

दोस्तो, आखिरकार वह समय आ गया है, जब भारत और इंग्लैंड की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. आजके मैच में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा, इसपर ही सबकी नजर है. वहीं, भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की भरसक कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाने वाला है. 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर चर्चा के बीच क्यों भड़क उठे संत?
Topics mentioned in this article
India Vs England 2025
India
England Women
England
Vaibhav Sooryavanshi
Gautam Gambhir
Sanju Viswanath Samson
Cricket