IND vs NZ 5Th 20I: 21 साल में सिर्फ चौथी बार बना भारत के साथ यह खास संयोग, टी20 विश्व कप में हुआ, तो कोई नहीं बचेगा

India vs New Zealand, 5th T20I: इस संयोग के बाद करोड़ों भारतीय प्रशंसक दुआ कर रहे हैं कि टी20 विश्व कप हर दूसरे मैच में यह संयोग बने

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
New Zealand tour of India, 2026:
X: social media

India vs New Zealand, Ishan Kishan: शनिवार को मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन सुपर से ऊपर अंदाज में कर टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) से पहले ही टीम सूर्याकुमार ने दुनिया भर की टीमों को संदेश भेज दिया. ईशान किशन (103 रन, 43 गेंद, 6 चौके, 10 छक्के), सूर्यकुमार यादव (63 रन, 30 गेंद, 4 चौके, 6 छक्के) की तूफानी बल्लेबाजी और अर्शदीप (4-0-51-5) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने कीवियों को आखिरी मुकाबले में 46 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर मेगा इवेंट की अपनी तैयारियों के बारे में सभी को बता दिया. तिरुवनंतपुरम के मैच में भी भारत की ओर से कई रिकॉर्ड बने, लेकिन एक संयोग ऐसा रहा जो भारत के टी-20 इतिहास के करीब 21 साल में सिर्फ चौथी बार हुआ. 

विश्व कप में संयोग बना, तो कई नहीं बचेगा!

पिछले 21 साल में संयोग का सिर्फ चौथी बार बनना बताता है कि ऐसा हर छठे या सातवें मैच में भी नहीं होता. लेकिन इस संयोग ने टीम के खिलाड़ियों और प्रशंसकों को बता दिया कि जब-जब भारत के लिए ऐसा संयोग बनेगा तो फिर कोई भी टीम नहीं ही बचेगी. जी हां, ऐसा चौथी बार हुआ, जब किसी एक मुकाबले में भारत के लिए किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेलने के साथ ही किसी बॉलर ने भी पांच विकेट चटकाए हों. यह काम इशान और अर्शदीप ने बखूबी अंजाम दिया. आप जानें कि पहले ऐसा कब-कब और किसने किया है. 


   कारनामा                                   साल

केल राहुल (101*)/कुलदीप (5/24)            2018

विराट (122*)/भुवनेश्वर (5/4)                     2022

सूर्यकुमार (100)/कुलदीप (5/17)              2023

ईशान (103)/अर्शदीप (5/51)                    2026

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व में भारत का पहला विकेटकीपर कौन? बीच मैच में गंभीर ने किया साफ, बड़ा फैसला
 

Featured Video Of The Day
Chakravyu में Sangeet Som का तीखा बयान और घेरे में सवाल जवाब सिर्फ NDTV पर | Syed Suhail | Sucherita