भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप पॉइंट बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई टप्पा खाकर सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Pat Cummins for a 4! IND 140/4 (14.5 Ov). CRR: 9.44


14.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

14.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

14.2 ओवर (4 रन) चौका!!! अक्षर पटेल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! शानदार स्ट्रेट ड्राइव यहाँ पर बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Axar Patel hits Pat Cummins for a 4! IND 135/4 (14.2 Ov). CRR: 9.42

14.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्देर्वाहन मौजूद, रन नहीं आया|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! जड़ में डाली गई गेंद पर हार्दिक ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

13.5 ओवर (4 रन) चौका!!! हार्दिक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Cameron Green for a 4! IND 131/4 (13.5 Ov). CRR: 9.47

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ अक्षर पटेल ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|

अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू वेड बोल्ड कैमरन ग्रीन| स्काई की 46 रनों की पारी का हुआ अंत| ग्रीन को मिली उनकी आज की पहली विकेट| थर्ड मैन की तरफ चीकी शॉट खेलना चाहते थे स्काई लेकिन अतिरिक्त उछाल की वजह से चकमा खा गए| गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी बल्कि हैंडल के पास लगकर कीपर की तरफ गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| निराश दिखे स्काई लेकिन पवेलियन जाना होगा| 126/4 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Matthew Wade b Cameron Green 46 (25b, 2x4, 4x6). IND 126/4 (13.3 Ov). CRR: 9.33

13.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए हार्दिक| गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और फाइन लेग बाउंड्री की ओर एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई जहाँ से एक रन ही मिल सका|

13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैट्रिक सिक्स यहाँ पर भारतीय टीम के लिए आता हुआ!!! इस दफ़ा हार्दिक ने लगाया बड़ा शॉट!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया और बीच बल्ले को लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Cameron Green. IND 125/3 (13.1 Ov). CRR: 9.49

12.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और मैक्सिमम यहाँ पर स्काई के बल्ले से आता हुआ!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Adam Zampa. IND 119/3 (13.0 Ov). CRR: 9.15

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्काई के बल्ले से आता हुआ एक बड़ा शॉट!!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर बॉल को दर्शकों के बीच भेजा| फील्डर बस बॉल को देखते ही रहे और बॉल सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Adam Zampa. IND 113/3 (12.5 Ov). CRR: 8.81

12.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

12.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल से हुई ओवर की शुरुआत!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

हार्दिक पंड्या अगले बल्लेबाज़...

11.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 68 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! भारत को लगा तीसरा झटका!!! सेट बल्लेबाज़ केएल राहुल 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जोश हेज़लवुड के हाथ लगी दूसरी विकेट| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| गेंद हवा में गई लेकिन फील्डर वहां पर मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए आसान सा कैच पकड़ा| धीमी गति गति की गेंद थी इस वजह से शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए राहुल| 103/3 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: WICKET! KL Rahul c Nathan Ellis b Josh Hazlewood 55 (35b, 4x4, 3x6). IND 103/3 (11.5 Ov). CRR: 8.7

11.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर राहुल के बल्ले से आती हुई!!! बाउंड्री लाइन पर अच्छा प्रयास किया मैक्सवेल द्वारा लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया था| फील्डर भागकर गेंद की ओर गए और हवा में आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने का प्रयास करने लगे| गेंद टप्पा खाकर हाथ में लगी और फिर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: KL Rahul hits Josh Hazlewood for a 4! IND 103/2 (11.4 Ov). CRR: 8.83

11.3 ओवर (1 रन) इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|

11.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्काई के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधा स्टैंड में छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Josh Hazlewood. IND 98/2 (11.2 Ov). CRR: 8.65

11.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पंच किया| एक रन मिल गया|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपने टी20 करियर का 18वां अर्धशतक जड़ दिया!! शानदार बल्लेबाज़ी अभी तक देखने को मिल रही है राहुल के द्वारा यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन ले लिया| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी यहाँ से| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: FIFTY! KL Rahul completes 50 (32b, 3x4, 3x6). IND 91/2 (11.0 Ovs). CRR: 8.27

10.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

10.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन आया|

10.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में स्काई ने शॉट लगाया यहाँ से एक रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) आगे आकर राहुल ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट