भारत ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीत लिया है.अब सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच में अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 82 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब दूसरे टी-20 में भी अभिषेक ऐसी ही पारी खेलने की कोशिश करेगी. वहीं, दूसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौैका मिला था. संजू पहले मैच में केवल 10 रन ही बना सके थे. लेकिन दूसरे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव के बारे में नहीं सोचा जाएगा. टीम मैनेजमेंट संजू के साथ ही दूसरे मैच में जाने की सोचेगा. ऐसे में संजू पर दूसरे टी-20 मैच में अच्छा परफॉर्मेंस करने का दबाव होगा.
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी-20 मैच लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स
भारत Vs अफगानिस्तान दूसरा T20I कब है?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार, 15 सितंबर को शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस किस समय होगा?
.भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस शाम 7 बजे (IST) होगा
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच Fancode ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह Sony Sports Network पर भी उपलब्ध होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
स्क्वाड (टीमें)
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फारूक़ी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नंगेलिया खरोती
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर