T20 World Cup 2026 में सुपर-8 राउंड (Supe 8 round) में रविवार को करो या मरो मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को पहले बैटिंग थमाई, तो कप्तान शाई होप ने एक ऐसी चाल चल दी, जिसने तमाम क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया. होप ने वह चाल चल डाली, जो उन्होंने या बाकी विंडीज कप्तानों ने 57 मैचों में नहीं चली थी. और जब 58वें मैच में चाल चली, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ कमेंट्री कर रहे तमाम पंडित हैरान रह गए. एक बार करो किसी को यकीन नहीं हुआ. विंडीज को इस सुपर चाल का पूरा-पूरा फायदा मिला. और उसके ओपनरों ने पावर-प्ले को भुनाते हुए 6 ओवरों में बिना नुकसान के 45 रन जोड़ डाले. विंडीज की यह सुपर चाल लगभग-लगभग काम कर चुकी थी, लेकिन सबसे जरूरत के समय बुमराह के काउंटर वार (प्रतिरोधक प्रहार) ने इसका खात्मा कर दिया.
सुपर चाल की लगभग हवा निकल गई थी...
हालांकि, विंडीज की इस सुपर चाल की हवा पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर निकल गई थी, जब बुमराह की गेंद पर रोस्टर चेज ने गेंद उड़ाने की कोशिश, तो यह चांद-तारा हो गई, लेकिन कवर पर खड़े अभिषेक शर्मा ने ऐसा आसान कैच टपका दिया जिसे वह एक बार को दस में से नौ बार भी न छोड़ें. शायद यह दसवां मौका विंडीज के खिलाफ ही था. बहरहाल, विंडीज की इस सुपर चाल की बुमराह ने हवा निकाल दी.
बुमराह ने किया वार...
जब लग रहा था कि विंडीज की सुपर चाल भारत को बहुत ही महंगी पड़ने जा रही है, तब 12वें ओवर के साथ अपने दूसरा स्पेल का दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह ने विंडीज की सुपर चाल का पनपने से पहले ही नाकाम कर दिया. इस ओवर की पांचवी स्लोअर-बॉल से रोस्टन चेज को गच्चा दिया, तो उन्हें पता नहीं चला कि आखिर ये क्या हुआ! जब तक आंखें खुलतीं, तब तक 'बुमराह का गच्चास्त्र' काम कर चुका था. एक्स्ट्रा-कवर पर खड़े सूर्यकुमार यादव चेज की पारी का अंत कर चुके थे.
...और निकल कई सुपर चाल की हवा
उस रोस्टन चेज का, जो करियर के 58वें टी20 मुकाबले में पहली बार पारी की शुरुआत करने उतरे. इससे पहले खेले 57वें मैच में उन्होंने विंडीज के लिए कभी टी20 में पारी शुरू नहीं की थी. पिछले खेले 57 मैचों में रोस्टन चेज ज्यादातर या कहें सबसे ज्यादा 22 बार नंबर-4 पर खेलने उतरे थे, लेकिन कप्तान शाई होप ने करो या मरो के मुकाबले में चेज पर बहुत बड़ा जुआ खेला और यह करीब 50 प्रतिशत काम कर गया. चेज ने 25 गेंदों पर शानदार 40 रन बनाए, लेकिन इससे पहले यह बड़ा रूप धारण करता, बुमराह ने इसकी हवा निकाल दी.
यह भी पढ़ें: शिमरोन हेटमायर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 World Cup में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने














