शनिवार से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद स्टाइल में अपने अभियान का आगाज किया. वानखेड़े में पहले बैटिंग करते हुए एक समय भारत ने जब 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, तो करोड़ों भारतीय फैंस दुखी हो गए थे, लेकिन ऐसे आड़े समय कप्तान सर्यकुमार ने दिखाया कि वह कितने बड़े बल्लेबाज हैं और उन्होंने ऐसी पारी खेली, जो भारतीयों के जहन में हमेशा के लिए बस गई. और इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (खास बात) बन गए कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 84 रन , 49 गेंद 10 चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी. यह मेगा अभियान के पहले ही मैच में टीम इंडिया को मिला सबसे बड़ा टॉनिक रहा.
पूरे टूर्नामेंट में काम आएगा यह 'टॉनिक!'
यह सही है कि पिछले साल करीब 10 का औसत रखने वाले सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही फॉर्म से जुड़े तमाम सवालों को खत्म कर दिया था, लेकिन यूएसए के खिलाफ इस सुपर से ऊपर नाबाद 84 रनों की नाबाद पारी का असर बहुत दूर तक जाएगा, जो पूरे विश्व कप में काम जाएगा. बहरहाल, इस नाबाद पारी से यादव ने 'सुपर-5 ग्रुप' में एंट्री कर ली. मतलब यादव टी20 विश्व कप इतिहास में बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ पारी खेलनने वाले शीर्ष पांच कप्तानों में शामिल हो गए हैं. चलिए जान लीजिए कि टॉप-5 में कौन-कौन शामिल हैं और कितने नंबर पर है:-
खिलाड़ी रन गेंद खेलीं बनाम
क्रिस गेल 98 66 भारत (9 मई 20210)
रोहित शर्मा 92 41 ऑस्ट्रेलिया (24 जून, 2024)
क्रिस गेल 88 50 ऑस्ट्रेलिया (6 जून, 2009)
विलियमसन 85 48 ऑस्ट्रेलिया (14 नवंबर 2021)
सूर्यकुमार 84* 49 यूएसए (7 फरवरी, 2006)
यह भी पढे़ें:
'मास्टरक्लास', सूर्यकुमार यादव की ऐतिहासिक पारी को देख हैरत में हैं कोच गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बात













