Ind vs Pak: 'इस स्टार की परफॉरमेंस गंभीर एंड कंपनी को नर्वस करेगी', मेगा मैच से पहले बोले गावस्कर

India vs Pakistan: मेगा मुकाबले से पहले दिग्गज गावस्कर ने प्रबंधन की मनोदशा को उजागर किया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: महान दिग्गज गावस्कर
X: social media

T20 World Cup 2026: खेली जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में अभी तक टीम इंडिया के लिए कई अच्छी बातें रहीं. भारत ने कई पत्ते पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) मेगा मुकाबले से पहले दुरुस्त किए. लेकिन अभिषेक शर्मा की स्थिति जहां करोड़ों भारतीय फैंस के लिए चिंता का सबब है, तो उससे ज्यादा फैंस को उनके विकल्प संजू सैमसन (Sanju Samson) की फॉर्म कहीं ज्यााद चिंता का विषय बनी हुई है. और अब महान गावस्कर (Gavaskar) ने सैमसन की फॉर्म को प्रबंधन की मनोदशा से जोड़ दिया है.

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर संजू सैमसन की फॉर्म पर कहा, 'जिस तरह संजू सैमसन आउट हुए, वह पहले भी इस एरिया में आउट हो चुके हैं. और उन्हें लेकर स्पष्टता वह बात है, जो प्रबंधन को थोड़ा नर्वस करेगी. अब जबकि अभिषेक रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मुकाबले के लिए फिट नहीं है. तो सैमसन इसमें खेलेंगे. उम्मीद है कि संजू ने इस मैच के लिए रन बचाकर रखे होंगे. वो तमाम रन, जो वह पिछले दिनों न्यूजीलैंड और अब नामीबिया के खिलाफ नहीं बना सके.'

सनी बोले, 'संजू को छोड़ दें, तो बाकी प्रदर्शन बहुत बढ़िया था. जिस तरह ईशान किशन और हार्दिक ने बैटिंग की, वह बहुत ही शानदार रहा.' भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में 93 रनों की बड़ी जीत के बाद अपनी टीम के ऑल-राउंड प्रदर्शन की सराहना की.  भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209/9 का स्कोर बनाया. इसमें ईशान किशन ने 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली और हार्दिक पंड्या ने 52 रन जोड़े. इसके बाद कलाई के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3/7 के आंकड़ों के साथ नामीबिया के मध्य क्रम को ध्वस्त कर दिया, और मौजूदा चैंपियन भारत ने विरोधी टीम को 18.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर कर दिया.

यादव ने मैच के बाद था, 'यह बल्लेबाज़ी के लिए आसान विकेट नहीं था, लेकिन जिस तरह ईशान और संजू ने शुरुआत की, उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि विकेट मुश्किल है. और फिर शिवम और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी हुई. और जिस तरह उन्होंने दो-तीन तेज़ विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज़ी की, मुझे लगता है वह काबिले-तारीफ़ थी.' 
 

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: 'स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर', कब, कैसे और कहां खेलना है सब जनता है, गावस्कर ने इस भारतीय स्टार की जमकर की तारीफ

Featured Video Of The Day
Vande Bharat Controversy: "सिर कट जाएगा लेकिन नहीं गाएंगे" - मौलाना साजिद रशीदी का तीखा बयान!
Topics mentioned in this article