IND vs NZ Final: भारत vs न्यूजीलैंड फाइन सेंटर पिच पर होगा , आ गई रिपोर्ट कैसा बर्ताव करेगी पिच, क्या होगा असर

India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर खुलासा हो गया है. और इस पिच की अपनी ही एक यूएसपी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026 Final:
X: social media

IND vs NZ Final: पिछले करीब एक महीने से भारत और श्रीलंका के अलग-अलग मैदानों पर खेले जा रहे T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला  यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  एकदम सिर पर सवार है. करोड़ों भारतीय फैंस सहित दुनिया के तमाम फैंस मेगा फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  दोनों 'सेनाएं' पूरी तरह से तैयार हैं! कुछ सवाल दोनों के लिए ही अपनी-अपनी जगह हैं, जिनका जवाब टॉस के समय या मैच के दौरान मिलेगा. लेकिन हमारी उस खबर पर मुहर लग गई है, जो हमने एक दिन पहले शनिवार को दी थी. हमने फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर जानकारी दी थी और यह पूरी तरह सच निकली है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आ रही खबरों के अनुसार फाइनल मैच सेंटर पिच पर मिक्स यानी मिश्रित मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. जानिए कि खिताबी जंग की पिच कैसी होगी, यह कैसा बर्ताव करेगी, इसकी USP (खास बात), इसका असर क्या होगा..वगैरह...वगैरह.

सेंटर पिच: काली और लाल मिट्टी की

जानकारी के अनुसार भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा. यह पिच काली और लाल दोनों ही मिश्रित मिट्टी से बनी है. और यही इस पिच की यूएसपी यानी खास बात भी है कि इसे दोनों ही तरह की मिट्टी से मिलाकर बनाया गया है. वैसे जहां तक इसके स्वभाव की बात है, तो यह बहुत हद तक वानखेड़े स्टेडियम की तरह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी. पेसरों को इस मिश्रित मिट्टी की पिच से अच्छा बाउंस मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि यहां भी दो सौ के आस-पास स्कोर बन सकता है क्योंकि समय गुजरने के साथ ही यहां बैटिंग करना आसान होगा, लेकिन अब जबकि पिच दोनों ही तरह की मिट्टी की है और एक ही मैच खेला गया है, तो काफी हद तक इसका स्वभाव छिपा हुआ है, जो दोनों ही टीमों के लिए जिज्ञासा का विषय है. 

लगभग नई पिच: विश्व कप में एक ही मैच खेला गया

अब जबकि सेंटर पिच पर एक ही मैच खेला गया है, तो दोनों ही टीमों के लिए यह पिच बहुत हद तक नई होगी. यहां  घरेलू टीम इंडिया जरूर इस पिच के बारे में तुलनात्मक रूप से बेहतर जानती है. जहां तक वर्ल्ड कप की बात है, तो इस पर एक ही मैच खेला गया. यह मुकाबला 9 फरवरी को कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था. शाम को खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहल बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए थे और 53 रन से जीत दर्ज की थी. 

पिच ऐसे करेगी मैच में बर्ताव

लाल और काली मिट्टी यानी मिश्रित मिट्टी से बनी पिच सख्त और टिकाऊ होती है. यहां शुरुआत में पेसरों को अच्छी उछाल और पेस मिलती है. स्पिनरों के लिए घुमाव ज्यादा नहीं होगा, लेकिन गेंद ग्रिप जरूर होगी. मतलब टप्पा खाने के बाद रुक कर आएगी. असर यह होगा कि शुरुआती पाली में स्पिनरों के खिलाफ शॉट को टाइम करना उतना आसान नहीं ही होने  जा  रहा. लेकिन समय गुजरने के साथ ही इस पिच पर बैटिंग आसान होती जाएगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड 'विस्फोट' से फैंस हिले हुए, भारत को फाइनल में करीब कितना स्कोर बनाना होगा? 3 पहलुओं से जानें

Featured Video Of The Day
Iran War होगी भयनकर, 3,500 मरीन और पहुंचे, 20 साल में मिडिल ईस्ट में US की सबसे बड़ी तैनाती | War