3 months ago

India vs New Zealand ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. स्प्लीन इंजरी से उबरकर विजय हजारे ट्रॉफी में 6 जनवरी को खेलने जा रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस सीरीज में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा. अय्यर को टीम का उपकप्तान चुना गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11-18 जनवरी के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है. पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा, जिसके बाद 14 जनवरी को राजकोट में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा. सीरीज का अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाना है. इसके बाद दोनों देश 21-31 जनवरी के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे. 

शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं. ऐसे में वह टीम की कमान संभालते नजर आने वाले हैं. वहीं, इस टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव भी मिलेगा. हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है.

रवींद्र जडेजा के रूप में भारत के पास अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद होगा. वहीं, कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे. तेज गेंदबाजी में टीम को मोहम्मद सिराज से काफी आस होगी. हर्षित राणा भी इस टीम का हिस्सा होंगे. भारतीय खेमे में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाज को भी मौका दिया गया है. ऋषभ पंत के साथ केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन संजू सैमसन इस टीम में स्थान बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं. इनके अलावा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह नहीं बना सके हैं.

भारतीय स्क्वॉड 

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

India Squad Announcement Highlights

Jan 03, 2026 17:47 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: देवदत्त पडिक्कल फिर हुए मायूस

देवदत्त पडिक्कल ने टीम ऐलान से पहले शतक ठोका था. मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में पांच में से चार मैचों में वह शतक जड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्हें जगह नहीं मिली है. पडिक्कल को फिर मायूसी हाथ लगी है और सरफराज भी मायूस हुए हैं.

Jan 03, 2026 17:45 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: मोहम्मद शमी फिर चूके

इस सीरीज से पहले सबसे अधिक सवाल मोहम्मद शमी को लेकर था. चर्चाएं थी कि इस सीरीज से मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. तो क्या शमी के लिए सभी रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं? 

Jan 03, 2026 17:43 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: ऐसा है पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11-18 जनवरी के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है. पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा, जिसके बाद 14 जनवरी को राजकोट में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा. सीरीज का अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाना है। इसके बाद दोनों देश 21-31 जनवरी के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे.

Jan 03, 2026 17:42 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: गायकवाड़ ड्रॉप

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान शानदार शतक बनाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया.

Advertisement
Jan 03, 2026 17:42 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: अय्यर को साबित करनी होगी मैच फिटनेस

नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला के दौरान 'स्प्लीन' (तिल्ली) में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अय्यर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) से फिटनेस मंजूरी पाने के लिए इस महीने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी. 

Jan 03, 2026 17:41 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: सिराज की वापसी

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को चुनी गयी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी की जबकि श्रेयस अय्यर भी फिटनेस मंजूरी मिलने पर इस टीम का हिस्सा होंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नजरअंदाज किए गए सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है.

Advertisement
Jan 03, 2026 16:45 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: हार्दिक को आराम

हार्दिक पांड्या को लेकर टी20 वर्ल्ड कप टीम से लिए आराम दिया गया है. वहीं मोहम्मद सिराज की टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है. इसके अलावा नीतिश कुमार रेड्डी भी जगह बनाने में सफल हुए हैं. 

Jan 03, 2026 16:40 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: ऋषभ पंत को लेकर सवाल थे, लेकिन उन्हें मौका मिला है

ऋषभ पंत को लेकर काफी सवाल थे, क्या उन्हें मौका मिलेगा या नहीं. उन्हें मौका मिला हैं. मोहम्मद शमी, जिनको लेकर काफी चर्चा थी, उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा है. 

Jan 03, 2026 16:38 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: ऋषभ पंत टीम में है

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

Jan 03, 2026 16:37 (IST)

India ODI squad announcement LIVE updates टीम का ऐलान हुआ

Advertisement
Jan 03, 2026 16:13 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: टीम ऐलान से पहले पडिक्कल का एक और शतक

देवदत्त पडिक्कल ने जारी विजय हजारे ट्रॉफी में एक और शतक जड़ा है. जबकि यशस्वी जायसवाल फ्लॉप हुए हैं. देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. देखना होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर क्या पडिक्कल, जायसवाल से रेस में आगे निकल पाते हैं या नहीं. पडिक्कल मे पांच विजय हजारे ट्रॉफी मैच में से चार में शतक ठोका है.

Jan 03, 2026 15:41 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: कुछ ही देर में होगा ऐलान

भारतीय टीम का ऐलान जल्द होगा. उम्मीद है कि बीसीसीआई इसको लेकर जानकारी देगी. उम्मीद है कि मोहम्मद शमी, ईशान किशन, देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी को मौका मिले. यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 

Advertisement
Jan 03, 2026 13:38 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: देवदत्त पडिक्कल ने ठोकी दावेदारी

पडिक्कल का रिकॉर्ड कमाल का

देवदत्त पडिक्कल ने 37 लिस्ट ए मैचों में 25 पारियों में 50 रन का आंक़ड़ा पार किया है वहीं, इस दौरान पडिक्कल ने 13 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं. 

Jan 03, 2026 13:35 (IST)

IND vs NZ 2026 ODI Squad Announcement Live: देवदत्त पडिक्कल की हो सकती एंट्री

विजय हजारे  ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. पडिक्कल ने पिछले 37 लिस्ट एक पारियों में 13वां शतक ठोका है. पडिक्कल जिस तरह का फॉर्म दिखा रहे हैं. उसे देखकर लगता है कि उनकी वनडे टीम में सरप्राइज एंट्री हो सकती है. 

Jan 03, 2026 11:52 (IST)

India Squad Announcement LIVE: दोपहर में हो सकता है टीम का ऐलान

एक बड़ी खबर में, BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कन्फर्म किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल मैचों के लिए भारत की टीमों का ऐलान आज दोपहर में किया जाएगा.  उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, "जैसा कि आप जानते हैं, 11 जनवरी से भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलने जा रहा है और आज हमारी सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग है और दोपहर में हम न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान करने जा रहे हैं. "

Jan 03, 2026 11:13 (IST)

India Squad Announcement LIVE: भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट

भारतीय टीम के चयन से पहले की फिटनेस रिपोर्ट (दो जनवरी) 

 रोहित, गिल, यशस्वी, ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा चयन के लिए फिट और उपलब्ध हैं।

Jan 03, 2026 10:40 (IST)

India Squad Announcement LIVE: पंत को नहीं मिलेगी जगह !

ऋषभ पंत ने बल्ले से भारत को कई मैच जिताए हैं, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में, लेकिन, व्हाइट-बॉल गेम में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं है जैसा मैनेजमेंट चाहता है, चूंकि सिलेक्शन के चांस कम लग रहे हैं, इसलिए यह भी ध्यान रखना होगा कि पंत ने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में भारत के लिए वनडे खेला था. 

Jan 03, 2026 10:19 (IST)

India Squad Announcement LIVE: सबसे बड़ा सवाल, क्या शमी की होगी वापसी !

मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के तीसरे सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं, जवागल श्रीनाथ (51) और अनिल कुंबले (39) न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप दो गेंदबाज हैं.

Jan 03, 2026 10:10 (IST)

India Squad Announcement LIVE: 10:30 Am से है मीटिंग

वनडे टीम के चयन के लिए चयनकर्ता 10:30 AM बजे से मीटिंग करने वाले हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी, ईशान किशन की जगह बन पाती है या नहीं.

Jan 03, 2026 10:09 (IST)

India Squad Announcement LIVE: सरफ़राज़- मो. शमी को मिल सकता है मौक़ा?

पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसारकर ने सरफ़राज़ ख़ान के टीम में जगह नहीं मिल पाने को लेकर हैरानी जताई है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिये एक बयान में उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी है कि सरफ़राज़ का चयन टीम इंडिया के किसी फॉर्मैट में कैसे नहीं हो पा रहा है. मैंने उन्हें (देवदत्त) पडिक्कल के साथ धर्मशाला में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एक अहम सेशन में बैटिंग करते देखा. उन्होंने शानदार खेल दिखाया था, अच्छी पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को टेस्ट में जीत भी दिलाई.

Jan 03, 2026 08:00 (IST)

India Squad Announcement LIVE: इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत का संभावित स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा/मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

Jan 03, 2026 07:50 (IST)

India Squad Announcement LIVE: यशस्वी भी होंगे टीम से बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले जायसवाल के लिए वनडे सीरीज में वापस आना मुश्किल है. प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन के चलते यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है।.  शुभमन गिल की वापसी के साथ ही टीम इंडिया का टॉप-3 लगभग तय माना जा रहा है.

भारतीय टीम के टॉप 3

शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली

Jan 03, 2026 07:48 (IST)

India Squad Announcement LIVE: चयनकर्ता के सामने हैं ये तीन बड़े सवाल

1. क्या ऋषभ पंत को चुना जाएगा या क्या ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट में हाल के अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिलेगा?

2. क्या BCCI यू-टर्न लेकर आखिरकार मोहम्मद शमी को मौका देगी?

3. क्या देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान जैसे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम मिलेगा?

Jan 03, 2026 07:47 (IST)

India Squad Announcement LIVE: क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका

हाल के समय में मोहम्मद शमी ने शानदार परफॉर्मेंस कर अपनी दावेदारी पेश की है. शमी को लेकर चयनकर्ता यू-टर्न मार सकते हैं. उम्मीद है कि शमी को वनडे सीरीज के लिए बुलावा मिले. वहीं, ईशान किशन की भी वापसी हो सकती है. दूसरी ओर ऋषभ पंत को झटका लग सकता है. 

Jan 03, 2026 07:46 (IST)

India Squad Announcement LIVE Update: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होने वाला है. सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे. बता दें कि इसके बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज भी खेलेगी. टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान  पहले ही हो गया है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ट्रंप का 'विलेन' अब शांति का 'मसीहा'! Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article