29 days ago

IND vs AFG LIVE Score, 2nd Semifinal, U19 World Cup 2026: एरोन जॉर्ज की शतक और वैभव और कप्तान आयुष के अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 हराकर फाइनल में जगह बना ली है. खिताबी मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. भारत ने बुधवार को रिकॉर्ड चेज करते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है. (Live Scorecard)

अफगानिस्तान से मिले 311 लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने तेज शुरुआत दिलाई थी. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली और 25 गेंदों में अर्द्धशतक ठोका. भारत को 90 के स्कोर पर पहला झटका लगा. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेारी की. कप्तान के लौटने के बाद एरोन और विहान ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े. जब भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, तब एरोन आउट हुए. अंत में भारत के लिए वेदांत के बल्ले से जीत के रन निकले. एरोन ने 104 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों के दम पर 115 रनों की पारी खेली, जबकि वैभव ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए. वहीं आयुष ने 62 और विहान ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली.

इससे पहले, फ़ैसल शिनोज़ादान और उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई के शतकों के दम पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 311 का लक्ष्य दिया है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. उस्मान सादत  और ख़ालिद अहमज़ाई ने इसके बाद टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.  दीपेश ने इस साझेदारी को तोड़ा और ख़ालिद अहमज़ाई को पवेलियन भेज भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद कनिष्क ने उस्मान सादत का शिकार किया. लेकिन फिर फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई ने तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई ने एक छोर संभाला और उन्होंने अफगानिस्तान के स्कोर को 300 पार पहुंचाया.

भारत अंडर-19 टीम प्लेइंग 11:

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

अफगानिस्तान अंडर19 प्लेइंग इलेवन

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान

Here are the LIVE Updates of India vs Afghanistan LIVE Score, U19 World Cup 2026 Semifinal

Feb 04, 2026 20:37 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत 10वीं बार फाइनल में

भारतीय टीम  10वीं बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई. जीत के रन वेदांत के बल्ले से आए हैं. टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में इससे पहले कभी भी इतना स्कोर चेज नहीं हुआ था. एरोन जॉर्ज इतिहास में याद रखे जाएंगे. उन्होंने आज भारत को जीत दिलाई है. भारत अब शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगा.

Feb 04, 2026 20:11 (IST)

IND vs AFG Live Score: एरोन जॉर्ज आउट

वहीदुल्लाह जादरान ने एरॉन जॉर्ज को आउट किया. एरॉन जॉर्ज निराश हैं. वह अपनी टीम के लिए जीत के रन नहीं बना पाएंगे. यह ऑफ स्टंप के बाहर एक लेंथ डिलीवरी थी, उन्होंने कट किया लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख पाए. बैकवर्ड पॉइंट पर आसान रिवर्स-कप कैच. उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिल रहा है. वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में 100 रन - वह इसे ज़िंदगी भर याद रखेंगे. एरॉन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रन बनाए. उन्होंने अपीन पारी के दौरान 15 चौके और 2 छक्के लगाए. भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए.
39.3 ओवर: भारत 300/3

Feb 04, 2026 20:09 (IST)

IND vs AFG Live Score: जीत के लिए चाहिए 13 रन

भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 13 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. एरोन जॉर्ज शतक लगा चुके हैं और वो टीम को जीत दिलाकर ही लौटना चाहेंगे. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल की दहलीज पर.

39.0 ओवर: भारत 298/2

Feb 04, 2026 20:00 (IST)

IND vs AFG Live Score: एरोन जॉर्ज ने 95 गेंदों में ठोका शतक

एरोन जॉर्ज का शतक हुआ. 95 गेंदों में शतक ठोका. चौके से शतक पूरा किया. क्या अहम पारी खेली है आज उन्होंने. भारत रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर रहा था और एरोज जॉर्ज एक छोर पर अंदग की तरह जम गए. भारत को जीत के लिए अब केवल 31 रन चाहिए. टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने का टिकट पक्का कर चुकी है. भारत का स्कोर 300 के करीब.
37.0 ओवर: भारत 280/2

Feb 04, 2026 19:48 (IST)

