IND vs NZ Final: सूर्यकुमार का टेस्ट, गौतम का काउंटर प्लान क्या है? इसी तस्वीर में छिपा है सबसे बड़ा खेला

India vs New Zealand, Final, T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की फाइनल की पूर्व संध्या यानी शनिवार को न्यूजीलैंड कप्तान मिचल सेंटनर आए. और मोबाइल से पिच की तस्वीर लेकर चले गए. .और देखते ही देखते यह तस्वीर तूफान सी वायरल हो गई..वजह और जड़ें बहुत ही गहरी हैं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ind vs Nz Final, T20 World Cup 2026:
X: social Media

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) पूर्व संध्या पर शनिवार को मोदी स्टेडियम के सेंटर पिच (Ind vs Nz final pitch report) की पिक लेते दिखाई पड़े, तो यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तूफान सी वायरल हो गई. लेकिन यह तस्वीर अकेली नहीं थी, इसके साथ ही साल 2023 में भारत में खेले गए फिफ्टी-फिफ्टी वर्ल्ड के इसी मैदान पर खेले गए फाइनल में कंगारू कप्तान पैट कमिंस की भी मोबाइल से पिच की तस्वीर लेते हुए पिक साथ में चिपकी हुई थी. वास्तव में तब कमिंस की यह तस्वीर बहुत ही जोर-शोर से चर्चा का विषय बन गई थी. 

पिच का फोटो, पकड़  लिया DNA!

पैट कमिंस का 2023 वर्ल्ड कप से पहले पिच का फोटो खींचना बहुत बड़े वर्ग को खासा अजीब लगा था क्योंकि पहली बार इस तरह की तस्वीर सामने आई थी. लेकिन बात में जो मैच की तस्वीर निकलकर आई, उससे तो पूरी तरह यही निकलकर आया कि इस खींची तस्वीर रूपी तीर परफैक्ट निशाने पर लगा. एकदम सौ से सौ नंबर! मानो तस्वीर खींचकर पैट कमिंस ने इसका पूरा DNA निचोड़ कर इसे केंद्र में रखकर पूरे प्लान का खाका खींच लिया. पिक से आप इसके डीएनए (बारीक बातों) तक पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके बाद दूसरा स्टेप शुरू होता है. और वह है पिच को केंद्र में रखते हुए प्लानिंग..पैट कमिंस ने प्लानिंग में 2023 में सौ में से सौ नंबर हासिल किए थे. हालांकि, इस सूरत में टॉस के जीतने के भी बहुत ही ज्यादा मायने हो जाते हैं. 

सैंटनर बना पाएंगे कमिंस प्लान?

तब यानी 19 नवंबर साल 2023 को मोबाइल से पिच का फोटो खींचने के बाद तमाम बातें पैट कमिंस के पक्ष में गईं. दूसरा राउंड टॉस का था. यह कमिंस ने जीता, तो प्लान भी बहुत ही सॉलिड बनाया. पैट कमिंस ने टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी का फैसला चुनने में देर नहीं लगाई. तब कमिंस अपनी योजना को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थे. और अब देखने की बात यह होगी कि सैंटनर का प्लान  किया है, तो गंभीर का इसके जवाब में काउंटर प्लान क्या होगा?

कमिंस का सुपर प्लान, सुपर एक्जीक्यूशन

तब साल 2023 में कमिंस को टॉस का साथ मिला, तो पूरे कंगारू बॉलिंग अटैक ने उस सुपर प्लान पर शानदार अमलीकरण किया, जो टीम प्रबंधन ने एक दिन पहले तैयार किया था. तमाम ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ज्यादातर मोदी स्टेडियम की दोहरे उछाल वाली पिच पर गेंदों की गति के साथ खेले. परमानमेंट गति में कटौती तो की की, तो 20 ओवरों के दौरान गति को लेकर जमकर प्रयोग किए. कैमिंस की धीमी गति की बाउंसर देखने वाली थीं. बाकी सटीक टप्पा, फुल लैंग्थ डिलिवरी और ऊपर से गेंदों के अनुसार फील्डिंग की सजावट. सबकुछ ठीक वैसा ही हुआ, जैसा प्लान में बनाया गया था. भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से जाल में फंसते हुए पिच पर औंधे मुंह जा गिरे!  यह विशुद्ध रूप से शानदार अमीलकरण ही था कि टीम इंडिया 50 ओवरों के मुकाबले में 240 रन ही बना सकी थी. मिचेल स्टार्क ने 3, हेजलवुड ने दो और खुद पिच की तस्वीर लेने वाले कप्तान कमिंस ने दो  विकेट लेकर प्लान पर शानदार अंदाज में मुहर लगाई थी.

और अब सवाल यह है कि...

थोड़ी निराशाजनक बात यह है कि खिताबी टक्कर में न्यूजीलैंड  कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करने का फैसला किया है. लेकिन इससे ऊपर सवाल यह है कि क्या गौतम गंभीर ने इससे सबक लेते हुए काउंटर प्लान तैयार किया है? अगर किया है, तो निश्चित रूप से यह दिखेगा ही दिखेगा. कुल मिलाकर सेंटनर प्लान के साथ मैदान पर उतरे हैं. अब न्यूजीलैंड के बॉलर क्या साल 2023 की तरह कंगारू बॉलरों की तरह प्लान को शानदार अंदाज में अंजाम दे पाएंगे? सबसे ऊपर का सवाल भारतीय बल्लेबाज या बॉलरों का काउंटर प्लान क्या है? चलिए देखते हैं. दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ Final: टीम इंडिया का सबसे बड़ा टेस्ट, इसे अच्छे नंबर से पास किया, तो T20 World Cup 2026 अपना समझिए

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader