IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड 'विस्फोट' से फैंस हिले हुए, भारत को फाइनल में करीब कितना स्कोर बनाना होगा? 3 पहलुओं से जानें

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: अब जब वर्ल्ड कप की आखिरी खिताबी टक्कर बाकी है, तो करोड़ों फैंस के बीच न्यूजीलैंड के हालिया विस्फोट की चर्चा है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social Media

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में जो गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए सेमीफाइनल में हुआ, उसके रोमांच का असर फैंस के सिर पर अभी भी चढ़ा हुआ है और वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भी चढ़ा रहेगा. लेकिन साथ ही, करोड़ों भारतीय फैंस के बीच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs Nz Final) के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final 2026) को लेकर भी अभी से चर्चा शुरू हो गई है. एक बड़े वर्ग का मानना है कि टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होने जा रहा. इसकी वजह दूसरे सेमीफाइनल में दिखा खेल का स्तर तो है ही, वहीं इस वर्ग की सबसे बड़ी चिंता पहले सेमीफोाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हालिया 'बड़ा विस्फोट' है, जिसने  दुनिया के फैंस हिला दिया है. चलिए आप यह जानिए कि अगर फाइनल में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी आती है, तो उसे खेल के तीन बड़े पहलुओं को देखते हुए पहले बैटिंग की सूरत में कितना स्कोर बनाना चाहिए. 

न्यूजीलैंड का बड़ा विस्फोट

कीवियों ने यह हालिया विस्फोट ईडेन गॉर्डन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया और यह विस्फोट इतना भयावह रहा कि करोड़ों प्रशंसक इसका उदाहरण देकर फाइनल की चर्चा कर रहे हैं. सवाल कि अगर  यह विस्फोट फिर से हो गया, तो क्या होगा...वगैरह..वगैरह. और बड़ा विस्फोट न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 9 विकेट से जीत नहीं, बल्कि सिर्फ 12.5 ओवरों में 170 का स्कोर हासिल कर लेना है. करीब 13.50 प्रति रन ओवर के साथ. न्यूजीलैंड ने साबित किया कि 170 का स्कोर उनके लिए दिन विशेष पर बाएं हाथ का खेल है. और  फिन एलेन का 33 गेंदों पर नाबाद शतक भी अपने आप में बड़ा विस्फोट  ही है दस चौकों और 8 छक्कों के साथ. और इसी को लेकर पैदा हो गया है बड़ा सवाल कि इस विस्फोट को देखते हुए पहले बैटिंग आने की सूरत में भारत को कितना स्कोर बनना चाहिए. आप यहां से धीरे-धीरे बातों को समझें:-

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े देखें

-यहां पहली पारी का औसत टी20 स्कोर 182.7 रन है
-दूसरी पारी का औसत औसत स्कोर 152.3 रन है
-पहले बैटिंग करने वाली टीम ने यहां 9 मैच जीते
-लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की

नरेंद्र मोदी स्टेडियम कि पिच और प्रकृति

स्टेडियम में कुल 11 पिच हैं. और खेल कैसा होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि लाल मिट्टी की पिच इस्तेमाल  होगी या फिर काली मिट्टी की. काली मिट्टी की पिच रनों से भरपूर  मानी जाती है, तो लाल मिट्टी की पिच गणित में स्पिनरों की भूमिका को अहम बना देती है. 

मोदी स्टेडियम का बड़ा कारक और अपवाद

यहां रात के मैच में ओस बहुत ही बड़ा अंतर पैदा करती है. ऐसे में टॉस की भूमिका अपने आप ही बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है. स्टेडियम में सबसे ज्यादा है. लेकिन तमाम बातों के बावजूद  भात ने इसी मैदान पर कीवियों के ही खिलाफ 2023 में 4 विकेट पर 234 का स्कोर बनाया था. लेकिन यह अपवाद रहा है. वक्त गुजरने के साथ स्कोर कम ही होता गया है और यह भी बात दो सौ फीद है कि फॉर्मेट में आप हर दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 220-230 रन नहीं बना सकते. ईडन गार्डन और मोदी स्टेडियम में बड़ा अंतर है

न्यूजीलैंड के विस्फोट (173/1, 12.5 ओवर)  और बाकी आधार पर 

एक बार को पिच, ओस के साथ-साथ अहमदाबाद के औसत स्कोर 182. 7 रन को भी गणित में शामिल कर लेते हैं. ऐसे में  तमाम हालात या पहलुओं को देखते हुए जवाब यह है कि अगर  लाल मिट्टी वाली पिच थोड़ी मुश्किल है या ओस कम पड़ती है, तो भारत को कीवियों के सामने 195 से 205 का लक्ष्य रखना होगा.  वहीं अगर पिच काली मिट्टी की है और ओस भी आती है और भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे 220-230 रन का टारगेट न्यूजीलैंड को देना होगा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG 2nd Semi-Final: टीम इंडिया का धमाल, कप्तान सूर्या के 5 फैसले कमाल, भारतीय कप्तान की हो रही वाह-वाह

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: महायुद्ध के बीच अब रूस से तेल खरीदेगा भारत, कीमतों पर कितना होगा असर? | Iran War