IND vs AFG Live Score: जीत के लिए चाहिए 43 रन

एरोन जॉर्ज अपने शतक से 3 रन दूर हैं. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 43 रन चाहिए. टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की कगार पर है. अगर आज टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो यह इतिहास होगा, क्योंकि कोई भी भी अंडर 19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 300 से अधिक का चेज नहीं कर पाई है. बीते 10 ओवर में 66 रन आए हैं. विहान और एरोन के बीच साझेदारी 64 रनों की हो चुकी है. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. 
35.0 ओवर: भारत 268/2

Feb 04, 2026 19:45 (IST)

IND vs AFG Live Score: जीत के लिए चाहिए 68 रन

भारत को अब जीत के लिए 68 रन चाहिए. एरोन जॉर्ज अपने शतक की ओर हैं. दूसरे छोर पर विहान हैं. भारत का मौजूदा रन रेट 7.59 का है, जबकि जरूरी रन रेट अब 4 से नीचे का है. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. भारत का स्कोर 250 के करीब.
32.0 ओवर: भारत 243/2

Advertisement
Feb 04, 2026 19:43 (IST)

IND vs AFG Live Score: 30 ओवर पूरे

30 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है. भारत को जीत के लिए अब केवल 82 रनों की ज़रूरत है. टीम इंडिया अगर आज जीत जाएगी तो यह रिकॉर्ड होगा. एरोन जॉर्ज अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. शुरुआत में विहान को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा है. लेकिन बीते ओवर में वह कुछ सहज दिखे. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं.
30.0 ओवर: भारत 229/2

Feb 04, 2026 19:04 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत को दूसरा झटका

नूरिस्तानी उमरज़ई ने आयुष म्हात्रे को आउट किया. उस्मान सादात ने कैच लिया. एक बड़ा किनारा लगा और सादात ने शानदार कैच पकड़ा. मिड-विकेट से काफी पीछे दौड़े, गेंद पर नज़र रखी और फिर घास पर फिसलते हुए भी गेंद को पकड़े रखा. आयुष म्हात्रे कप्तानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 59 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. भारत को दूसरा झटका लगा. इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी टूटी.
26.2 ओवर: भारत 204/2

Advertisement
Feb 04, 2026 19:01 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम का स्कोर 200 पार हुआ. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. भारत को 25 ओवर में जीत के लिए 110 रनों की जरूरत है. मौजूदा रन रेट 8 का है और जरूरी रन रेट 5 से नीचे का. आयुष और एरोन आज शतक ठोकना चाहेंगे.
25.0 ओवर: भारत 201/1

Feb 04, 2026 18:59 (IST)

IND vs AFG Live Score: आयुष ने भी ठोकी फिफ्टी

आयुष म्हात्रे ने भी फिफ्टी ठोकी. आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. भारतीय टीम का स्कोर 200 के करीब है. यह टूर्नामेंट का उनका दूसरा अर्द्धशतक हैं. आयुष और एरोन के बीच साझेदारी 100 रन के करीब है. टीम इंडिया को जीत के लिए अब अधिक मेहनत नहीं करनी हैं. फैंस चाहेंगे कि यह पारी ऐसे ही चलती रहे.
22.1 ओवर: भारत 185/1 

Advertisement
Feb 04, 2026 18:57 (IST)

IND vs AFG Live Score: एरोन का पचासा

एरोन जॉर्ज ने फिफ्टी जड़ी. 51 गेंदों पर यह पचासा पूरा हुआ है. काफी अहम पारी, अहम मैच में.दूसरी तरफ कप्तान आयुष म्हात्रे भी अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. भारत का स्कोर 150 पार हो चुका है. टीम इंडिया रन रेज में काफी आगे है. और अगर वह ऐसे ही खेलती रही तो 40 ओवर के अंदर मैच अपने नाम कर सकती है. 
21.0 ओवर: भारत 172/1

Feb 04, 2026 18:51 (IST)

IND vs AFG Live Score: 10 रन का ओवर

एरोज जॉर्ज और आयुष म्हात्रे मिलकर मार रहे हैं. आखिरी ओवर से दोनों से 10 रन बटोरे हैं. भारत का स्कोर 150 के करीब है. टीम इंडिया रन चेज में काफी आगे है. एरोन जॉर्ज अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
18.0 ओवर: भारत 147/1

Advertisement
Feb 04, 2026 18:24 (IST)

IND vs AFG Live Score: ड्रिंक्स का समय हुआ

ड्रिंक्स का समय हुआ है अब. भारत को जीत के लिए अभी भी 178  रन चाहिए. टीम इंडिया का मौजूदा रन रेट 8.31 का है और जरूरी रन रेट 5.24 का. वैभव के जाने के बाज क्रीज पर आए आयुष म्हात्रे का प्रहार जारी है. दूसरी तरफ एरोन जॉर्ज अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. भारत का स्कोर 150 पार है. अगर टीम इंडिया ऐसे ही खेलते रही तो उसे 300 के चेज करने से कोई नहीं रोक सकता.
16.0 ओवर: भारत 133/1
 

Feb 04, 2026 18:02 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 100 पार

भारत का स्कोर 100 पार हुआ. भारत का मौजूदा रन रेट 9 से अधिक का है जबकि जरूरी रन रेट 6 से नीचे का. भारत को अब 200 से कम रन चाहिए. वैभव ने जो तूफानी शुरुआत दिलाई, उसे आयुष जारी रखे हुए हैं.

11.3 ओवर: भारत 102/1

Feb 04, 2026 17:58 (IST)

IND vs AFG Live Score: वैभव आउट

वैभव सूर्यवंशी आउट. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट लगाने गए थे. उस्मान सादात ने कैच लिया. नूरिस्तानी उमरज़ई को बड़ी सफलता मिली. उस्मान ने मिड-विकेट पर एक आसान कैच लिया और गुस्से में गेंद को ज़मीन पर ज़ोर से फेंक दिया. कुछ ही मिनटों में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा असर डाला है. यह फिर से शॉर्ट बॉल थी जिसने वैभव को आउट किया. नूरिस्तानी ने यह गेंद ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फेंकी और वैभव को पुल शॉट खेलने के लिए कहा. बल्लेबाज़ ने ऐसा ही किया और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी जो सीधे ऊपर चली गई. निराश वैभव अपना चेहरा ढक लेते हैं और फिर मैदान से बाहर चले जाते हैं. हालांकि यह एक शानदार पारी थी क्योंकि जब फाइनल खेलने के लिए रिकॉर्ड चेज़ की ज़रूरत थी, तो उन्होंने अपनी टीम पर से दबाव कम कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली है. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े हैं.
9.3 ओवर: भारत 90/1

 

Feb 04, 2026 17:56 (IST)

IND vs AFG Live Score: 9 रन आए ओवर से

इस ओवर से 9 रन आए हैं. वैभव का विस्फोट जारी है. आज उन्हें ऐसी ही पारी खेलनी होगी. अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए तो वैभव को यह आक्रमण जारी रखना होगा. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. वैभव ने ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ा है.
9.0 ओवर: भारत 84/0

Feb 04, 2026 17:53 (IST)

IND vs AFG Live Score: सिर्फ 2 रन आए ओवर से

इस ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं. पिछले ओवर में एरोन जॉर्ज को जीवनदान मिला है. वैभव को अपनी विस्फोटक पारी जारी रखनी होगी. अगर ऐसा रहा तो भारत आसानी से मैच अपने नाम कर लेगा. अभी 8 ओवर हुए हैं और भारत का स्कोर 100 के करीब है.
8.0 ओवर: भारत 75/0

Feb 04, 2026 17:39 (IST)

IND vs AFG Live Score: 24 गेंदों में वैभव की फिफ्टी

क्या शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी. छक्के के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की है. सेमीफाइनल मैच. 311 का लक्ष्य और वैभव का आक्रमण. अचानक से भारत के लिए यह पहाड़ सा लक्ष्य छोटा लगने लगा है. भारत का स्कोर 100 के करीब है. बीते दो ओवर में 37 रन आए हैं. 
7.0 ओवर: भारत 73/0

Feb 04, 2026 17:34 (IST)

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी का आक्रमण शुरू

वैभव सूर्यवंशी ने अपना गियर बदल लिया है. 5 ओवर हुए हैं औ भारत का स्कोर 36 रन है. चौथे ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे हैं. वैभव ने दो चौके और एक छक्का जड़ा. भारत को 45 ओवर में 275 की ज़रूरत है. टीम इंडिया का मौजूदा रन रेट 7 से अधिक का है. जबकि जरूरी रन रेट 6 का है. 
5.0 ओवर: भारत 36/0

Feb 04, 2026 17:21 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

भारत ने अफगानिस्तान से मिले लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. टीम को वैभव सूर्यवंशी और एरोज जॉर्ज से उम्मीद होंगी कि दोनों भारत को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाए. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन बनाने हैं.

