प्रिंस-हर्षित के सामने नेपाल ने टेके घुटने, भारत ने 306 रनों से मैच जीतकर रचा इतिहास, दर्ज की लिस्ट ए की सबसे बड़ी जीत

दोहा में हर्षित राणा और प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी के सामने नेपाल के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और पूरी सिर्फ सिर्फ 26 रनों पर ऑल-आउट हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत ने दर्ज की लिस्ट ए की सबसे बड़ी जीत

दोहा में राइजिंग एशिया कप में प्रिंस यादव और हर्षित राणा की कहर बरपाती गेंदों के सामने नेपाल ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए. भारत से मिले 332 के लक्ष्य के जवाब में नेपाल सिर्फ 26 पर ऑल-आउट हुई. भारत की शुरुआत दमदार हुई थी और नेपाल ने 1 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. भारत ने यह मुकाबला 306 रनों से अपने नाम करके इतिहास रच दिया है. यह लिस्ट ए में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने लीसेस्टरशायर को 281 रनों से रौंदा था. वहीं नेपाल 26 पर ऑल-आउट हुई, जो लिस्ट ए इतिहास का किसी भी टीम का पांचवां सबसे लोएस्ट टोटल है. 

लिस्ट ए में इंडिया ए की 10  सबसे बड़ी जीत

  • नेपाल के खिलाफ, 306 रन से जीत, दोहा, 20 नवंबर 2026
  • लीसेस्टरशायर के खिलाफ, 281 रन से जीत, लीसेस्टर, 19 जून 2018
  • वेस्टइंडीज ए के खिलाफ, 203 रन से जीत, नॉर्थम्पटन, 29 जून 2018
  • नीदरलैंड्स ए के खिलाफ, 202 रन से जीत, अबू धाबी, 23 अप्रैल 2006
  • ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ, 171 रन से जीत, कानपुर, 30 सितंबर 2025
  • स्कॉटलैंड के खिलाफ, 152 रन से जीत, ग्लास्गो, 25 जून 2010
  • वेस्टइंडीज ए के खिलाफ, 148 रन से जीत, नॉर्थ साउंड, 16 जुलाई 2019
  • इंग्लैंड लायंस के खिलाफ, 138 रन से जीत, तिरुवनंतपुरम, 25 जनवरी 2019
  • पाकिस्तान ए के खिलाफ, 130 रन से जीत, डार्विन, 6 जुलाई 2006
  • यूएई के खिलाफ, 126 रन से जीत, अबू धाबी, 30 अप्रैल 2006

भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल को पहले ही ओवर से झटके लगने शुरू हुए. नेपाल का पहला विकेट बिना कोई रन बनाए ही गिर गया, जब पारी की तीसरी गेंद पर राणा ने अर्जुन कमल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 7वें ओवर तक नेपाल के आधे खिलाड़ी (5 विकेट) महज 17 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे.

राणा और यादव ने नेपाली बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया, जिससे इंडिया 'ए' के ​​कप्तान वर्मा को अपने अन्य गेंदबाजों का इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ी. हर्षित राणा (4/16) और प्रिंस यादव (5/6) - की गति और स्विंग के सामने नेपाल की टीम टिक नहीं सकी. नेपाल की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े (10 रन) तक नहीं पहुंच सका.

इससे पहले, अपने टूर्नामेंट ओपनर में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने सिर्फ 42 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी और वैभव सूर्यवंशी के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर कुमार कुशाग्रा और कप्तान तिलक की शतकीय पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 332 का स्कोर खड़ा किया. 

Advertisement

इन दोनों ने 206 रनों की साझेदारी की. वर्मा ने 113 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. कुशाग्रा ने अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए 102 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे.पारी के अंत में, सूर्यांश शेडगे ने तेजी से रन बनाते हुए सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 36 रन जोड़े.

यह भी पढ़ें: 'बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं...' वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर गौतम गंभीर एंड कंपनी पर भड़के श्रीकांत

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉक्सर मैरी कॉम की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Featured Video Of The Day
मोहम्मद सिराज को लेकर क्या बोले इमरान मसूद, बयान पर जमकर हो रही सियासत

Topics mentioned in this article
Harshit Pradeep Rana
Prince Yadav
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं