“Virat कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं लेकिन..”, प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rahul Dravid का बड़ा बयान 

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid on Virat Kohli) ने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Rahul Dravid on Virat Kohli
नई दिल्ली:

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम (Team India) के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली (Virat Kohli Form) के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है. द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया.

द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच (India vs Pakistan) की पूर्व संध्या पर कहा, “वह (कोहली) भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है. वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है. उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा.”

पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मैच में विराट कोहली के सामने होगा यह मेगा रिकॉर्ड, रोहित वाली लिस्ट में जुड़ने का मौका 

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पूर्व PAK पेसर ने अपनी टीम से किया ये खास 'डिमांड', Tweet हुआ वायरल

द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है. उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की.

द्रविड़ ने कहा, “हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है. खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं. हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है. यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है. टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.” 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत का वो पल, विनिंग शॉट से पहले दिखा जश्न का माहौल- Video

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें 

Featured Video Of The Day
Iran ने Israel PM Benjamin Netanyahu के Office पर Ballistic Missiles से किया बड़ा Attack?
Topics mentioned in this article