Feb 04, 2026 16:43 (IST)

IND vs AFG Live Score: भारत को मिला 311 का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य दिया है. उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई ने आखिरी ओवर में अपना शतक ठोका है. आखिरी कुछ ओवरों में भारतीय टीम की फील्डिंग खराब रही है. टीम इंडिया को अब वैभव से उम्मीद होगी. भारतीय गेंदबाज इस मैच में विकेट के लिए तरस गए. 
50.0 ओवर: अफगानिस्तान 310/4
     

Feb 04, 2026 16:22 (IST)

IND vs AFG Live Score: क्या अफगानिस्तान करेगा 300 का स्कोर?

क्या अफगानिस्तान 300 रन बना पाएगी? अब तीन ओवर बाकी हैं और 300 के स्कोर के करीब अफगानिस्तान हैं. क्रीज पर उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. यह देखना मजेदार होगा कि उनका शतक होता है कि नहीं. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. 

47.0 ओवर: अफगानिस्तान 276/3

Feb 04, 2026 16:20 (IST)

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. दीपेश देवेंद्रन ने शिनोज़ादा को बोल्ड किया. मिडिल स्टंप उखड़ गया है. एक शानदार पारी का अंत. मिडिल स्टंप पर हार्ड लेंथ गेंद, फैसल शिनोज़ादा पीछे हटकर पुल करने की कोशिश करते हैं, उन्होंने बहुत ज़्यादा जगह बनाई और चूक गए. मिडिल स्टंप उखड़ गया है. वह पवेलियन लौटते समय अगले बल्लेबाज़ से बात कर रहे हैं. फैसल शिनोज़ादा ने 93 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली है. भारतीय गेंदबाज भी समझ रहे हैं कि चीजें हाथ से निकल चुकी हैं. अब आखिरी के चार ओवर बाकी हैं. अफगानिस्तान का स्कोर 250 पार है.
46.0 ओवर: अफगानिस्तान 266/3

Feb 04, 2026 15:58 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: फ़ैसल शिनोज़ादा का शतक

फ़ैसल शिनोज़ादा  का शतक पूरा हुआ. 86 गेंदों में यह शतक आया है. उन्होंने CR7 स्टाइल में अपना सेलिब्रेशन किया है. अफगानिस्तान अगर ऐसे ही खेलता रहा तो वह 270 का स्कोर भी कर सकता है. भारत के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. अब 7 ओवर बचे हैं. 
43.0 ओवर: अफगानिस्तान 221/2

Feb 04, 2026 15:56 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: अफगानिस्तान का स्कोर 200 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 200 पार हुआ. अब आखिरी के 9 ओवर बचे हैं. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. फ़ैसल शिनोज़ादा अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है.
41.0 ओवर: अफगानिस्तान 204/2

Feb 04, 2026 15:29 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: अफगानिस्तान का स्कोर 150 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 150 पार हो चुका है. भारतीय टीम को तीसरे विकेट की तलाश है. फ़ैसल शिनोज़ादा धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है. अफगानिस्तान का रन रेट 5 के नीचे हैं. लेकिन उसके हाथ में विकेट हैं. भाकत को यहां पर विकेट चाहिए होगा. फ़ैसल शिनोज़ादा इस टूर्नामेंट में 400 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं.

36.0 ओवर: अफगानिस्तान 175/2

Feb 04, 2026 15:00 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 Semifinal: फैजल का शानदार अर्धशतक

टीम इंडिया की गेंदबाजी को बेहद ही शानदार तरीके से खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम के तरफ से फैजल ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है, यहां से अफगानिस्तान बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी 

Feb 04, 2026 14:43 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका, उस्मान सादात लौटे पवेलियन

Feb 04, 2026 14:33 (IST)

अफगानिस्तान ने पार किया 100 रन का आंकड़ा, भारत को विकेट की तलाश

अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत को दूसरे विकेट की तलाश है, यहां दोनों बल्लेबाज मैदान के चारो तरफ शॉटस खेल रहे हैं.

Feb 04, 2026 14:24 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 Semifinal: अफगानिस्तान धीरे धीरे आगे बढ़ रही

अफगानिस्तान किस इरादे से मैदान पर उतरी है ये साफ दिख रहा है, 18 ओवर के खेल के बाद एक विकेट खोकर 89 रन बना चुकी अफगानिस्तान धीरे धीरे अपने मजबूत लक्ष्य की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है, कोई भी भारतीय गेंदबाज कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा.

Feb 04, 2026 14:03 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: फैजल ने लगाए 2 चौके

पहला झटका लगने के बाद बल्लेबाजी करने आये फैजल 2 चौके लगा चुके हैं और ऐसा बिलकुल भी नहीं लगा की वो विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आये हैं.

Feb 04, 2026 14:01 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, दीपेश देवेंद्रन ने ये सफलता दिलाई है. भारतीय गेंदबाजी को बेहद शानदार अंदाज में खेलते हुए अफगान की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरूआत की.

Feb 04, 2026 13:53 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: अफगानिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा किया पार

अफगानिस्तान की टीम ने 50 रन का आंकड़ा किया पार कर लिया है, लेकिन भारतीय टीम विकेट हासिल करने में नाकाम रही है.

Feb 04, 2026 13:25 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: अफगानिस्तान ओपनर बेहतरीन अंदाज में

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के दोनों ओपनर बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, 5 ओवर के समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 23 रन हैं बिना किसी विकेट के नुकसान के, यहां से टीम इंडिया ब्रेक-थ्रू हासिल करना चाहेगी ताकि अफगानिस्तान को कम टोटल पर रोका जा सके.

अफगानिस्तान 23/0 (5 ओवर)

Feb 04, 2026 13:13 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: भारत की कसी गेंदबाजी

अफगानिस्तान ने पारी के आगाज के साथ ही संभल कर बल्लेबाजी कर रही है, शुरुआत के 2 ओवर में अफगान ने 10 रन बनाये हैं.

Feb 04, 2026 13:10 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score semifinal: अफगानिस्तान ने सधी बल्लेबाजी, भारत को विकेट की तलाश

फाइनल का टिकट पाने के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने हैं. अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है और भारत को विकेट की तलाश है. 

Feb 04, 2026 12:44 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: अफगानिस्तान अंडर19 प्लेइंग इलेवन

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान

Feb 04, 2026 12:42 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score semifinal: टॉस के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा

टॉस जीतकर बहुत खुश हूं. विकेट भी अच्छा लग रहा है. लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं और मैदान पर उनका जो रवैया है, वह बहुत शानदार है. हमें बस सिंपल क्रिकेट खेलना है और आज अपनी पूरी क्षमता से खेलना है. हम अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं.

Feb 04, 2026 12:41 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score semifinal: भारत अंडर-19 टीम प्लेइंग 11

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

Feb 04, 2026 12:36 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला

Feb 04, 2026 12:27 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 Semifinal: बाबर आजम का रिकॉर्ड भी निशाने पर

अगर वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल में शतक जमाते हैं और 103 रन या उससे ज्यादा की पारी खेलते हैं, तो वह बाबर आजम के अंडर-19 वनडे रन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं. बाबर ने अपने अंडर-19 करियर में 1271 रन बनाए थे. यानी सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिहाज से भी बेहद अहम साबित हो सकता है. एक बड़ी पारी उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का नया स्टार बना सकती है और रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो सकता है. 

Feb 04, 2026 12:26 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score, U19 WC 2026 semifinal: वैभव सूर्यवंशी से तूफानी पारी की उम्मीद

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही, आत्मविश्वास से भरी और हरफनमौला भारतीय टीम आज यहां ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी. भारत इस इवेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीता है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया है जिसने चार बार ट्रॉफी जीती है. अब भारत रिकॉर्ड छठे खिताब की ओर एक कदम आगे बढ़ाना चाहेगा.

Featured Video Of The Day
Rajya Sabha जाएंगे Nitish Kumar, कुर्सी होगी खाली? अब किसकी बारी? | Breaking News | Bihar Politics